Under 19 Women’s World Cup : गोंगडी तृषा के ऑल राउंड परफॉरमेंस से भारतीय महिला टीम ने लगातार दूसरी बार जीता अंडर 19 वर्ल्ड कप |

लगातार 2 बार बने वर्ल्ड चैंपियंस |

भारतीय महिला टीम की लगातार दूसरी बार अंडर 19 वर्ल्ड कप जीत : क्वाला लम्पुर में खेले गए भारतीय महिला बनाम साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच अंडर 19 के फाइनल मैच में, भारतीय महिलाओ ने पहले बल्लेबाज़ी के लिए आये साउथ अफ्रीकी टीम को महज़ 82 रन पर ऑल आउट कर दिया और फिर मात्र 11.2 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य भी हासिल कर लिया |

कौन है गोंगडी तृषा : गोंगडी तृषा भारतीय जीत की सबसे बड़ी नायिका रही, उन्होंने फाइनल में बल्ले से नाबाद 44 रन स्कोर किये और गेंदबाज़ी में 15 रन देकर 3 विकेट्स भी झटके | ना सिर्फ फाइनल में बल्कि गोंगडी तृषा ने पुरे टूर्नामेंट के दौरान अच्छा परफॉरमेंस दिया, उन्होंने पुरे टूर्नामेंट में टोटल 309 रन स्कोर किये | जिसमे एक सेंचुरी भी शामिल है जो उन्होने स्कॉटलैंड के खिलाफ 110 रन नाबाद स्कोर किये थे और उस मैच में गेंदबाज़ी में भी उन्होंने 6 रन पर 3 विकेट्स लिए थे |

भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच हाइलाइट्स : फाइनल मैच में टॉस साउथ अफ्रीका टीम के नाम रहा और उनके कप्तान कयला रेणके ने बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया और गेंदबाज़ी की शुरुवात करते हुए, भर्ती टीम शुरू से ही अफ्रीकी बल्लेबाज़ों पर हावी रहे | शुरू से लगातार अफ्रीकी टीम के विकेट्स गिरते चले गए | उनके तरफ से मैके वैन वुर्स्ट ने सर्वाधिक 23 रन्स स्कोर किये | बाकी कोई भी बल्लेबाज़ 20 रन का आकड़ा नहीं छू पाया | और पूरी टीम मात्र 82 रन पर ऑल आउट हो गयी |

कमाल की रही गेंदबाज़ी : साउथ अफ्रीकी टीम को 82 रन पर ऑल आउट करने में भारतीय गेंदबाज़ो ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाया | परुनिका सिसोदिया, आयुषी शुक्ला, वैष्णवी शर्मा ने 2 -2 विकेट्स लिए | गोंगडी तृषा ने 3 विकेट्स हासिल किये और शबनम शकील के नाम एक विकेट रहा |

आसान रहा लक्ष्य का पीछा : 83 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारतीय टीम को कोई मुश्किल नहीं हुई और बड़े आसानी से उन्होंने मात्र 11 .2 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया |

गोंगडी तृषा ने नाबाद 44 रन बनाये और सनिका चलके ने नाबाद 26 रन स्कोर किये | उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच और प्लेयर ऑफ़ द सीरीज भी चुना गया | उन्होंने पुरे सीरीज में अपने ऑल राउंड काबिलियत से भारत की जीत में योगदान दिया |

ये भारतीय महिला अंडर 19 टीम की दूसरी रोल्ड कप जीत है, और अभी महिला अंडर 19 वर्ल्ड कप दो ही बार खेला गया है, पहले वर्ल्ड कप 2022 /23 में साउथ अफ्रीका में हुआ था जो भारत ने जीता था |

लगातार 2 बार बने वर्ल्ड चैंपियंस |

ये भी पढ़ें : Naman Awards : BCCI द्वारा आयोजित सालाना नमन अवार्ड्स की ख़ास बातें |

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाडी | IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स |