India VS England : कांटे की टक्कर में, 4 गेंद बाकी रहते तिलक वर्मा ने दिलाई भारत को सीरीज की दूसरी जीत |

तिलक वर्मा अपने शानदार पारी के चलते प्लेयर ऑफ़ द मैच बने

तिलक वर्मा की मैच विनिंग पारी : चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में इंग्लैंड के 166 रन के लक्ष्य को चेस करते हुए, तिलक वर्मा ने 55 गेंदों में 72 रन स्कोर किये और भारतीय टीम को चार गेंद बाकी रहते 2 विकेट से जीत दिला दी | भारतीय टीम की ये सीरीज में लगातार दूसरी जीत है और पांच मैचों की सीरीज में भारत अब 2-0 से आगे है |

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टी 20 मैच हाइलाइट्स : चिदंबरम के मैदान में टॉस जीतकर सूर्यकुमार यादव ने पहले गेंदबाज़ी करना सही समझा | इंग्लैंड की टीम इस मैच में दो बदलाव के साथ उतरी, जैकब बेथल और गस एटकिंसन के जगह ब्रायडन कार्स और जैमी स्मिथ प्लेइंग इलेवन में शामिल हुए | भारतीय टीम में भी दो बदलाव हुए, रिंकू सिंह और नितीश कुमार रेड्डी की जगह ध्रुव जुरेल और वाशिंगटन सुन्दर ने ली |

इंग्लैंड के पारी की ख़राब शुरुवात : फील सॉल्ट (4) और बेन डकेट (3) इंग्लैंड को अच्छी शुरुवात देने में असफल रहे | मिडल ऑर्डर में बल्लेबाज़ी करते हुए, हैरी ब्रूक (13) और लियाम लिविंगस्टोन (13) बड़ा स्कोर करने से चूक गए |

अक्सर और वरुन ने संभाला गेंदबाज़ी
अक्सर और वरुन ने संभाला गेंदबाज़ी

फिर बटलर ने संभाली लड़खड़ाती पारी : जोस बटलर लड़खड़ाती इंग्लैंड की पारी को सँभालते हुए, 30 गेंदों में 45 रन बनाकर अक्सर पटेल की गेंद पर कैच आउट हुए | उन्होंने 3 छक्के और 2 चौके लगाए | रिप्लेसमेंट के तौर पर आये, जैमी स्मिथ ने 22 रन बनाये |

ब्रायडन कार्स ने दिखाया दम : लोअर ऑर्डर में बल्लेबाज़ी करते हुए, ब्रायडन कार्स ने 17 गेंदों में 31 रन की पारी खेली जिसमे उन्होंने 3 छक्का और एक चौका लगाया | जोफ्रा आर्चर ने नाबाद 12 रन बनाये और आदिल रशीद ने 10 और इसके चलते इंग्लैंड का स्कोर 9 विकेट खोकर 165 जा पंहुचा |

अक्सर और वरुन ने संभाला गेंदबाज़ी : अक्सर पटेल और वरुन चक्रवर्ती भारत के सबसे सफल गेंदबाज़ रहे, और दोनों के नाम 2-2 विकेट्स रहे | अर्शदीप सिंह, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुन्दर और अभिषेक शर्मा के खाते में 1-1 विकेट आये |

भारत की फिसलती शुरुवात : 166 के लक्ष्य को चेस करते हुए, भारत के ओपनर्स संजू सेमसन (5) और अभिषेक शर्मा (12) सस्ते में आउट होगये | सूर्यकुमार यादव भी 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए | ध्रुव जुरेल (4) और हार्दिक पंड्या (7) के स्कोर पर आउट हुए |

इंग्लैंड के सबसे सफल खिलाडी रहे ब्रायडन कार्स
इंग्लैंड के सबसे सफल खिलाडी रहे ब्रायडन कार्स

तिलक वर्मा ने अकेले ही संभाला चेस : तिलक वर्मा ने 55 गेंदों में 72 रन स्कोर किये और इसमें उन्होंने 5 छक्के और 4 चौके लगाए | उनका साथ निभाया वाशिंगटन सुन्दर ने, जिन्होंने 26 रन स्कोर किये और रवि बिश्नोई ने आखिर में आकर 2 चौके लगाए जिससे तिलक वर्मा का काम और आसान हो गया | भारत ने आखरी ओवर के दूसरे गेंद पर 2 विकेट्स बाकी रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया |

जोफ्रा आर्चर के 4 ओवर में 60 रन आये, य उनके टी 20 करियर का सबसे महँगा स्पेल रहा है | इंग्लैंड के सबसे सफल खिलाडी रहे ब्रायडन कार्स, पहले तो उन्होंने बल्ले से 31 रन बनाये और फिर गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट्स लिए | बाकी मार्क वुड, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जैमी ओवरटर्न और लियाम लिविंगस्टोन के नाम एक-एक सफलताएं रही |

तिलक वर्मा अपने शानदार पारी के चलते प्लेयर ऑफ़ द मैच बने | भारत को सीरीज अपने नाम करने के लिए सिर्फ एक जीत और चाहिए और हो सकता है की, तीसरे मैच में मोहम्मद शमी भी खेलते हुए नज़र आए जाये |

ये भी पढ़ें : Ranji Trophy : शार्दुल ठाकुर के शतक और तनुष कोटियन के फिफ्टी ने मुंबई की कराई मैच में वापसी |

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाडी | IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स |