15 मार्च को ब्रेबॉर्न स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच WPL 2025 का फ़ाइनल खेला जाएगा | दोनों ही टीमें ज़बरदस्त फॉर्म में है, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के मन में 2023 के फाइनल में मिले हुए हार की तस्वीर अभी भी उन्हें याद होगी और वो ज़रूर ही मुंबई इंडियंस से इस बार फाइनल में जीत हासिल कर अपनी हार बदला लेना चाहेंगे |
इस सीजन में दो बार ये दोनों टीमें आमने सामने आ चुकी है, दोनों ही बार दिल्ली ने मुंबई पर जेरत हासिल की है | पहली बार दोनों टीम 15 फेब्रुअरी को एक दूसरे के सामने आई थी और दिल्ली ने वो मुक़ाबला 2 विकेट से अपने नाम किया था ये काफी कांटे की टक्कर थी, जहाँ 165 का लक्ष्य चेस करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को आखरी गेंद पर जीत हासिल हुई | दिल्ली कैपिटल्स की निकी प्रसाद 35 रन स्कोर कर प्लेयर ऑफ़ द मैच बनी |
28 फेब्रुअरी को ये दोनों टीमें फिर आमने सामने आई इस बार बेंगलुरु के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में लेकिन इस बार मामला एक तरफ़ा रहा और दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से मात देदी | दिल्ली को 124 का लक्ष्य चेस करना था, जिसे दिल्ली ने मात्र एक विकेट खोकर 15 वे ओवर के तीसरी गेंद पर हासिल कर लिया | इसमें जेस जॉनसेन 25 रन देकर 3 विकेट्स हासिल कर प्लेयर ऑफ़ द मैच बनती है | लेकिन बल्लेबाज़ी में मेग लैनिंग नाबाद 60 और शेफाली वर्मा 43 रन स्कोर करती है |
पिछली बार जब ये दो टीमें 26 मार्च 2023 के फाइनल में एक दूसरे के सामने आयी थी तब मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से मात दी थी | इसमें मुंबई की नेट स्कैवर ब्रंट नाबाद 60 रन स्कोर कर प्लेयर ऑफ़ द मैच बनी तो हैली मैथियुस 271 रन और 16 विकेट्स लेकर पाल्येर ऑफ़ द टूर्नामेंट बनी थी |
इस बार फिर मुंबई इंडियंस की ये दोनों खिलाडी तेहेलका मचा रही है , नेट स्कैवर ब्रंट ने अब तक इस सीजन के 9 पारियों में 493 रन स्कोर कर लीडिंग रन स्कोरर है और 9 विकेट्स भी ले चुकी है और हैली मैथियुस के नाम 304 रन और 17 विकेट्स है |
दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से शिखा पांडेय और जेस जॉनसेन 11 विकेट्स और दूसरी तरफ शेफाली वर्मा ने 300 और मेग लैनिंग ने 263 रन स्कोर किये है |
अब दोनों टीमें तैयार WPL 2025 में एक दूसरे से लोहा लेने के लिए, अब देखना ये होआ की दिल्ली कैपिटल्स पहली बार खिताब जीतेगी या मुंबई इंडियंस दूसरी बार जहिताब पर कब्ज़ा करेगी |
Consistency 🤝 Team work 🤝 Performance
Our two finalists had that in common on the road to the #Final 🛣
But who will fulfill their quest for glory? 🏆🤔 #TATAWPL | #DCvMI | @DelhiCapitals | @mipaltan pic.twitter.com/MkxmxLcEN9
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) March 14, 2025
ये भी पढ़ें : Cricketers Holi Celebration Moments : लिटिल मास्टर सचिन तेंदुलकर से आईपीएल तक सब पे छाया होली का रंग |