रशीद खान की फिरकी में फसा ज़िम्बाब्वे टीम,127 पर हुए ऑल आउट |

रशीद खान की फिरकी का कमाल

रशीद खान की फिरकी का कमाल : रशीद खान ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ आखरी टी 20 मुक़ाबले में, 4 विकेट्स लेकर ज़िम्बाब्वे की टीम को एकदम से बैक फुट पर डाल दिया | इसमें उनका साथ दिया नवीन उल हक़, मुजीब उर रेहमान और अज़्मतुल्लाह ओमरज़ाई ने, जिन्होंने 2-2 विकेट्स लिए | अफ़ग़ानिस्तान के बेहतरीन गेंदबाज़ी के चलते ज़िम्बाब्वे टीम 127 रन पर ऑल आउट हो गयी |

रशीद खान टी 20 क्रिकेट के महानतम खिलाडी है, उनकी लेग ब्रेक गूगली में बड़े बड़े बल्लेबाज़ फसकर रह जाते है | इंटरनेशनल टी 20 मैचों में सबसे ज़्यादा विकेट्स के मामले में वो नंबर 1 पे है | उन्होंने अपने टी 20 करियर में अब तक 160 से ज़्यादा विकेट्स ले लिए है | ज़िम्बाब्वे के खिलाफ भी तीन मैचों की टी 20 सीरीज में उन्होंने 9 विकेट्स हासिल कर लिए |

अफ़ग़ानिस्तान बनाम ज़िम्बाब्वे
अफ़ग़ानिस्तान बनाम ज़िम्बाब्वे

अफ़ग़ानिस्तान बनाम ज़िम्बाब्वे : हरारे में खेले जा रहे तीसरे टी 20 में आने से पहले सीरीज 1-1 की बराबरी पर चल रहा था | तीसरे टी 20 में टॉस अफ़ग़ानिस्तान के नाम रहा और बिना किसी संदेह के कप्तान रशीद खान ने  गेंदबाज़ी करना सही समझा | गेंदबाज़ी की शुरुवात करते हुए नवीन उल हक़ और अज़्मतुल्लाह ओमरज़ाई ने अच्छी शुरुवात की और दोनों ने मिलकर 57 रन पे ज़िम्बाब्वे के तीन विकेट्स ले लिए | अच्छे लय में नज़र आ रहे ब्रायन बेनेट (31) को अज़मतउल्लाह ओमरज़ाई ने नवीन उल हक़ के हाथो कैच आउट कराया |

मुजीब उर रहमान ने वेस्ली मद्देवेरे (21) और कप्तान सिकंदर राजा (6) का बड़ा विकेट ले लिया और 13 वे ओवर में ज़िम्बाब्वे 81 रन पर अपने 5 विकेट्स खो चुकी थी |

गेंदबाज़ी पर आये राहिफ खान ने ज़िम्बाब्वे के बल्लेबाज़ों पर कहर बरपाना शुरू कर दिया और देखते ही देखते 9 गेंदों में 4 विकेट्स ले लिए और 127 पे ज़िम्बाब्वे को रोक दिया | अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी ने इंटरनैटोनल क्रिकेट में अपने 150 कैच पुरे किये | उन्होंने ताड़ीवानशे मरुमानी (6) और डायन मायर्स (13) के कैच लेकर ये कीर्तिमान हासिल किया |

पारी की लड़खड़ाती शुरुवात : इसके जवाब में अफ़ग़ानिस्तान टीम की शुरुवात अच्छी नहीं रही और सेदिकुल्लाह अटल (3) और ज़ुबैद अकबरी (2) रन बनाकर पवेलियन लौट गए और 4 ओवर में अफ़ग़ानिस्तान ने 2 विकेट खोकर 21 बना दिए थे | क्रिस पर रहमानुल्लाह गुरबाज और दविश राऊळी बल्लेबाज़ी कर रहे है |

ये भी पढ़ें : सेंचूरियन में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा टी 20 जीतकर, साउथ अफ्रीका ने सीरीज अपने नाम की |

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाडी | IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स |