WPL2025 UP Warriors VS MI :20 वर्षीय संस्कृति गुप्ता ने वर्ल्ड के दूसरे नंबर की बैटर टहलिया मैक ग्राथ को क्लीन बोल्ड कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा |

संस्कृति गुप्ता ने एक ही ओवर में लिए दो बड़े विकेट्स |

संस्कृति गुप्ता का यादगार ओवर : विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के ग्यारहवे मुक़ाबले के UP वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच में 20 वर्षीय संस्कृति गुप्ता ने तब सबका ध्यान अपनी ओर खींचा जब उन्होंने गेंदबाज़ी करते हुए अपने एक ही ओवर में दो विकेट्स ले लिए और अपनी टीम मुंबई को मैच में अच्छी पकड़ दिलाई | उन्होंने पहले वृंदा दिनेश (33 रन्स ) और फिर सबसे बड़ा विकेट टहलिया मैक ग्राथ को 1 रन के स्कोर पे बोल्ड किया |

UP वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस के मुक़ाबले में टॉस मुंबई इंडियंस के नाम रहा लेकिन पहले बल्लेबाज़ी करते हुए UP वॉरियर्स अपने पारी के दौरान काफी मज़बूत स्थिति में दिख रहे थे जब 10 वे ओवर में उन्होंने 81 रन स्कोर कर दिए थे, हालांकि उनके दो विकेट्स भी खो चुके थे लेकिन वृंदा दिनेश 33 रन बनाकर खेल रही थी |

संस्कृति ने पहले लिया वृंदा दिनेश का विकेट : 11 वा ओवर करने आयी संस्कृति गुप्ता ने दूसरा गेंद करते हुए वृंदा दिनेश को पैड्स के लाइन पर एक शॉर्ट ऑफ़ लेंथ गेंद से फसाया जिसपे वृंदा ने बैकफुट पर जाकर पुल शॉर्ट खेला लेकिन डीप स्क्वायर लेग पे जिनतिमानी कलिता के हाथो कैच आउट हो गयी और 33 रन पर उनकी पारी ख़तम हुई | इस विकेट के गिरने पर UP वॉरियर्स का स्कोर 85 पे 3 विकेट हो गया |

पांचवे गेंद पर आया सबसे बड़ा विकेट : इसी ओवर के पांचवे गेंद पर वो मोमेंट आया जिसे 20 वर्षीय संस्कृति गुप्ता कभी नहीं भूलेंगी | स्ट्राइक पर वल्र्ड की नंबर 2 रैंक बैटर टहलिया मैक ग्राथ थी, इनको संस्कृति ऑफ स्टंप के बाहर फुलर लेंथ की गेंद करती है जिसे खेलने में टहलिया मैक ग्राथ का बल्ला देरी से निचे आता है और तब तक गेंद गिल्लियां बिखेर देती है |

WPL में अपना चौथा मैच खेल रही संस्कृति गुप्ता का ये तीसरा विकेट था और मैच में ये उनका दूसरा विकेट था | इस विकेट के गिरने पर UP वॉरियर्स का स्कोर 87 रन पे 4 विकेट हो गया | संस्कृति गुप्ता ने 2 ओवर किये और 11 रन देकर 2 विकेट्स लिए हालांकि इसके बाद उन्हें ओवर नहीं दिया गया |

मुंबई इंडियंस के तरफ से सबसे घातक गेंदबाज़ी नेट स्कैवर ब्रंट ने किया उन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट्स लिए | शबनम इस्माइल ने अपने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लिए | हैली मैथिऊ और एमेलिया कर्र के नाम एक एक सफलताएं रही |

UP वॉरियर्स का फाइनल स्कोर 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 142 रन हुआ | अब मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 143 चेस करने थे |

ये भी पढ़ें : ICC CT2025 ENG VS AFG : जोफ्रा आर्चर के वार के बाद आया इब्राहिम जादरान का तूफ़ान, अफ़ग़ानिस्तान ने बना दिए कई रिकॉर्ड |

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स | चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय जीत के 6 टॉप परफॉर्मर्स |