Ranji Trophy News : यश राठोड और हर्ष दुबे ने मुंबई के खिलाफ दिलाई विदर्भ को जीत |

यश राठोड और हर्ष दुबे ने मुंबई के खिलाफ दिलाई विदर्भ को जीत |

विदर्भ ने दर्ज की मुंबई पर जीत : 42 बार के रणजी ट्रॉफी विजेता टीम मुंबई को विदर्भ ने 80 रन से हरा दिया और फाइनल में एंट्री ले ली | विदर्भ के जीत के हीरो रहे यश राठोड जिन्होंने बल्ले से पहली पारी में 54 और दूसरी पारी में 151 रन बनाये | गेंद से 22 वर्षीय हर्ष दुबे ने पहली पारी में 2 और फिर दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर मुंबई जैसी चैंपियन टीम को पछाड़ दिया | लेफ्ट आर्म स्पिनर पार्थ रेखाड़े के नाम भी दोनों पारियों में मिलाकर 6 विकेट्स रहे |

विदर्भ अपने तीसरे रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने से बस एक जीत दूर है और फाइनल में विदर्भ का मुक़ाबला पहली बार के फाइनलिस्ट केरला से होगा जो 26 फेब्रुअरी से खेला जाएगा |

इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए विदर्भ के तीन बल्लेबाज़ों ने अर्धशतक जमाया | इसमें ध्रुव शोरे (74), दानिश मलेवर (79) और यश राठोड 54 रन स्कोर किये, इनके अलावा कुछ बल्लेबाज़ों को शुरुवात अच्छी मिली लेकिन वो बड़ा स्कोर नहीं कर पाए | इनमे पार्थ रेखाड़े (23), करून नायर (45) और कप्तान अक्षय वाडकर 34 रन स्कोर किये और इसके चलते विदर्भ ने पहली पारी में 383 रन स्कोर किये |

विदर्भ के 383 के जवाब में मुंबई ने पहली पारी में 270 रन स्कोर किये, इसमें आकाश आनंद ने 106 रन की पारी खेली | सिद्धेश लड़ 35 रन करके आउट हुए, शार्दुल ठाकुर 37 और तनुष कोटियन 33 रन का योगदान दिए | विदर्भ को पहली पारी में ऑलरेडी 113 रन की लीड मिल चुकी थी |

यश राठोड ने संभाला मोर्चा : विदर्भ के दूसरे पारी में यश राठोड 151 और कप्तान अक्षय वाडकर के 52 रन के चलते विदर्भ 292 के स्कोर पे उल आउट होते है | मुंबई को 406 का टारगेट चेस करना होता है, लेकिन मुंबई दूसरे पारी में 325 पर ऑल आउट हो जाते है, जिसमे सिर्फ शार्दुल ठाकुर के बल्ले से हाफ सेंचुरी आती है और वो 66 स्कोर करके आउट होते है |

भारतीय क्रिकेट के कई बड़े चेहरे अजिंक्य रहाणे, सूर्यकुमार यादव और शिवम् दुबे छाप छोड़ने में न कामयाब रहते है | शार्दुल ठाकुर एक ऑल राउंडर की भूमिका अच्छे से निभाते है | लेकिन ये मैच अनुहावी मुंबई टीम के सामने युवा विदर्भ की टीम जीत जाते है |

विदर्भ के स्टार परफ़ॉर्मर 24 वर्षीय यश राठोड प्लेयर ऑफ़ द मैच बनते है , जो की उन्होंने दोनों पारियों में मिलाकर 205 रन बनाये | दूसरे स्टार परफ़ॉर्मर, 22 वर्षीय हर्ष दुबे जिन्होंने मैच में 7 विकेट्स लिए और 25 वर्षीय पार्थ रेखाड़े जिन्होंने 6 विकेट्स लिए |

ये भी पढ़ें : Ranji Trophy News : रणजी ट्रॉफी के 75 साल के इतिहास में पहली बार केरला ने फाइनल में जगह बनायीं |

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाडी | IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स |