मोहम्मद सिराज ODI स्क्वाड से हुए थे बाहर : पिछ्ले महीने जब ICC चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय स्क्वाड का सिलेक्शन हुआ तो उसमे मोहम्मद सिराज को जगह नहीं मिली | और उस समय मोहम्मद सिराज के सेलेक्ट न होने पर जब रोहित शर्मा से प्रेस कांफ्रेंस में सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा था की सिराज पुराने गेंद से कम असरदार है |
रोहित शर्मा ने बताई वजह : मोहम्मद सिराज सिर्फ नए गेंद से गेंदबाज़ी करने में कामयाब है और मध्य और आखरी ओवर में वो उतने असरदार नहीं लगते जितनी उनसे उम्मीद की जाती है | रोहित ने उस समय कहा था की हमने बहुत गहरी और लम्बी चर्चा के बाद सिराज को बाहर करने का फैसला लिया | भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में 3 तेज़ गेंदबाज़ो के साथ गए थे, जिसमे मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा थे, हार्दिक पंड्या भी गेंदबाज़ी के लिए एक चौथा ऑप्शन थे |
Mohammed Siraj finally breaks his silence on his exclusion from the Champions Trophy 2025 🇮🇳🗣️
Do you agree with his views? 🤔#MohammedSiraj #India #ODIs #ChampionsTrophy #Sportskeeda pic.twitter.com/nvOPOngRVF
— Sportskeeda (@Sportskeeda) March 21, 2025
सिराज का जवाब : रोहित शर्मा के इस बात का मोहम्मद सिराज ने जवाब देते हुए कहा की पिछले साल टॉप 10 तेज़ गेंदबाज़ो में मैंने पुराने गेंद से काफी ज़्यादा विकेट्स लिए है | मेरी इकॉनमी रेट भी काफी निचे थी, आप नंबर्स देखेंगे तो पता चल जाएगा | मैंने नए और पुराने गेंद दोनों से बेहतर परफॉर्म किया है |
साल 2023 मोहम्मद सिराज के ODI करियर का सबसे बेहतरीन साल था, इस साल मोहम्मद सिराज ने 24 परियों में 44 विकेट्स लिए थे और 2024 में ज़्यादा ODI खेले नहीं गए , इस साल हुए तीन ODI में वो सिर्फ तीन ही विकेट ले सके और उनका एवरेज भी 52 का रहा और इकॉनमी भी बढ़कर 6 पार हो गयी, जो की 2023 में उनका एवरेज 20 का था और इकॉनमी 5.28 की थी |

स्पोर्ट्सकीड़ा के X हैंडल पर शेयर किये गए इस पोस्ट पर फैन्स का रिएक्शन आया और कई कमैंट्स में फैन्स मोहम्मद सिराज के परफॉरमेंस को लेकर स्क्वाड से बाहर करने वाली बात को सही मानते दिखाई दे रहे है |
मोहम्मद सिराज ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पपरजिस को उनसे जुड़े सवाल पूछने के लिए मन किया और उन्होंने ये भी लिखा की चीज़ें बिलकुल से गलत और बिना किसी आधार के है | मै उम्मीद करता हूँ की सारी चीज़ें जल्दी ही ख़त्म होंगी |
मोहम्मद सिराज सात साल RCB में रहने के बाद अब गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे |
Mohammad Siraj’s Instagram story. pic.twitter.com/OXLsf8cbIF
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 21, 2025