WPL2025 MI VS RCB : कांटे के मुक़ाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर पॉइंट्स टेबल में कम किया फासला |

मुंबई इंडियंस ने हासिल की दूसरी जीत |

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के 168 के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की 16 वर्षीय जी कमलिनी ने आखरी ओवर के पाचवे गेंद पर ऑफ साइड में चौका लगाते हुए अपने टीम को सीजन का दूसरा जीत दिलाने में अहम् भूमिका निभाई |

मुंबई इंडियंस के पारी की शुरुवात में हैली मैथिउस ने 10 गेंदों में 15 रन किये | लेकिन सबसे धुआंधार पारी नेट स्कैवर ब्रंट के बल्ले से आयी उन्होंने मात्र 21 गेंदों में 42 रन की पारी खेली | कप्तान हरमनप्रीत ने भी कप्तानी पारी खेलते हुए अपने WPL करियर का छटवा 50 स्कोर किया जिसके लिए उन्होंने सिर्फ 38 गेंद लिए |

24 वर्षीय अमनजोत कौर ने 27 गेंदों 34 रन की पारी खेली वो काफी प्रेशर सिचुएशन में | अपनी पारी के दौरान उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के लगाए | इससे पहले उन्होंने गेंदबाज़ी करते हुए 3 ओवर में 22 रन देकर 3 बड़े विकेट्स भी लिए उन्होंने एलिस पैरी, रिचा घोष और जॉर्जिया वेरहम का विकेट लिया |

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कप्तान स्मृति मंधाना (26) और एलिस पैरी के 43 गेंद पर 81 रन की पारी खेली जिसमे उन्होंने 2 छक्के और 11 चौके लगाए | रिचा घोष ने 25 गेंदों में 28 रन की पारी खेली |

मुंबई इंडियंस के शबनम इस्माइल, नेट स्कैवर ब्रंट, हैली मैथिउस और संस्कृति गुप्ता के नाम एक एक विकेट रहते है | रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के तरफ से किम गार्थ 2 विकेट लेती है और जॉर्जिया वेरहम के नाम तीन विकेट्स रहते है |

हार के बावजूद पॉइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 4 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर बने हुए है | मुंबई इंडियंस ने इस जीत के साथ टोटल चार पॉइंट्स पर आ गए | लेकिन अच्छा रन रेट होने के वजह से रॉयल चैलेंजर्स पहले स्थान पर है उनका रन रेट +0.835 का है , जब की मुंबई इंडियंस का +0 .610 का है |

अमरजोत कौर प्लेयर ऑफ़ द मैच रही, उन्होंने पहले तो गेंद से 3 विकेट्स लिए और फिर प्रेशर सिचुएशन में आकर 34 रन की पारी खेली |

मुंबई इंडियंस ने हासिल की दूसरी जीत |

ये भी पढ़ें : ICC CT2025 SA VS AFG Highlights : साउथ अफ्रीका ने अफ़ग़ानिस्तान पर 107 रन के अंतर से दर्ज की बड़ी जीत |

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाडी | IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स |