WPL2025 MI VS DC : मुंबई के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को मिली आसान जीत, शेफाली वर्मा के बल्ले ने बरसाए चौके छक्के |

मुंबई के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को मिली आसान जीत, शेफाली वर्मा के बल्ले ने बरसाए चौके छक्के |

दिल्ली कैपिटल्स का एक तरफ़ा जीत : एम चिन्नस्वामी स्टेडियम के मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस द्वारा सेट किये गए 124 रन के लक्ष्य को 9 विकेट और 33 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया | ये मैच बिलकुल एक तरफ़ा रहा | शेफाली वर्मा ने 28 गेंदों में 43 रन स्कोर कर दिए जिसमे उन्होंने 3 छक्के और 4 चौके लगाए, वो ऐसी पारी के चलते भारतीय टीम में दोबारा अपनी जगह पाने की काबिलियत साबित कर रही है |

पॉइंट्स टेबल पर दिल्ली कैपिटल्स का राज : मैच में इतने बड़े अंतर से जीतने के बाद दिल्ली कैपिटल्स अब पॉइंट्स टेबल के टॉप पोजीशन पर तो है ही, लेकिन उनका रन रेट भी बाकी टीमों से अच्छा है, +0 .201 | हालांकि दिल्ली के 6 मैच हो गए है और बाकी टीमों ने अभी 5 मैचेस खेले है | दिल्ली ने 6 में से 4 मैच में जीत हासिल किये है, तो दूसरे नंबर के मुंबई इंडियंस 5 में से 3 मैच जीत चुके है |

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच हाइलाइट्स : दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच में टॉस दिल्ली के नाम रहा और वो टारगेट चेस करना पसंद किये | मुंबई इंडियंस के ओपनिंग बैटर्स यास्तिका भाटिया (11) और हैली मैथियुस (22) ने शुरू के 5 ओवर में बिना कोई विकेट खोये 30 रन बना लिए थे | मुंबई को एक सधी हुई शुरुवात मिल चुकी थी, और जब रन रेट बढ़ाने वाली बात आयी तो मुंबई की बल्लेबाज़ी क्रम ताश के पत्तों जैसे ढह गई | जहाँ मुंबई इंडियंस ने 35 के स्कोर पे अपना पहला विकेट खोया वहीँ पूरी टीम 20 ओवर खेलकर मात्र 123 तक पहुंचने में 9 विकेट्स खो दिए |

मुंबई के पारी के टॉप स्कोरर रही, हैली मैथियुस और हरमनप्रीत कौर, दोनों ने ही 22 रन्स स्कोर किये | नेटली स्कैवर ब्रंट ने 18 , एमेलिया कर्र 17 और अमनजोत कौर 17 स्कोर कर नाबाद रही |

दिल्ली कैपिटल्स के लिए जेस जॉनसेन और मिन्नू मानी सबसे सफल गेंदबाज़ रही, दोनों के ही नाम 3 -3 विकेट्स रहे | शिखा पांडेय और अन्नाबेल सदरलैंड को एक एक सफलताएं हाथ लगी |

दिल्ली कैपिटल्स ने आसानी से हासिल किया लक्ष्य : 124 का टारगेट चेस करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के ओपनिंग बल्लेबाज़ों ने पहले 10 ओवर में ही 85 स्कोर कर दिए बिना विकेट खोये | 10 वे ओवर के आखरी गेंद पर शेफाली वर्मा 43 रन स्कोर कर के आउट हुई | दूसरी तरफ उनकी ओपनिंग पार्टनर मेग लैनिंग 60 रन बनाकर नॉट आउट रही, इन्होने 9 चौके लगाए | जेमिमा रोड्रिग्स ने नाबाद 15 रन बनाये | लक्ष्य को 15 वे ओवर के तीसरे गेंद पर 9 विकेट बाकी रहते हासिल कर लिया गया |

इस जीत के साथ अब दिल्ली कैपिटल्स के चार जीत और 8 पॉइंट्स हो गए और टेबल टॉप कर रहे है | इनके बाद दूसरे पोजीशन पर मुंबई इंडियंस है 3 जीत के साथ |

दिल्ली कैपिटल्स की जेस जॉनसेन ने 5 मैचों में 9 विकेट्स लेकर रेणुका ठाकुर और जॉर्जिया वरेहम के साथ जॉइंट हाईएस्ट विकेट टेकर बन गई है | शेफाली वर्मा 5 मैचों में 180 रन स्कोर कर चौथी हाईएस्ट रन स्कोरर है और पहली भारतीय |

जेस जॉनसेन 25 रन देकर 3 विकेट्स लेने के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच रही |

ये भी पढ़ें : ICC CT2025 AUS VS AFG : बारिश ने डाली खलल, ऑस्ट्रेलिया पहुंची सेमि फाइनल, अफ़ग़ानिस्तान की मुश्किलें बढ़ी |

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाडी | IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स |