भारत बनाम न्यूज़ीलैण्ड के बीच फाइनल मैच में कौनसे खिलाडी करेंगे अपने टीम का बेडा पार |

भारत बनाम न्यूज़ीलैण्ड के बीच फाइनल मैच में कौनसे खिलाडी करेंगे अपने टीम का बेडा पार |

भारत बनाम न्यूज़ीलैण्ड फाइनल : 9 मार्च को भारत बनाम न्यूज़ीलैण्ड के बीच ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है | क्रिकेट जगत के इस ऐतिहासिक भिड़ंत में सबकी नज़रें उन् 22 खिलाडियों पर होगी जो पुरे दमखम से मैदान में उतरेंगे जीत हासिल करने के लिए |

रोहित का ODI करियर पर सवाल ? BCCI अपना सालाना कॉन्ट्रैक्ट आईपीएल से पहले रिन्यू करते है, और ऐसेमे इस चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के नतीजे से रोहित शर्मा के ODI करियर के आगे का रास्ता तय हो सकता है |

हम दोनों टीमों के उन् खिलाडियों के परफॉरमेंस पर नज़र डालेंगे जो फाइनल में मैच अपने दम पर जीताने की काबिलियत रखते है |

वरुण या मैट हेनरी : लीग स्टेज में जब भारत ने न्यूज़ीलेंड को 44 रनो से हराया था तब उस मैच में वरुण चक्रवर्ती भारतीय जीत के हीरो रहे थे | उन्होंने 10 ओवर में 42 रन देकर 5 विकेट्स हासिल किये थे | लेकिन भारतीय टीम को फाइनल में ये नहीं भूलना चाहिए की न्यूज़ीलैण्ड एक बहुत ही प्रोफेशनल टीम है और वो एक ही गलती दोबारा नहीं करेंगे |

वरुण चक्रवर्ती और मैट हेनरी |
वरुण चक्रवर्ती और मैट हेनरी |

लीग स्टेज में वरुण चक्रवर्ती न्यूज़ीलेंड के बल्लेबाज़ों के लिए एक सरप्राइज पैकेज थे, उन्होंने पहले वरुण के खिलाफ कभी बल्लेबाज़ी नहीं की थी, लेकिन यही उम्मीद रखना की वरुण एक बार फिर न्यूज़ीलैण्ड के बल्लेबाज़ों को परेशान करने में कामयाब होंगे तो ये इतना आसान बिलकुल नहीं होगा हालांकि वरुण एक X फैक्टिर ज़रूर है |

न्यूज़ीलैण्ड के मैट हेनरी का अभी खेलना या न खेलना तय नहीं है, जो की उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमि फाइनल मैच के दौरान कंधे में चोट आयी थी | लेकिन अगर मैट हेनरी प्लेइंग 11 का हिस्सा होते है, तो ये न्यूज़ीलैण्ड के लिए बहुत ही फायदेमंद होगा | उन्होंने भारत के खिलाफ लीग स्टेज में 5 विकेट्स लिए थे | जिसमे उन्होंने शुभमन गिल और विराट कोहली का भी विकेट हासिल किया | हाला की ये दोनों ही बल्लेबाज़ इस चुनौती के लिए तैयार होंगे | मैट हेनरी न्यूज़ीलैण्ड के लिए बहुत ज़रूरी है |

श्रेयस अय्यर या केन विल्लियम्सन : दूसरा ये है की भारत के श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ काफी बढियाँ है | अनुमन चौथे नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए उन्होंने 7 पारियों में 96 के स्ट्राइक रेट और लगभग 53 के एवरेज से 376 रन स्कोर किये है | इसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 79 है | न्यूज़ीलैण्ड के गेंदबाज़ इस बात से वाकिफ है तो वो श्रेयस के खिलाफ एक मजबूत गेम प्लान ज़रूर रखेंगे |

डेरिल मिचेल और श्रेयस अय्यर लीग मैच के दौरान |
डेरिल मिचेल और श्रेयस अय्यर लीग मैच के दौरान |

न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ विराट कोहली का बल्ला भी खूब चलता है |विराट ने 32 ODI मैचों में 95 के स्ट्राइक रेट और लगभग 57 के एवरेज से 1656 रन्स बनाये है | इसमें उन्होंने 6 शतक और 9 अर्धशतक जड़े है |

न्यूज़ीलैण्ड के तरफ से विराट के सामने केन विल्लियम्सन होंगे | इन्होने भारत के खिलाफ 30 ODI मैचों में 1228 रन्स स्कोर किये है, जिसमे इनका एवरेज 45.48 है |

ये भी पढ़ें : भारत और न्यूज़ीलैण्ड के बीच फाइनल में दो युवाओं पर होगी सबकी नज़र, होगी कड़ी टक्कर |

मोहम्मद शमी की मैच विनिंग गेंदबाज़ी : बात गेंदबाज़ी की करे तो कौन भूल सकता है मोहम्मद शमी के न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 का परफॉरमेंस | जहाँ उन्होंने 57 रन देकर 7 विकेट्स लिए थे | गेंद स्विंग करने में माहिर मोहम्मद शमी अपनी धारदार गेंदबाज़ी से विरोधी खेमे में तेहेलका मचा सकते है |

डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स न्यूज़ीलैण्ड के मिडल ऑर्डर को मज़बूती देते है, भारतीय टीम ये बखूबी जानते है की ये दो बल्लेबाज़ लम्बे पारी और बड़े शॉर्ट्स कभी भी खेल सकते है | डेरिल मिचेल ने 2023 वर्ल्ड कप मैच में भारत के खिलाफ 134 रन स्कोर किये थे | जिसमे उन्होंने 7 छक्के और 9 चौके लगाए थे |

कुलदीप यादव रविंद्र जडेजा और अक्सर पटेल की फिरकी या फिर मैट हेनरी, काइल जेमिसन की गति, फाइनल में कौन किस पर हावी होगा ये देखने वाली बात होगी |

भारत की अपेक्षित प्लेइंग 11 : रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल (उप कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती

न्यूज़ीलैण्ड की अपेक्षित प्लेइंग 11 : विल यंग, रचिन रविंद्र, केन विल्लियम्सन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकेल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनेर (कप्तान), मैट हेनरी (जैकब डफ्फी), काइल जेमिसन, विलियम ओ रौरकी |

ये भी पढ़ें : मैट हेनरी इंज्युरी के चलते चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल से हो सकते है बाहर |

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाडी | IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स |