WPL 2025 GG VS UP Warriors Match 3 : एश्ली गार्डनर और प्रिया मिश्रा ने गुजरात जायंट्स को UP वारियर्स के खिलाफ दिलाई जीत |

WPL 2025 गुजरात जायंट्स ने हासिल की पहली जीत |

प्रिया मिश्रा के लगातार दो विकेट्स से पलटी बाज़ी : गुजरात जायंट्स के प्रिया मिश्रा और काशवी गौतम की सटीक गेंदबाज़ी ने UP वारियर्स के बल्लेबाज़ों को खुलकर स्कोर करने से रोके रखा | मैच का सबसे बड़ा मोमेंट रहा UP वारियर्स के पारी का 11 वा ओवर जो प्रिया मिश्रा कर रही थी, इस ओवर से पहले UP वारियर्स का स्कोर 10 ओवर में 73 रन था और कप्तान दीप्ति शर्मा का साथ देने के लिए तहलीआ मैक ग्राथ क्रिस पर आयी और अपने तीसरे ही गेंद पर प्रिया मिश्रा ने उन्हें शून्य के स्कोर पे एलबीडबल्यू आउट कर दिया, जो की पहले देखने पर लग रहा था की बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा है, लेकिन टीवी अंपायर ने कई फ्रेम चेक करने के बाद इसे आउट करार दिया |

इसी ओवर के पांचवे गेंद पर प्रिया मिश्रा ने ग्रेस हैरिस को क्लीन बोल्ड कर दिया जो की अपने पहले ही गेंद पर चौका लगा चुकी थी | अब UP वारियर्स का स्कोर 78 रन पे पांच विकेट हो गया था | UP वारियर्स को सबसे बड़ा झटका लगा जब कप्तान दीप्ति शर्मा भी प्रिया मिश्रा का शिकार बनी, वो 39 रन स्कोर करके प्रिया मिश्रा के आखरी ओवर के पाचंवे गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कैच आउट हो गयी |

किरन नवगिरे ने अच्छी शुरुवात के बाद विकेट गवाया : इससे पहले ओपनिंग करते हुए किरन नवगिरे ने 8 गेंदों में 15 रन बनाये जिसमे उन्होंने 3 चौके लगाए लेकिन फिर वो डिआंड्रा डॉटिन के गेंद पर एलबीडबल्यू आउट हो गयी | UP वारियर्स की पारी 9 विकेट खोकर 143 पर थम गयी | इसमें उन्हें सबसे बड़ा नुक्डान पहुंचाया प्रिया मिश्रा ने जिन्होंने 25 रन देकर तीन बड़े विकेट्स लिए | काशवी गौतम बहुत ही किफायती रही और अपने 4 ओवर में उन्होंने मात्र 15 रन दिए और एक भी लिया | डिआंड्रा डॉटिन और एश्ली गार्डनर के नाम दो दो विकेट्स रहे |

पांचवे विकेट की नाबाद पार्टनरशिप : 144 का पीछा करते हुए, गुजरात जायंट्स की शुरुवात बेहद ख़राब रही और मात्र 2 रन पे उन्होंने अपने दो विकेट्स खो दिए | तीसरे विकेट्स के लिए लॉरा वोल्वार्ड्ट (22) और कप्तान एश्ली गार्डनर (52) के बीच 55 रन की साझेदारी हुई | एश्ली गार्डनर ने अपना WPL करियर का चौथा अर्धशतक स्कोर किया और फिर वो तहलीअ मैक ग्राथ की गेंद पर कैच आउट हो गयी | गुजरात जायंट्स ने अपना चौथा विकेट 86 के स्कोर पर खोया और फिर पांचवे विकेट के लिए हरलीन देओल (34*) और डिआंड्रा डॉटिन (33*) के बीच 58 रन की नाबाद मैच विनिंग पार्टनरशिप हुई | गुजरात जायंट्स ने 4 खोकर 12 गेंद बाकी रहते जीत हासिल की |

इस जीत के साथ गुजरात जायंट्स ने पॉइंट्स टेबल में 2 पॉइंट के साथ अपना खाता खोला, हाला की उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था | एश्ली गार्डनर अपने शानदार ऑल राउंड परफॉरमेंस के चलते प्लेयर ऑफ़ द मैच रही, उन्होंने पहले तो गेंदबाज़ी करते हुए 39 रन देकर दो विकेट्स लिए और फिर बल्लेबाज़ी में 52 रन स्कोर किये |

ये बी पढ़ें : ZIM VS IRE 2nd ODI : कर्टिस कैम्फर और पॉल स्टिर्लिंग रहे आयरलैंड जीत के हीरो, सीरीज अब बराबरी पर |

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाडी | IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स |