IPL2025 : मिचेल स्टार्क की आग उगलती गेंद पर जेक फ्रेज़र मैक गर्क हुए चारो खाने चित |

नेट्स में मिचेल स्टार्क और जेक फ़्रेज़र मैक गर्क का आमना सामना |

X (ट्विटर) पर छा रहा मिचेल स्टार्क के गेंदबाज़ी का वीडियो : सोशल मीडिया साइट X पहले ट्विटर पे एक यूजर ने मिचेल स्टार्क का नेट में बोलिंग करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया जो जल्दी ही वायरल होने लगा इस वीडियो में देखा जा सकता है की मिचेल स्टार्क नेट में जेक फ़्रेज़र मैक गर्क को गेंदबाज़ी कर रहे है और स्टार्क की गेंद पर जेक काफी असहज दिख रहे है |

मिचेल स्टार्क की रफ़्तार का कोई जवाब नहीं : मिचेल स्टार्क की रफ़्तार का जेक के पास कोई जवाब नहीं था और वो पहला गेंद जो की एक फुल लेंथ की गेंद होती है उसे मिस कर बैठते है और फिर इसी वीडियो में आगे जेक कुलदीप यादव की गेंद पर लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से छक्का लगाते हुए भी दिखते है | हालांकि वीडियो में बल्लेबाज़ का चेहरा नहीं दिख रहा लेकिन वीडियो की कमेंटरी कर रहे व्यक्ति इन्हे जेक फ्रासर मैक गर्क बता रहा है, जो की दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज़ है |

ये वीडियो हाल फिलहाल के ही दिल्ली कैपिटल्स के प्रैक्टिस सेशन का है |, लेकिन इस वीडियो पर 2 लाख 42 हज़ार से ज़्यादा व्यूज आ चुके है, 6 हज़ार से ज़्यादा लाइक्स और 263 बार इस वीडियो को रिपोस्ट भी किया गया है | वीडियो की कमेंटरी करते हुए शख्स मिचेल स्टार्क के तेज़ गेंदबाज़ी की तारीफ़ करते हुए सुनाई दे रहे है की मिचेल स्टार्क जब फुल लेंथ की स्टंप के लाइन में गेंद करते है तो उसमे ज़बरदस्त फ़ोर्स होती है | वीडियो के बैकग्राउंड में विशाखापट्नम के नाम का बैनर साफ़ नज़र आ रहा है |

जेक फ़्रेज़र मैक गर्क तो दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज़ है और उनको अपना पहला मैच 24 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ विशाखापट्नम में खेलना है और मिचेल स्टार्क जो की दिल्ली कैपिटल्स की टीम में खेलते हुए नज़र आएंगे | इससे पहले वो पिछले साल कोलकाता नाईट राइडर्स के विनिंग टीम का हिस्सा थे |

पिछले सीजन मिचेल स्टार्क ने 13 पारियों में 17 विकेट्स लिए थे और जेक फ़्रेज़र मैक गर्क अभी सिर्फ 22 वर्ष के है और पिछ्ले साल उन्होंने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम से डेब्यू किया था और काफी अच्छा परफॉर्म भी किया उन्होंने 9 मैचों में 234 के स्ट्राइक रेट से 330 रन स्कोर किये जिसमे उनका एवरेज 36 का रहा और उन्होंने 4 अर्धशतक बी स्कोर किये अपने पहले ही सीजन में उन्होंने काफी कंसिस्टेंसी दिखाई |

मिचेल स्टार्क जो की एंकल इंज्युरी के चलते चैंपियंस ट्रॉफी मिस कर बैठे वो उनके अब फिट होने की खबर है, दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बहुत बड़ा फैक्टर है |

ये भी पढ़ें : भारतीय ODI टीम से बाहर होने पर मोहम्मद सिराज के बयान पर आया फैन्स का रिएक्शन |

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाडी | IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स |