ICC CT2025 AUS VS AFG : ऑस्ट्रेलिया और अफ़ग़ानिस्तान के बीच सेमि फाइनल की दौड़, क्या बारिश डालेगी खलल |

ऑस्ट्रेलिया और अफ़ग़ानिस्तान के बीच सेमि फाइनल की दौड़ |

ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान मैच, लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाना है | ऑस्ट्रेलिया ग्रुप बी के पॉइंट्स टेबल में 3 पॉइंट लेकर दूसरे नंबर पे है और अफ़ग़ानिस्तान, इंग्लैंड के सामें जीत हासिल कर 2 पॉइंट्स लेकर अब तीसरे नंबर पर है |

ये मैच अफगानिस्तान के लिए एक नॉक आउट मैच ही है क्युकी ये मैच हारने पर वो सीधे सेमि फाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएंगे और जीतने पर सेमि फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले ग्रुप बी के पहले टीम बन जाएंगे | जबकि ऑस्ट्रेलिया अगर अफ़ग़ानिस्तान के सामने मैच हार जाते है तो उन्हें साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड के नतीजे पर निर्भर होना पड़ेगा सेमि फाइनल में जाने के लिए और अगर साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड मैच में इंग्लैंड एक बड़े मार्जिन से जीत जाएंगे तो ऑस्ट्रेलिया सेमि फाइनल क्वालीफाई कर जाएंगे |

पिच रिपोर्ट : गद्दाफी स्टेडियम में इस चैंपियंस ट्रॉफी के जो पहले दो मैचेस हुए है, वो बल्लेबाज़ी के लिए आसान दिखी है और रन बनाने बहुत आसान दीखते है | पहले गेम में ऑस्ट्रेलिया ने 351 का टारगेट चेस किया इंग्लैंड के सामने वो भी 15 गेंद बाकी रहते | अफ़ग़ानिस्तान बनाम इंग्लैंड के दूसरे गेम में, कुल 642 रन स्कोर हुए | आज के मैच में भी बल्लेबाज़ों का बोलबाला होगा |

मौसम की जानकारी : एकईउ वेदर के मुताबिक लाहौर में सुबह तकरीबन 10 से 12 के बीच बारिश होने की सम्भावना है | दोपहर में ज़्यादातर बादल छाए रहेंगे और हल्की ठंडी हवा भी चलेगी | तापमान 20 से 24 के बीच ही रहेगा , श्याम को 7 से 7 :30 के बीच हल्की बारिश होने का अनुमान है |

अफ़ग़ानिस्तान का आत्मविश्वास : अफ़ग़ानिस्तान टीम का इंग्लैंड के खिलाफ मिले जीत से आत्मविश्वास और बढ़ा होगा और उन्हें इस बार पिछले वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया से मिले हार को ध्यान में रखते हुए अपने खेल को अनुसार आगे बढ़ाना होगा | इनके इस चैंपियंस ट्रॉफी में इब्राहिम जादरान, अज़्मतुल्लाह ओमरज़ाई, रहमानुल्लाह गुरबाज, हस्मतुल्लाह शाहिदी, मोहम्मद नबी, रहमत शाह, रशीद खान और गुलबदीन नायब सभी अच्छे फॉर्म में दिख रहे है |

ऑस्ट्रेलिया का वर्चस्व : ऑस्ट्रेलिया में भी जॉश इंग्लिस, एलेक्स कैरी, मैट शॉर्ट, ग्लेन मैक्सवेल, बेन द्वारशियस और एडम ज़म्पा भी अच्छे फॉर्म में है और ट्रैविस हेड अगर अपने फॉर्म में लौट आये तो अफ़ग़ानिस्तान की मुश्किलें बढ़ जाएंगी |

अपेक्षित प्लेइंग 11

अफ़ग़निस्तान : हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह,अजमतुल्ला उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद,गुलबदीन नायब और फजलहक फारूकी |

ऑस्ट्रेलिया : मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एलेक्स केरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन द्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, स्पेंसर जॉनसन |

ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान टीम

अफगानिस्तान स्क्वाड : हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, गुलबदीन नायब, अजमतुल्ला उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद मलिक, नवीद जादरान। रिजर्व: दरविश रसूली, बिलाल सामी।

ऑस्ट्रेलिया स्क्वाड : मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एलेक्स केरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन द्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, स्पेंसर जॉनसन, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, सीन एबॉट, तनवीर सांघा |

दोनों टीमें अपनी विनिंग टीम में कोई बदलाव नहीं करना चाहेंगे | तो प्लेइंग 11 दोनों टीमों का पहले मैच जैसे ही होगा अगर कोई इंज्युरी से जुड़े मामले नहीं है तो |

ये भी पढ़ें : अज़्मतुल्लाह ओमरज़ाई के लिए सचिन का डेढ़ साल पुराना मैसेज क्यों हो रहा फिर वायरल |

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाडी | IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स |