विवादों से निकलकर, पृथ्वी शॉ ने खेली मैच विनिंग पारी, मुंबई को पहुंचाया सेमि फाइनल |

पृथ्वी शॉ ने की खेली मैच विनिंग पारी

पृथ्वी और रहाणे की ओपनिंग जोड़ी ने किया कमाल : पिछले कुछ महीनो से अपने फिटनेस को लेकर विवादों में चल रहे मुंबई के ओपनर पृथ्वी शॉ ने सय्यद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में विदर्भ के खिलाफ मैच जीताने वाली पारी खेली |

222 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ओपनिंग करने आये पृथ्वी शॉ और अजिंक्य रहाणे ने 7 ओवर में 83 रन स्कोर कर दिए | पृथ्वी सिर्फ 1 रन से अपने अर्धशतक से चूक गए और वो 26 गेंदों में 49 रन करके आउट हुए | इसमें उन्होंने 4 छक्के और 5 चौके लगाए और अपनी फिटनेस पे चल रहे विवादों का भी अपने परफॉरमेंस से जवाब दे दिया | दूसरी तरफ रहाणे ने 45 गेंदों में 3 छक्के और 10 चौको की मदद से 84 रन बनाये |

पृथ्वी से जुड़े क्या थे विवाद : पृथ्वी शॉ का विवादों से पुराना नाता रहा है, कभी किसी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ असॉल्ट का मामला रहा, तो एक बार उनपर 2019 में डोपिंग बैन भी लगा था | हर बार पृथ्वी के फैन्स उनके वापसी का इंतज़ार करते रहे | लगातार मिलते मौको के बाद भी वो आईपीएल में कंसिस्टेंट तरीके से परफॉर्म नहीं कर पाए |

अक्टूबर में पृथ्वी से जुडी एक और बात सामने आयी जब उन्हें मुंबई के रणजी टीम से ड्रॉप कर दिया गया | इसमें उन्हें ड्रॉप करने की वजह उनकी ख़राब फिटनेस बताई गयी और कुछ अनुसाशनहीनता की भी बात सामने आयी, जिसके मुताबिक हो सकता है पृथ्वी ने कुछ ट्रेनिंग सेशंस मिस किये हो | इस बारे में पूरी जानकारी तो नहीं आयी, लेकिन अब पृथ्वी पहले से ज़्यादा फिट और बल्लेबाज़ी में अच्छे रिदम में दिख रहे है |

रहाणे ने 45 गेंदों में 3 छक्के और 10 चौको की मदद से 84 रन बनाये
रहाणे ने 45 गेंदों में 3 छक्के और 10 चौको की मदद से 84 रन बनाये

विदर्भ बनाम मुंबई SMAT क्वार्टर फाइनल : विदर्भा और मुंबई के बीच में SMAT का क्वार्टरफईनल मुक़ाबला बुधवार को बेंगलोर में खेला गया | मुंबई के कापान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने पर फील्डिंग करना सही समझा और विदर्भा के बल्लेबाज़ों ने अछि शुरुवात की, अथवा तायड़े (66), ऐ वानखेड़े (51) और एस दुबे (43) के पारी के चलते विदर्भ ने 6 विकेट्स खोकर 20 ओवर में 221 रन बना दिए |

मुंबई की तरफ से अथर्व अंकोलेकर और सूर्यांश शेडगे 2-2 विकेट्स लेने में सफल रहे और तनुष कोटियन के नाम एक विकेट रहा |

पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा : मुंबई के सामने 222 रन का बड़ा और कठिन लक्ष्य था, लेकिन इसे बिल्कुल आसान बना दिया मुंबई के दोनों ओपनर पृथ्वी शॉ (49) और अजिंक्य रहाणे (84) की जोड़ी ने,पहले सात ओवर में ही 80 से ज़्यादा रन स्कोर कर के उन्होंने अपने ज़रूरी रन रेट को हमेशा कण्ट्रोल में रखा | अजिंक्य रहाणे अब तक इस टूर्नामेंट के चौथे हाईएस्ट रन स्कोरर है उन्होंने अब तक 6 पारियों में 55 की एवरेज से 334 रन स्कोर किये है, और उनका स्ट्राइक रेट 167 का रहा है |

अच्छी शुरुवात मिलने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (5) और सूर्य कुमार यादव (9) बड़ा स्कोर करने में असफल रहे, लेकिन फिर शिवम् दुबे (37) और सूर्यांश शेडगे (36) की पारी ने मुंबई को 4 गेंद सेष रहते 6 विकेट से जीत दिला दी | सूर्यांश शेडगे ने अपनी पारी में 4 छक्के लगाए जिसमे उन्होंने सिर्फ 12 गेंदों का सामना किया | मुंबई ने सय्यद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी के सेमि फाइनल में जगह बना ली | मुंबई के आलावा बरोडा, मध्य प्रदेश और और दिल्ली ने भी सेमि फाइनल में जगह बना ली |

ये भी पढ़ें : SMAT Baroda VS Bengal : एक तरफ़ा मुक़ाबले में बरोडा ने बंगाल को दी मात, शमी ने साबित की फिटनेस |

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाडी | IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स |