Virat Kohli Milestone : विराट कोहली ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान, सबसे कम लीग में ऐसा करनेवाले बन गए दुनिया के एकलौते बल्लेबाज़ |

विराट कोहली ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान |

विराट कोहली के 13000 टी 20 रन : 7 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI ) के खिलाफ खेलते हुए विराट कोहली ने 42 गेंदों में 67 रन स्कोर किये जिसमे उन्होंने 2 छक्के और 8 चौके लगाए | इस पारी के दौरान विराट ने बड़ा रिकॉर्ड हासिल किया, उन्होंने टी 20 क्रिकेट में 13000 रन पार कर लिए और ऐसा करने वाले वो दुनिया के पांचवे बल्लेबाज़ बन गए |

विराट कोहली से पहले जो चार बल्लेबाज़ों ने ये रिकॉर्ड हासिल किया है वो इस प्रकार है |

क्रिस गेल : पारी : 455 | रन : 14562 | एवरेज : 36.22 | 100/50 : 22/88
एलेक्स हेल्स : पारी : 490 | रन : 13610 | एवरेज : 30.04 | 100/50 : 7/85
शोएब मलिक : पारी : 514 | रन : 13557 | एवरेज : 36.05 | 100/50 : 0/83
कीरोन पोलार्ड : पारी : 617 | रन : 13537 | एवरेज : 31.33 | 100/50 : 1/61
विराट कोहली : पारी : 386 | रन : 13050 | एवरेज : 41.47 | 100/50 : 9/98

सबसे कम लीग में हासिल की उपलब्धि : विराट टी 20 में 13000 रन के क्लब में शामिल होने वाले पहले ऐसे बल्लेबाज़ है जो सिर्फ तीन टीमों के लिए टी 20 में रिप्रेजेंट किये है, उन्होंने भारतीय टीम और अपनी होम टीम दिल्ली और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा रहे है | इस दरम्यान विराट 9 शतक और 98 अर्धशतक स्कोर कर चुके है

इस लिस्ट में बाकी खिलाडियों के टीम पर नज़र डाले तो ऊपर के सभी चार खिलाडी साल भर में कम से कम 6 से 7 प्राइवेट लीग्स खेलते थे | लेकिन विराट आईपीएल के पहले सत्र से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का ही हिस्सा रहे है और वो एक ही प्राइवेट लीग का हिस्सा है, आईपीएल का |

इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज़्यादा रन विराट के ही नाम है, उन्होंने 248 पारियों में 8168 रन स्कोर किया है |

विराट एक और बड़े रिकॉर्ड के बहुत ही करीब है, ये रिकॉर्ड है टी 20 फॉर्मेट में 100 अर्ध शतक लगाने का रिकॉर्ड | विराट के टी 20 फॉर्मेट में 98 अर्धशतक हो चुके है और वो अब सिर्फ 2 ही अर्धशतक दूर है इस रिकॉर्ड को हासिल करने के लिए | विराट के मौजूदा फॉर्म को देखकर ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा की वो इसी आईपीएल सीजन में इस रिकॉर्ड को हासिल कर सकते है |

आईपीएल 2025 बहुत ही बड़ा टूर्नामेंट है और अभ तो इस लीग का आधा सत्र भी ख़तम नहीं हुआ है और विराट के बल्ले से 4 मैचों में दो अर्ध शतक आ चुके है और अगर वो अपना मौजूदा फॉर्म बरक़रार रखते है तो वो जल्दी ही 100 अर्धशतक पुरे कर सकते है इसी आईपीएल के दौरान |

टी 20 में 100 अर्धशतक पूरा करनेवाले विराट दुनिया के दूसरे बल्लेबाज़ बन जाएंगे | ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर इस फॉर्मेट में 108 अर्धशतक स्कोर कर चुके है , टी 20 में 100 अर्धशतक पुरे करने वाले डेविड वार्नर दुनिया के एक मात्र बल्लेबाज़ है और जल्दी ही विराट भी इस क्लब में शामिल हो जाएंगे |

एक चीज़ जो विराट को बाकी सारे बल्लेबाज़ों से अलग रखता है वो यही है की विराट ने ये सारे 13000 सिर्फ तीन टीमों के लिए खेलते हुए स्कोर किया है | लेकिन बाकी सारे खिलाडी साल भर में 5 से 6 खेल चुके है |

ये भी पढ़ें : IPL2025 MI VS RCB Highlights : MI की एक और हार प्ले ऑफ में क्वालीफाई करने की राह हुई मुश्किल, RCB के लिए आसान हुआ सफर |

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाडी | IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स |