मार्कस स्टोइनिस ने की रिटायरमेंट की घोषणा : 2023 में ODI वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे मार्कस स्टोइनिस ने अचानक ही सबको हैरान करते हुए ODI क्रिकेट से सन्यास ले लिया है | ये सभी को हैरान करने वाली बात इसलिए भी है, क्युकी वो ICC चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्य ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड का हिस्सा है और जो की मिचेल मार्श बैक इंज्युरी के चलते टीम से बाहर है, ऐसेमे मार्कस स्टोइनिस का प्लेइंग 11 में खेलने का मौका और प्रखर नज़र आ रहा था |
ऑस्ट्रेलिया के चार दिग्गज खिलाडी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर : ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ही काफी समस्याओं से जूझ रही है | बैक इंज्युरी के चलते मिचेल मार्श तो पहले से ही बाहर हो गए है, पैट कमिंस पर अपडेट देते हुए कोच एंड्रू मैक डोनाल्ड ने ये क्लियर कर दिया की पैट कमिंस चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा नहीं होंगे और जोश हेज़लवुड भी काफ इंज्युरी के चलते बाहर होते दिख रहे है |
ICC चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्रारंभिक टीम कुछ इस प्रकार से थी |
पैट कमिंस (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, आरोन हार्डी, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा
![Marcus Stoinis Retirement : चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा एक और झटका स्टार ऑल राउंडर मार्कस स्टोइनिस ने लिया ODI क्रिकेट से सन्यास | मार्कस स्टोइनिस एक अच्छे ऑल राउंडर |](https://cricketratna.com/wp-content/uploads/2025/02/stoinisblog1.png)
अब इसमें सीधे सीधे 4 बड़े इम्पैक्ट खिलाडी कम होते दिख रहे है | पैट कमिंस, जोश हेज़लवुड और मिचेल मार्श इंज्युरी के चलते बाहर हो रहे है और मार्कस स्टोइनिस अब सन्यास की घोषणा कर के बाहर हुए |
ये भी पढ़ें : SA20 : सनराइज़र्स ईस्टर्न केप लगातार तीसरी बार SA20 ख़िताब जीतने से बस दो कदम दूर |
ऑस्ट्रेलिया टीम मैनेजमेंट के सामने बड़ी समस्या : ऑस्ट्रेलिया के टीम मैनेजमेंट जो अब तक पैट कमिंस, मिचेल मार्श और जोश हेज़लवुड के रिप्लेस्मेंट को तलाश रहे थे वहीँ अब उनकी तलाश मार्कस स्टोइनिस के रिप्लेसमेंट के लिए भी होगी | चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने में अब सिर्फ 12 दिन का समय बचा है |
बात करें मार्कस स्टोइनिस की तो SA20 में डर्बन सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए, उन्हें हल्की हैमस्ट्रिंग इंज्युरी हुई थी, गेंदबाज़ी करते समय |
पाकिस्तान और UAE में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल स्क्वाड की घोषणा करने से पहले मार्कस स्टोइनिस को रिप्लेस कर दिया जाएगा | मार्कस स्टोइनिस ने ये क्लियर किया है की वो सिर्फ ODI से रिटायरमेंट ले रहे है और टी 20 के लिए वो नेशनल ड्यूटी के लिए अवेलेबल रहेंगे |
मार्कस स्टोइनिस एक अच्छे ऑल राउंडर : मार्कस स्टोइनिस का ODI करियर काफी अच्छा रहा है | उन्होंने 71 ODI मैचेस खेले है, जिसके 64 पारियों में 26.69 के एवरेज से 1495 रन स्कोर किये है | इसमें उन्होंने 1 शतक और 6 अर्धशतक बनाया है और इनका सबसे हाईएस्ट स्कोर 146 नाबाद रहा है |
गेंदबाज़ी में मार्कस स्टोइनिस ने 64 ODI पारियों में 48 विकेट्स हासिल किये | ऑस्ट्रेलिया के लिए इन्होने अपना डेब्यू ODI मैच 11 सितम्बर 2015 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था और आखरी ODI, 10 नवंबर 2024 को पाकिस्तान के खिलाफ खेला | 35 वर्ष के उम्र में उन्होंने ODI से रिटायरमेंट ली है, लेकिन टी 20 वो खेलते रहेंगे |
Marcus Stoinis has called time on his ODI career #SLvAUS #ChampsTrophy https://t.co/XQ6s5p8Tv7
— cricket.com.au (@cricketcomau) February 6, 2025