अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ 40 एक्स्ट्रास देकर ज़िम्बाब्वे ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया |

ज़िम्बाब्वे की अनुशासनहीन गेंदबाज़ी

ज़िम्बाब्वे की अनुशासनहीन गेंदबाज़ी : अफ़ग़ानिस्तान बनाम ज़िम्बाब्वे के बीच ODI सीरीज के दूसरे मैच में, ज़िम्बाब्वे के गेंदबाज़ो ने 40 रन एक्स्ट्रास में दे दिए | इस 40 एक्स्ट्रास में 24 वाइड बॉल, 6 बाइस और 10 लेग बाइस के रन दिए गए | ज़िम्बाब्वे ने अपने ODI इतिहास का दूसरा सबसे ज़्यादा एक्स्ट्रा दिया है, इससे पहले सन 2000 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहानसबर्ग में ज़िम्बाब्वे की टीम ने 41 एक्स्ट्रास दिए थे | उसमे 25 वाइड बॉल, 11 लेग बाइस और 3 नो बॉल और 2 बाइस के रन थे | इससे पहले ज़िम्बाब्वे ने 6 बार 24 से ज़्यादा वाइड बॉल किये है |

सेदिकुल्लाह का पहला शतक : हरारे के मैदान में दूसरे ODI मैच में ज़िम्बावे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया | अफ़ग़ानिस्तान के 23 वर्षीय खिलाडी सेदिकुल्लाह अटल ने अपने करियर के पांचवे मैच में ही पहला शतक जड़ दिया और अपने ओपनिंग पार्टनर अब्दुल मलिक के साथ मिलकर शानदार शुरुवात दी |

सेदिकुल्लाह का पहला शतक
सेदिकुल्लाह का पहला शतक

दोनों सलामी बल्लेबाज़ों ने 191 रनो की साझेदारी की और दोनों बल्लेबाज़ों का विकेट नूमन यम्हूरी ने लिया | सेदिकुल्लाह अटल ने 128 गेंदों में 104 रन किये जिसमे उन्होंने 4 छक्के और 8 चौके लगाए | दूसरी तरफ अब्दुल मलिक ने 101 गेंदों में 84 रन स्कोर कर दिए | इन्होने अपनी पारी में 11 चौके और 1 छक्का लगाया | पारी के अंत में कप्तान हश्मतुल्लाह शहीदी ने 30 गेंदों में 29 रन किये और मोहम्मद नबी ने 16 गेंदों में 18 रन स्कोर किये | इसके चलते अफ़ग़ानिस्तान का स्कोर 6 विकेट्स खोकर 286 जा पंहुचा |

ज़िम्बावे के नूमन यम्हूरी ने 53 रन पे 3 विकेट्स लेकर सबसे कामयाब गेंदबाज़ रहे | ट्रेवोर ग्वान्दु ने 70 रन देकर 2 विकेट्स लिए और रिचर्ड नगरवा ने 49 रन देकर 1 विकेट हासिल किया |

एक्स्ट्रास के मामले में ये ज़िम्बाब्वे की दूसरी सबसे खराब पारी बन गयी | टीनोटेन्डा मापुसा, ब्रायन बेनेट, शॉन विल्लियम्स और सिकंदर रज़ा को एक भी सफलता हाथ नहीं लगी | जो की पहला मैच बारिश के चलते ड्रॉ हुआ था, तो ये मैच जीतकर दोनों टीमें कोशिश करेंगे बढ़त बनाने की |

ये भी पढ़ें : सलमान अली आघा और नसीम शाह के बीच की स्टंप माइक बात क्यों हो रही वायरल |

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाडी | IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स |