Ind VS Eng : इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने जड़ दिया भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा दूसरा सबसे तेज़ टी 20 शतक |

अभिषेक शर्मा ने जड़ दिया दूसरा सबसे तेज़ शतक |

अभिषेक शर्मा ने जड़ दिया भारतीय बल्लेबाज़ों में दूसरा सबसे तेज़ शतक : वानखेड़े में खेले जा रहे पांचवे टी 20 में अभिषेक शर्मा ने स्कोर कर दिया भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा टी 20 का दूसरा सबसे तेज़ शतक | भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा सबसे तेज़ टी 20 शतक का रिकॉर्ड अब भी रोहित शर्मा के नाम ही है | उन्होंने 2017 को श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़ा था और अभिषेक शर्मा ने 37 गेंदों में अपना शतक पूरा किया |

अभिषेक शर्मा ने लगाए 13 छक्के : अभिषेक शर्मा हालांकि रोहित शर्मा के तेज़ शतक का रिकॉर्ड तो नहीं तोड़ पाएं, लेकिन उन्होंने रोहित का दूसरा रिकॉर्ड तोड़ दिया वो है छक्के लगाने का रिकॉर्ड | रोहित शर्मा ने एक पारी में 10 छक्के लगाए थे जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा टी 20 के एक पारी में हाईएस्ट था | लेकिन अब इंग्लैंड के सामने अभिषेक शर्मा ने 13 छक्के लगा दिए |

अभिषेक शर्मा ने 54 गेंदों में 135 रन स्कोर किये जो की भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा अबसे हाईएस्ट टी 20 स्कोर है | इससे पहले शुभमन गिल ने न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ 2023 में 126 रन की पारी खेले थे |

अभिषेक शर्मा ने लगाए 13 छक्के |
अभिषेक शर्मा ने लगाए 13 छक्के |

वानखेड़े का हाईएस्ट टी 20 स्कोर : 247/9 ये वानखेड़े के मैदान में टी 20 का हाईएस्ट स्कोर है | इससे पहले 2019 में भारत ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 240 रन स्कोर किये थे तीन विकेट खोकर | अभिषेक शर्मा की 135 रन की पारी किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़ी पारी है |

आदिल रशीद ने लिया अभिषेक शर्मा का विकेट : अभिषेक शर्मा 18 वा ओवर करने आये आदिल रशीद की आखरी गेंद पर अपना विकेट गवा बैठे | असील रशीद ने फुलर लेंथ की गूगली गेंद की जिसे लम्बा छक्का लगाने के चक्कर में मिसटाइम कर दिए जिसे जोफ्रा आर्चर ने डीप कवर में कैच कर लिया |

वानखेड़े में अभिषेक शर्मा के पारी के लिए स्टैंडिंग ओवेशन मिला और इंग्लैंड के सभी खिलाडी भी उनका अभिवादन कर रहे थे |

ये भी पढ़ें : Under 19 Women’s World Cup : गोंगडी तृषा के ऑल राउंड परफॉरमेंस से भारतीय महिला टीम ने लगातार दूसरी बार जीता अंडर 19 वर्ल्ड कप |

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाडी | IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स |