सनराइज़र्स के हेनरिक क्लासेन का टीम ने किया वेलकम : सनराइज़र्स हैदराबाद ने अपने X हैंडल पर हेनरिक क्लासेन को वेलकम करते हुए एक क्लिप शेयर की है, जिसमे ये देखा जा सकता है की सनराइज़र्स के बाकी खिलाडी उनके आने पर टीम में स्वागत करते हुए ‘He is Coming ‘ वाला वीडियो शेयर किया |
हेनरिक क्लासेन को लेकर सनराइज़र्स के इस क्लिप पर फैन्स भी दिल खोलकर क्लासेन के लिए अपना प्यार दिखा रहे है | कोई उन्हें पॉवर हीटर कह रहा है तो कोई उनके लिए बाहुबली का प्रयोग कर रहा है तो कोई उन्हें आइस कोल्ड भी कह रहा है | क्लासेन को वेलकम करते हुए फैन्स द्वारा ट्विटर पर खूब कमैंट्स किये जा रहे इनके वेलकम क्लिप पर |
ICE COLD STUFF FROM SRH. 🥶
– Heinrich Klaasen has arrived. 🔥🔥🔥pic.twitter.com/8o6ZgoavA4
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 18, 2025
हेनरिक क्लासेन सनराइज़र्स के मुख्य बल्लेबाज़ है और पिछ्ले वर्ष हैदराबाद के लिए ट्रैविस हेड के 567 और अभिषेक शर्मा के 484 के बाद क्लासेन तीसरे सबसे ज़्यादा रन स्कोरर रहे और उन्होंने 479 रन्स स्कोर किये | हाईएस्ट स्कोर इनका 80 का रहा और अभषेक शर्मा के 42 छक्कों के बाद, क्लासेन विराट कोहली के साथ दूसरे सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ थे 2024 के सीजन में उन्होंने 38 छक्के लगाए |
हेनरिक क्लासेन वैसे पिछले कुछ समय से इंज्युरी से गुज़र रहे है, हाल ही में हुए ICC चैंपियंस ट्रॉफी में भी वो लेफ्ट एल्बो इंज्युरी के बाद जब टीम में वापिस आये तो वो रन स्कोर करने के लिए संघर्ष करते नज़र आये | उन्होंने पुरे टूर्नामेंट के दौरान सिर्फ 67 रन्स ही स्कोर कर सके, हाला की वो अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ मैच में खेल नहीं पाए थे और इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 64 रन्स स्कोर किये | लेकिन सेमि फाइनल में बड़ा स्कोर करने से वो चूक गए और मात्र 3 रन स्कोर कर वो मिचेल सेंटनेर का शिकार हुए |
Crowd favourite Heinrich KLAASEN has landed in Hyderabad for IPL 2025 🧡💥 pic.twitter.com/uePR55vEC3
— Harsha (@HarshaTarak8) March 18, 2025
हेनरिक क्लासेन आईपीएल में अपने पिछले साल के फॉर्म को दोहराना चाहेंगे | सनराइज़र्स को अपना पहला मैच 23 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है | हैदराबाद के टीम की हमेशा 250 से 300 स्कोर करने का लक्ष्य होता है, ऐसेमे अगर सनराइज़र्स पहले बल्लेबाज़ी करते है तो चौक्को छक्कों की बरसात देखने मिलेगी |
पैट कमिंस के कप्तानी में हैदराबाद पिछले वर्ष फाइनल्स तक तो पहुंचे थे इस वर्ष वो पूरी कोशिश कर्नेगे की फाइनल्स पार कर जाए |
ये भी पढ़ें : IPL2025 : राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल की तैयारी देख रह जाएंगे दंग |