Tilak Varma Becomes India’s Second-Youngest Centurion with Century in Centurion | सेंचूरियन में शतक लगाकर तिलक वर्मा बन गए भारत के दूसरे सबसे कम उम्र के बल्लेबाज़ |

Tilak Varma Becomes India’s Second-Youngest Centurion with Century in Centurion | सेंचूरियन में शतक लगाकर तिलक वर्मा बन गए भारत के दूसरे सबसे कम उम्र के बल्लेबाज़ |

 

Tilak Varma Becomes India’s Second-Youngest Centurion with Century in Centurion | सेंचूरियन में शतक लगाकर तिलक वर्मा बन गए भारत के दूसरे सबसे कम उम्र के बल्लेबाज़ |

भारत बनाम साउथ अफ्रीका 3rd टी 20 सेंचूरियन हाइलाइट्स :


शतक वाला पल : उन्नीसवा ओवर करने आये लुथो सिपाम्ला के पांचवे गेंद पर जिसे सीधे हिटिंग आर्क में डाला, फुल और ऑफ में, तिलक वर्मा ने जगह बनाने के लिए अपना अगला पैर बाहर निकाला और सामने के तरफ जोरदार चौका लगाया और टी 20 में अपना पहला शतक पूरा किया |


तिलक वर्मा ने सेंचूरियन के मैदान पर शतक लगाकर एक अनोखा रिकॉर्ड भी बनाया है | टी 20 में शतक लगाने वाले तिलक वर्मा भारत के दूसरे सबसे कम उम्र के बल्लेबाज़ बन गए | इनसे पहले बाएं हाथ के ही यशस्वी जैस्वाल ने 21 साल और 279 दिनों के उम्र में नेपाल के सामने खेलते हुए टी 20 में शतक जड़ा था | तिलक वर्मा ने 22 साल और 5 दिन के उम्र में शतक लगाकर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज़ कर लिया | उन्होंने इसमें 8 चौके और 7 छक्के लगाए |


तिलक अंत तक 56 गेंदों में 107 रन बनाकर नाबाद रहे | संजू सेमसन के शून्य पर आउट हो जाने के बाद बाएं हाथ के अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर 107 रन की साझेदारी की | अभिषेक शर्मा 50 रन बनाकर केशव महाराज की गेंद पर स्टंप आउट हो गए | लेकिन उन्होंने अपने पारी में 5 छक्के और 3 चौके लगाकर साउथ अफ्रीका के खेमे में चिंता पैदा कर दी थी | कप्तान सूर्यकुमार भी ज़्यादा कुछ नहीं कर पाए और 1 रन बनाकर वो भी पवेलियन लौट गए | 


हार्दिक पंड्या ने 18 रन बनाये और रिंकू सिंह के पास अच्छा मौका था सेंचूरियन में अच्छा स्कोर करने का लेकिन वो चूक गए और 13 गेंदों में 8 रन की उनकी जुझारू पारी समाप्त हुई |


अंत में अपना डेब्यू मैच खेल रहे रमनदीप सिंह ने अपने इंटरनेशनल करियर के पहले ही गेंद पर 6 लगाकर शुरुवात की  और 15 रन स्कोर कर दिए | भारत का स्कोर 6 विकेट्स के नुक्सान 219 जा पंहुचा | 


भारत ने ये 39 बार टी 20 क्रिकेट में 200 का टोटल पार किया है, और ऐसा करने वाली भारत एक मात्र टीम है | 


पर्थ टेस्ट में कौन करेगा ओपनिंग, कोच गंभीर ने खुद बताया |


टी 20 में सबसे ज़्यादा 200 रन बनाने वाली टीम 


टी 20 में सबसे ज़्यादा 200 रन बनाने वाली टीम 

India

39

Australia

23

South Africa

22

New Zealand

21

England

20

West Indies

18

Pakistan

11

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाडी | IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स |