ICC CT2025 PAK VS IND Highlights : विराट सेंचुरी ने भारत को दिलाई पाकिस्तान पर 6 विकेट से जीत |

विराट कोहली नाबाद 100 रन की पारी के चलते प्लेयर ऑफ़ द मैच बनते है |

विराट का शतक और भारत की जीत : पाकिस्तान के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने अपने ODI करियर का 51 वा सेंचुरी स्कोर किया और भारत ने ये मुक़ाबला 6 विकेट से जीत लिया | इस जीत के साथ भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमि फाइनल के लिए लगभग जगह बना ली है | ग्रुप ए में भारत सबसे टॉप पर है दो मैच में दो जीत हासिल कर 4 पॉइंट्स हासिल कर लिए और रन रेट भी +0 .647 का है |

भारत ने पाकिस्तान के 242 के लक्ष्य को 43 वे ओवर के तीसरे गेंद पर हासिल कर लिया | विराट कोहली 100 रन बनाकर नाबाद रहे | तीनो फॉर्मेट में मिलकर ये विराट का 82 वा शतक है |

भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीता मुक़ाबला |
भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीता मुक़ाबला |

अच्छी रही भारतीय पारी की शुरुवात : भारतीय पारी के शुरुवात में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम को अच्छी शुरुवात दी | रोहित 15 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए | विराट और शुभमन गिल मिलके पारी को आगे बढ़ाये, लेकिन 46 के निजी स्कोर पर शुभमन गिल अबरार अहमद की गेंद पर बोल्ड आउट हो जाते है |

विराट का साथ देने श्रेयस अय्यर क्रिस पर आते है और दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 114 रन की पार्टनरशिप होती है | विराट अपना 50 पूरा करते है और श्रेयस भी 56 रन स्कोर करते है |

रोमांचक रहा मैच का आखरी कुछ पल : मैच के आखरी के कुछ पलो में जब ये क्लियर हो गया था की भारत मैच आसानी से जीत जाएंगे तब भी भारतीय फैन्स इस बात से चिंता में थे की विराट अपना सेंचुरी स्कोर कर पाएंगे की नहीं | जब भारत को जीत के लिए 12 रनो की ज़रूरत थी तब विराट 88 पे बल्लेबाज़ी कर रहे थे | इससे पहले 42 वे ओवर में शाहीन अफरीदी ने तीन वाइड बॉल फेके | जब भारत को जीत के लिए 2 रनो की ज़रूरत थी तब विराट 96 पे बल्लेबाज़ी कर रहे थे |

विराट 43 वा ओवर करने आये खुशदिल शाह के तीसरे गेंद पर कवर्स में चौका लगा कर 100 रन स्कोर करते है | भारत ये मैच 6 विकेट और 45 गेंद बाकी रहते जीत जाते है |

पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी के नाम दो विकेट्स आते है और अबरार अहमद और खुशदिल शाह को एक एक सफलता मिलती है |

पाकिस्तानी पारी का हाल : इससे पहले पाकिस्तानी पारी में सऊद शकील 62 रन स्कोर कर पाकिस्तान के टॉप स्कोरर रहते है | इनके अलावा मोहम्मद रिज़वान 46 और खुशदिल शाह 38 रन स्कोर करते है | बाबर आज़म 23 रन करके हार्दिक पंड्या की गेंद पर आउट होते है |

भारत के तरफ से कुलदीप यादव तीन विकेट्स लेते है | हार्दिक पंड्या के नाम 2 विकेट्स रहते है | हर्षित राणा, अक्सर पटेल और रविंद्र जडेजा के नाम एक एक सफलताएं रहती है |

विराट कोहली नाबाद 100 रन की पारी के चलते प्लेयर ऑफ़ द मैच बनते है |

विराट सेंचुरी नंबर 82 ..!

ये भी पढ़ें : ICC CT2025 PAK VS IND News : विराट कोहली सबसे तेज़ 14000 रन पुरे करने वाले खिलाडी बन गए |

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाडी | IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स |