आशुतोष शर्मा रहे दिल्ली के जीत के हीरो
आशुतोष शर्मा ने 31 गेंदों में 66 रन की पारी खेल दिल्ली कैपिटल्स को लगभग हारे हुए मैच में जीत दिला दी | अपनी पारी के दौरान आशुतोष ने 5 छक्के और 5 चौके लगाए और दूसरी तरफ से इनका साथ दिया ट्रिस्टन स्टब्स और विपराज निगम ने |
दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के मुक़ाबले में, लखनऊ द्वारा सेट किये गए 210 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स सातवे ओवर में 65 रन पर 5 विकेट्स गवा चुके थे | मैच पर लखनऊ की पकड़ मजबूत थी | दिल्ली को जीत के लिए 79 गेंदों में 145 रनो की आवश्यकता थी और उनके टॉप आर्डर के पांच बल्लेबाज़ पवेलियन लौट चुके थे |
ऐसे परिस्थिति में बल्लेबाज़ी करने आये आशुतोष शर्मा ने अपने आईपीएल करियर की सबसे बेस्ट पारी खेली | पहले तो आशुतोष ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर 48 रन की साझेदारी किये और फिर विपराज निगम के साथ मिलकर 55 रन जोड़े |
दिल्ली के चेस का सबसे रोमांचक मोड़ आया आखिरके तीन ओवर में जब उन्हें जीत के लिए 18 गेंदों में 39 रन की जरूरत थी 171 पे उन्होने अपने 7 विकेट्स गवा दिए थे | विपराज निगम 15 गेंदों में 39 रन करके आउट हुए उन्होंने अपने पारी के दौरान 2 छक्के और 5 चौके लगाए |
18 वे ओवर की पहली तीन गेंद पर मिचेल स्टार्क आउट होते है और सिर्फ एक रन स्कोर किया जाता है, लेकिन इसी ओवर के आखरी तीन गेंद पर मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट आता है जब आशुतोष शर्मा 18 वा ओवर कर रहे रवि बिश्नोई के आखरी तीनगेन्द पर 2 छक्का और एक चौका लगाते है |
ऋषभ पंत का कॅप्टेन्सी ब्लंडर
जब आखरी दो ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 22 की ज़रूरत थी, तो अनुभवी शार्दुल ठाकुर को ओवर न देके ऋषभ ने प्रिंस यादव पर ज़्यादा भरोसा जताया | शार्दुल के अब भी 2 ओवर बचे थे और वो उनके सबसे कामयाब गेंदबाज़ थे उन्होंने पहले ही ओवर में दो विकेट्स लेकर दिल्ली को बैकफुट पर डाल दिया था | लेकिन प्रिंस यादव के ओवर में फिर आशुतोष शर्मा ने 2 चौका और एक छक्का लगाकर 16 रन्स इकठा कर लिए हाला की इस ओवर में कल और दिलचस्प हो गया क्युकी दिल्ली ने कुलदीप यादव का नौवा विकेट खो दिया |
आखरी ओवर में जब जीत के लिए मात्र 6 रन की आवश्यकता थी और दिल्ली का सिर्फ 1 बचा था तब भी ऋषभ ने स्पिनर शाहबाज़ अहमद को गेंद थमाई, पहली गेंद पर मोहित शर्मा के खिलाफ एलबीडबल्यू का रिव्यु नॉट आउट रहा और अगले ही गेंद पर सिंगल लेकर मोहित शर्मा ने आशुतोष शर्मा को स्ट्राइक दी और आशुतोष ने छक्का लगाकर दिल्ली को एक हारे हुए मैच में जीत दिला दी |
पहल दो ओवर में ही अपने तीन विकेट्स खो चुके दिल्ली कैपिटल्स शुर से से ही बैकफुट पर लग रहे थे पर फाफ डु प्लेसिस (29 ) और कप्तान अक्सर पटेल (22 ) रन की पारी खेली, इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स ने 34 रन स्कोर किये लेकिन दिल्ली को ज़रूरत थी बड़े पारी की जो आशुतोष शर्मा के बल्ले से आई और उन्होंने 31 गेंदों में 66 स्कोर कर दिए | विपराज निगम ने इसमें आशुतोष का भरपूर साथ दिया और 15 गेंदों में 39 रन की पारी खेली |
लखनऊ के तरफ से शार्दुल ठाकुर, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह और रवि बिश्नोई के नाम दो दो विकेट्स रहे | इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने मिचेल मार्श के 72 , निकोलस पूरन के 75 और डेविड मिलर के नाबाद 27 रन के पारी के चलते 8 विकेट खोकर 208 रन स्कोर किये |
दिल्ली के मिचेल स्टार्क के नाम 3 विकेट्स रहे और कुलदीप यादव दो विकेट्स लेने में सफल रहे | विपराज निगम और मुकेश कुमार एक एक विकेट लेने में कामयाब रहे |
आशुतोष शर्मा प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने गए | दिल्ली कैपिटल्स ने मैच जीत दो पॉइंट्स हासिल किये और पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोला |
And he does it in 𝙎𝙏𝙔𝙇𝙀 😎
Ashutosh Sharma, take a bow! 🙇♂️
A #TATAIPL classic in Vizag 🤌
Updates ▶ https://t.co/aHUCFODDQL#DCvLSG | @DelhiCapitals pic.twitter.com/rVAfJMqfm7
— IndianPremierLeague (@IPL) March 24, 2025
ये भी पढ़ें : तमीम इक़बाल का हार्ट पेन के बाद हुआ अँजिओप्लास्टी, ICU में भर्ती |