विराट सबसे तेज़ : विराट कोहली ODI क्रिकेट में सबसे तेज़ 14000 रन स्कोर करने वाले खिलाडी बन गए | विराट ने ये उपलब्धि सिर्फ 287 पारियों में हासिल की, जबकि विराट से पहले सिर्फ दो ही बल्लेबाज़ इस मुकाम तक पहुंच पाए थे | भारतीय लेजेंड सचिन तेंदुलकर और श्रीलंकाई लेजेंड कुमार संगकारा |
विराट ने सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 14000 रन पुरे किये, मात्र 287 पारियों में जब की सचिन ने 350 पारियों में इसे हासिल किया था | विराट ने सचिन से 63 कम पारियों में इस महा रिकॉर्ड को हासिल किया |
रिकॉर्ड हासिल करने वाला पल : भारतीय पारी का 13 वा ओवर करने आये हैरिस रउफ के ऑफ स्टंप के बाहर वाले दूसरे गेंद पर हाई एल्बो कवर ड्राइव लगाते हुए विराट चौका मारते है, और इस शॉर्ट के साथ वो ODI क्रिकेट में 14000 के महा रिकॉर्ड को हासिल करते है |

14000 ODI रन्स स्कोर करनेवाले खिलाडियों ने कितने पारी में हासिल किया ये मुकाम |
विराट कोहली : 287 इन्निंग्स | 14040 रन्स (छपने तक )
सचिन तेंदुलकर : 350 इनिंग्स
कुमार संगकारा : 378 इन्निंग्स
विराट तीनो फॉर्मेट के किंग : विराट कोहली ने 57 के एवरेज से 14000 रन्स स्कोर किये | विराट एक मात्र ऐसे खिलाडी है जो क्रिकेट के तीनो फॉर्मेट में अपने बल्लेबाज़ी से राज कर चुके है | काफी लम्बे समय तक विराट ने तीनो फॉर्मेट में 50 से ऊपर का एवरेज मेन्टेन किया था, और ऐसा करने वाले विराट दुनिया के एक मात्र बल्लेबाज़ है | पिछले साल जब टी 20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट ने टी 20 क्रिकेट से रिटायरमेंट अन्नोउंस की तो उन्होंने अपना टी 20 करियर के 117 पारियों में 48.69 के एवरेज से 4188 रन्स स्कोर किये जिसमे उन्होंने 38 हाफ सेंचुरी और एक सेंचुरी स्कोर की |
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में विराट ने अपने ODI करियर का 74 वा हाफ सेंचुरी स्कोर किया |
1⃣4⃣0⃣0⃣0⃣ ODI RUNS for Virat Kohli 🫡🫡
And what better way to get to that extraordinary milestone 🤌✨
Live ▶️ https://t.co/llR6bWyvZN#TeamIndia | #PAKvIND | #ChampionsTrophy | @imVkohli pic.twitter.com/JKg0fbhElj
— BCCI (@BCCI) February 23, 2025
ये भी पढ़ें : ICC CT2025 IND VS PAK : विराट ने कायम किया नया रिकॉर्ड, बन गए सबसे ज़ादा कैच लेने वाले भारतीय खिलाडी |