Aus VS Sri Lanka Test : पहला डबल सेंचुरी स्कोर कर उस्मान ख्वाजा ने बना दिया अद्भुत रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बन गए ऑस्ट्रेलिया के दूसरे बल्लेबाज़ |

उस्मान ख्वाजा ने जड़ा पहला दोहरा शतक |

उस्मान ख्वाजा के अद्भुत रिकॉर्ड : उस्मान ख्वाजा ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक स्कोर किया और सबसे बड़ी बात की 38 साल या उससे ज़्यादा की उम्र में टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले वो दुनिया के 12 वे बल्लेबाज़ बन गए और ऑस्ट्रेलिया के दूसरे |

पहले दिन ही दोनों बल्लेबाज़ों ने स्कोर किया सेंचुरी : ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच गॉल के मैदान में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ उस्मान ख्वाजा और स्टीव स्मिथ मैच में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए मैदान में उतरे | दोनों बल्लेबाज़ों ने पहले दिन अपनी सेंचुरी पूरी कर ली थी और ऑस्ट्रेलिया पहले दिन 2 विकेट खोकर 330 का स्कोर हासिल कर लिए थे |

स्टीव स्मिथ सुनील गावस्कर से आगे निकले : स्टीव स्मिथ 104 और उस्मान ख्वाजा 147 रन से आगे खेलना शुरू किये | श्रीलंकाई गेंदबाज़ फिर पहले घंटे के खेल में बेसहारा नज़र आये, इस बीच स्टीव स्मिथ ने भारतीय लेजेंड खिलाडी सुनील गावस्कर के टेस्ट रन के मार्क को पार कर लिया | सुनील गावस्कर के टेस्ट में 10122 रन और 34 सेंचुरी है जिसे स्टीव स्मिथ ने पार कर 10140 स्कोर कर दिया | स्टीव स्मिथ 141 रन बनाकर जेफ्री वेंडरसे की गेंद पर आउट हुए |

पहले दिन ही दोनों बल्लेबाज़ों ने स्कोर किया सेंचुरी |
पहले दिन ही दोनों बल्लेबाज़ों ने स्कोर किया सेंचुरी |

स्टीव स्मिथ और उस्मान ख्वाजा के बीच तीसरे विकेट के लिए 266 रनो की पार्टनरशिप हुई |

उस्मान ख्वाजा की बेहतरीन पारी : उस्मान ख्वाजा दूसरे छोर से बल्लेबाज़ी करते हुए, उन्होंने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक स्कोर किया और सबसे बड़ी बात की 38 साल या उससे ज़्यादा की उम्र में टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले वो दुनिया के 12 वे बल्लेबाज़ बन गए और ऑस्ट्रेलिया के दूसरे |

सर डॉन ब्रॅडमन के बाद उस्मान दूसरे नंबर पर : ऑस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रॅडमन ने 39 साल और 149 दिन पर ओवल में भारत के खिलाफ 201 रन के पारी को अंजाम दिया था | इनके बाद अब उस्मान ख्वाजा ने 38 साल और 43 दिन पर दोहरा लगाकर ऐसा करनेवाले ऑस्ट्रेलिया के दूसरे बल्लेबाज़ बन गए और एलन बॉर्डर को उन्होंने पीछे छोड़ दिया, एलन बॉर्डर ने 37 साल और 360 दिन पर दोहरा शतक स्कोर किये थे |

उम्र की नहीं कोई सीमा : उस्मान ख्वाजा इस लिस्ट में 11 वे नंबर के वेस्ट इंडीज के लेजेंडरी खिलाडी शिवनारिन चन्दरपॉल के पीछे है, शिवनारिन ने 38 साल और 89 दिन की उम्र में बांग्लादेश के खिलाफ 203 रन की नाबाद पारी खेले थे | इस लिस्ट में सबसे टॉप पर है, साउथ अफ्रीका के ई ए रोवन जिन्होंने 42 साल और 6 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में 236 रन की पारी खेले थे |

आनेवाला रिकॉर्ड : अगर उस्मान ख्वाजा ट्रिपल सेंचुरी स्कोर कर लेते है, तो ऐसा करने वाले वो दुनिया के दूसरे सबसे उम्र वाले क्रिकेटर बन जाएंगे | सबसे बड़े उम्र में टेस्ट में ट्रिपल सेंचुरी स्कोर करने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के ए सैंधम के नाम है, जिन्होंने 39 साल 271 दिन के उम्र में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 1930 को सबीना पार्क में 325 रन स्कोर किये थे |

उस्मान ख्वाजा ने जड़ा पहला दोहरा शतक |

ये भी पढ़ें : India VS England 4th T20 : वरुन चक्रवर्ती ने बना दिया रिकॉर्ड, टी20 में दो बार 5 विकेट्स लेने वाले तीसरे भारतीय बने |

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाडी | IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स |