IML2025 SLM VS AM : 40 वर्षीय उपुल थरंगा ने 6 छक्के और 8 चौके लगाकर जड़ दिया शतक, श्रीलंका मास्टर्स को बड़े रन चेस में दिलाई जीत |

श्रीलंका मास्टर्स ने हासिल की अपनी दूसरी जीत |

बड़े रन चेस में श्रीलंका की जीत : शुक्रवार को वड़ोदरा के बी सी ए स्टेडियम में इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के मैच के दौरान श्रीलंका मास्टर्स बनाम ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स मैच में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया द्वारा सेट किये गए 218 के लक्ष्य को 3 विकेट्स और 4 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया |

उपुल थरंगा की तूफानी पारी : श्रीलंकाई पारी की शुरुवात करते हुए, उपुल थरंगा ने शुरू से ही काफी आक्रामक अंदाज़ रखा | उन्होंने 54 गेंदों में 6 छक्के और 8 चौके लगाकर 102 रन स्कोर किये | उपुल थरंगा का साथ देते हुए, लाहिरू थिरिमन्ने ने 34 गेंदों में 53 रन स्कोर किये | दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 153 रनो की पार्टनरशिप हुई वो भी मात्र 13 ओवर में | दोनों बल्लेबाज़ ऑस्ट्रेलिया के एक ही गेंदबाज़ का शिकार हुए, बेन लॉफलिन |

पॉइंट्स टेबल का हाल : आखरी के 20 गेंदों में श्रीलंका मास्टर्स को जीत के लिए 35 रनो की ज़रूरत थी, इसमें इसुरु उड़ाना के 6 गेंदों में 15 और सीकुगे प्रसन्ना के 7 गेंदों में 16 रन के पारी ने श्रीलंका को इस लीग में अपनी दूसरी जीत दिला दी | श्रीलंका मास्टर्स अब तीन में से दो मैच जीतकर 4 पॉइंट्स ले चुके है और पॉइंट्स टेबल में वो इंडियन मास्टर्स के बाद दूसरे नंबर पर है | इंडियन मास्टर्स भी दो में से दो मैच जीतकर 4 पॉइंट्स ले चुके है, लेकिन रन रेट के मामले में इंडियन मास्टर्स श्रीलंका से आगे है |

इंडियन मास्टर्स का रन रेट +2 .461 और श्रीलंका मास्टर्स का रन रेट +0 .677 है |

ये भी पढ़ें : ICC CT2025 AUS VS AFG : बारिश ने डाली खलल, ऑस्ट्रेलिया पहुंची सेमि फाइनल, अफ़ग़ानिस्तान की मुश्किलें बढ़ी |

श्रीलंका मास्टर्स बनाम ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स मैच हाइलाइट्स : टॉस हारने पर ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स को पहले बल्लेबाज़ी करने को आमंत्रित किया गया | कप्तान शेन वॉटसन (16) और शॉन मार्श (77) ने पारी की शुरुवात की | शॉन मार्श अपने पुराने अंदाज़ में छक्के और चौके लगाते रहे, उन्होंने अपने पारी के दौरान 5 छक्के और 7 चौके लगाए | उड़ाना की गेंद पर उन्होंने अपना विकेट गवाया, लेकिन फिर बेन डंक ने 29 गेंदों में 56 रन की पारी खेली, उन्होंने भी 4 छक्के और 5 चौके स्कोर किये |

चौथे नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए डेनियल क्रिस्चियन ने 13 गेंदों में 34 रन की पारी खेल दी | अंत में बेन कटिंग ने 7 गेंदों में 19 रन स्कोर किये, जिसके चलते ऑस्ट्रेलियाई मास्टर्स ने 4 विकेट्स खोकर 217 बना लिए |

श्रीलंका गेंदबाज़ो में, उड़ाना, धम्मिका प्रसाद, चतुरंगा और गुणरत्ने के नाम एक एक विकेट रहे | जबकि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ो में बेन लॉफलिन ने 3 और डेनियल क्रिस्चियन ने 2 विकेट्स लिए | बेन हिल्फेनहाउस और ज़ेवियर डोहर्टी के नाम एक एक सफलताएं रही |

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में उपुल थरंगा पहला सेंचुरी स्कोर करनेवाले बल्लेबाज़ बन गए और ये दूसरा हाईएस्ट रन चेस है, पहला इंडियंस मास्टर्स ने श्रीलंका मास्टर्स के 219 के टारगेट को चेस किया था वो हाईएस्ट है |

अब इस लीग में अगला मैच इंडियन मास्टर्स बनाम साउथ अफ्रीका मास्टर्स का है जो 1st मार्च को खेला जाएगा, 7:30 PM (IST)

ये भी पढ़ें : WPL2025 MI VS DC : मुंबई के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को मिली आसान जीत, शेफाली वर्मा के बल्ले ने बरसाए चौके छक्के |

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाडी | IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स |