भारतीय महिला बनाम आयरलैंड महिला ODI : गैबी लुइस और लीह पॉल की जोड़ी ने आयरलैंड को दी मजबूती |

आयरलैंड महिला टीम का पहला भारतीय दौरा

आयरलैंड महिला टीम का पहला भारतीय दौरा : भारतीय महिला बनाम आयरलैंड महिला टीम के बीच तीन मैचों के ODI सीरीज का पहला सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है | ये आयरलैंड महिला टीम का भारत में पहला दौरा है | टॉस आयरलैंड के नाम रहा और पहले बल्लेबाज़ी करते हुए, उनके ओपनरों ने अच्छी शुरुवात तो दी लेकिन पांचवे ओवर में अपना पहला विकेट खो दिया | सराह फ़ोर्ब्स 9 रन बनाकर तिटस साधु का शिकार हुई |

आयरलैंड ने 56 रन पे 4 विकेट्स खो दिए |
आयरलैंड ने 56 रन पे 4 विकेट्स खो दिए |

आयरलैंड के लगातार गिरते विकेट्स : पहला विकेट तो 27 रन के स्कोर पे गिरा, लेकिन फिर विकेट गिरने का सिलसिला 14 वे ओवर तक चला और 14 ओवर होते होते आयरलैंड ने 56 रन पे 4 विकेट्स खो दिए | लौरा डेलनि के शून्य पर आउट होने के बाद, कप्तान गैबी लुइस का साथ देने क्रिस पर आयी लीह पॉल |

पांचवे विकेट की पार्टनरशिप : गैबी लुइस (92) और लीह पॉल (59) ने मिलकर आयरलैंड के पारी को संभाला और अगले 24 ओवर में उन्होंने मिलके 117 रन की साझेदारी की | इसमें दोनों ही बल्लेबाज़ों ने अपना अर्धशतक स्कोर किया | लीह पॉल ने अपने करियर का 7 वा अर्धशतक पूरा किया तो दूसरी ओर गैबी लुइस ने 11 वा | पारी के अंत में कुल्टेर रैल्ली (15) और अरलीन केली (28) के चलते आयरलैंड ने 50 ओवर में 7 विकेट्स खोकर 238 स्कोर कर लिए |

ये भी पढ़ें : श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने खड़ी की स्पिनरों की फ़ौज |

गैबी लुइस (92) और लीह पॉल (59)
गैबी लुइस (92) और लीह पॉल (59)

भारतीय गेंदबाज़ो ने मिडिल ओवर में किया संघर्ष : भारतीय गेंदबाज़ी रन दबाने में तो कामयाब रही लेकिन रेगुलर अंतराल पर विकेट्स नहीं ले पाए | प्रिया मिश्रा 56 रन पर दो विकेट्स लेकर सबसे कामयाब गेंदबाज़ रही | तिटस साधु, डेब्यूटांट सायली सतघरे और दीप्ति शर्मा के नाम एक एक सफलताएं रही |

भारतीय टीम की अच्छी शुरुवात
भारतीय टीम की अच्छी शुरुवात

भारतीय बल्लेबाज़ी की अच्छी शुरुवात : 239 के टारगेट का पीछा करते हुए, भारतीय ओपनर्स स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने टीम को अच्छी शुरुवात दी | 10 ओवर में टीम ने 70 रन स्कोर कर दिए बिना नुकसान के की तभी, फ्रेया सर्जेंट ने स्मृति मंधाना (41) का विकेट ले लिया | स्मृति ने ये 41 रन मात्र 29 गेंदों में बनाये, और टीम को एक मज़बूत आधार दिया |भारत ने अपना दूसरा विकेट हरलीन देओल का खोया जो 20 रन करके ऐमी मागीर की गेंद पर आउट हुई | ये आर्टिकल पब्लिश होने तक भारत 20 ओवर में 116 /2 स्कोर है और प्रतिका रावल (39) और जेमिमा रोड्रिग्स (9) बल्लेबाज़ी कर रहे है |

ये भी पढ़ें : मोहम्मद शमी ने भरी हुंकार, चैंपियंस ट्रॉफी में होगा आर पार |

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाडी | IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स |