भारतीय टीम का कैसा रहेगा पूरा स्केड्यूल : BCCI ने 2 अप्रैल को मीडिया अडवाइज़री जारी करके साल 2025 में भारतीय टीम के घरेलु सीरीज को लेकर टाइम टेबल तैयार कर दिया है |
भारत का घरेलू सत्र IDFC फर्स्ट बैंक टेस्ट सीरीज़ के साथ शुरू होगा, जिसमें भारत और वेस्टइंडीज आमने-सामने होंगे। यह सीरीज़ 2 अक्टूबर 2025 से अहमदाबाद में शुरू होगी। इस सीरीज़ का दूसरा और अंतिम टेस्ट 10 अक्टूबर से कोलकाता में खेला जाएगा।
वेस्टइंडीज़ सीरीज़ के बाद, भारत दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगा, जहां तीनों फॉर्मेट में रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। IDFC फर्स्ट बैंक टेस्ट सीरीज़ के दौरान इतिहास रचा जाएगा, क्योंकि गुवाहाटी पहली बार टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। यह सीरीज़ 14 नवंबर से नई दिल्ली में शुरू होगी, जबकि दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा।
इसके बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दिसंबर में तीन मैचों की वनडे सीरीज़ और पांच मैचों की टी20 सीरीज़ खेली जाएगी, जिसका अंतिम मुकाबला अहमदाबाद में होगा।
लेकिन इसके साथ ही भारत को 20 जून से 4 अगस्त के बीच 5 टेस्ट मैच की सीरीज के लिए इंग्लैंड जाना होगा और 19 अक्टूबर से 8 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया के साथ 3 मैच की ODI सीरीज और 5 मैच की टी 20 सीरीज खेलनी है | जिसके बाद 14 नोवेम्बर से भारत को साउथ अफ्रीका के साथ घर पर 2 टेस्ट, 3 ODI और 5 टी 20 मैच खेलना है |
इससे पहले भारत को 20 जून से 4 अगस्त तक इंग्लैंड के दौरे पर 5 टेस्ट मैच खेलना है |
भारत का इंग्लैंड दौरा |
टेस्ट 1 : 20 से 24 जून
टेस्ट 2 : 2 से 6 जुलाई
टेस्ट 3 : 10 से 14 जुलाई
टेस्ट 4 : 23 से 27 जुलाई
टेस्ट 5 : 31 जुलाई से 4 अगस्त
भारत के घरेलु सीरीज : भारत बनाम वेस्ट इंडीज
टेस्ट 1 : 2 से 6 अक्टूबर
टेस्ट 2 : 10 से 14 अक्टूबर
भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा |
पहला ODI : 19 अक्टूबर
दूसरा ODI : 23 अक्टूबर
तीसरा ODI : 25 अक्टूबर
पहला टी 20 : 29 अक्टूबर
दूसरा टी 20 : 31 अक्टूबर
तीसरा टी 20 : 2 नवंबर
चौथा टी 20 : 6 नवंबर
पांचवा टी 20 : 8 नवंबर
भारत बनाम साउथ अफ्रीका घरेलु सीरीज |
पहला टेस्ट : 14 से 18 नवंबर
दूसरा टेस्ट : 22 से 26 नवंबर
पहला ODI : 30 नवंबर
दूसरा ODI : 3 दिसंबर
तीसरा ODI : 6 दिसंबर
पहला टी 20 : 9 दिसंबर
दूसरा टी 20 : 11 दिसंबर
तीसरा टी 20 : 14 दिसंबर
चौथा टी 20 : 17 दिसंबर
पांचवा टी 20 : 19 दिसंबर
सारे टेस्ट मैचेस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 से 2027 के साइकिल का हिस्सा होंगे |
Mark your dates 🗓️
Test series vs West Indies ✅
All-format series vs South Africa ✅
Here’s Team India’s (Senior Men) schedule for the International Home Season 2025 🔽#TeamIndia | #INDvWI | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/ZJZJ4HFbLa
— BCCI (@BCCI) April 3, 2025