Ind VS Eng 1st ODI : नागपुर मैच में हर्षित राणा और यशस्वी जैस्वाल ने किया ODI डेब्यू |

भारतीय टीम मैनेजमेंट का विकल्पों को परखने का प्रयास |

भारतीय टीम मैनेजमेंट का विकल्पों को परखने का प्रयास : ICC चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम अपने सारे विकल्पों को तैयार रखना चाहते है और इसीलिए इंग्लैं के खिलाफ पहले ODI में यशस्वी जैस्वाल और हर्षित राणा को डेब्यू कराया गया |

विराट की इंज्युरी, यशस्वी को मौका : भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर ODI से पहले एक बहुत बड़ा झटका लगा जब विराट कोहली घुटने के इंज्युरी के चलते पहले मैच से बाहर हुए | विराट के इंज्युरी से यशस्वी जैस्वाल को ODI देवबत करने का मौका मिला इससे पहले उन्होंने टेस्ट में ओपनर के तौर पे अपनी जगह टीम में पक्की कर ली है और टी 20 में भी उनका अच्छा प्रदर्शन रहा है | यशस्वी अब ODI में भी अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे |

टॉस के समय रोहित ने विराट कोहली के राइट घुटने में इंज्युरी की जानकारी दी | इंज्युरी का क्या इम्पैक्ट है ये बताया नहीं गया है, उम्मीद लगायी जा रही है की दूसरे ODI से पहले विराट फिट हो जाएंगे |

भारतीय टीम के दो डेब्यूटांट |
भारतीय टीम के दो डेब्यूटांट |

शानदार है यशस्वी का लिस्ट ए करियर : यशस्वी जैस्वाल ने टेस्ट टीम में तो अपनी जगह ओपनर के तौर पे कायम कर ली, लेकिन ये अच्छा मौका है उनके पास ODI में भी अपनी जगह बनाने की | ख़ास कर इस नज़रिये से भी की आने वाले कुछ समय में रोहित शर्मा ODI और टेस्ट से भी रिटायरमेंट अनाउंस कर दे | यशस्वी जैस्वाल का लिस्ट ए करियर काफी शानदार रहा है, उन्होंने 32 लिस्ट ए मैच में 1511 रन स्कोर किये है लगभग 54 के एवरेज से | उन्होंने 5 सेंचुरी और 7 हाफ सेंचुरी भी स्कोर की है | यशस्वी सही मायने में ऑल फॉर्मेट प्लेयर नज़र आते है | लिस्ट ए में यशस्वी ने एक दोहरा शतक भी लगा चुके है |

ये भी पढ़ें : ICC Champions Trophy : चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, इंज्युरी के चलते पैट कमिंस हुए बाहर |

अर्शदीप को दिया गया आराम : अर्शदीप सिंह की बात की जाए तो उन्हें ICC चैंपियंस ट्रॉफी के पहले रेस्ट दिया गया है और इसीलिए वो नागपुर ODI में नहीं खेल रहे है | हो सकता है की अर्शदीप दूसरे और तीसरे ODI में खेलते हुए दिख जाए | अभी फिलहाल अर्शदीप के जगह हर्षित राणा को डेब्यू करने का मौका मिला है |

हर्षित के शानदार टी 20 डेब्यू ने दिया ODI में मौका : ICC चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट अपने हर खिलाडी के फॉर्म को आंकना चाहते है | इंग्लैंड के खिलाफ हर्षित राणा के शानदार टी 20 डेब्यू को ध्यान में रखते हुए उन्हें ये मौका दिया गया है | हर्षित राणा, शिवम् दुबे के जगह कन्कशन सबस्टीट्यूट के तौर पे खेलते हुए 3 विकेट्स ले लिए और भारतीय जीत में एहम योगदान दिया जिसके चलते भारत ने सीरीज अपने नाम कर लिया |

हर्षित राणा अभी सिर्फ 23 साल के है और उन्होंने अभी सिर्फ 14 लिस्ट ए मैचेस ही खेले है और 22 विकेट्स इनके नाम रहा है | 2024 आईपीएल हर्षित राणा के करियर का बहुत बड़ा ब्रेक थ्रू पिंट बन गया, उन्होंने इस आईपीएल सीजन में टोटल 19 विकेट्स लिए और कोलकाता नाईट राइडर्स के जॉइंट हाईएस्ट विकेट टेकर बन गए और पुरे टूर्नामेंट के वो चौथे बेस्ट गेंदबाज़ बने |

यशस्वी जैस्वाल और हर्षित राणा दोनों ही अपने करियर के शुरुवाती फेज में है, और वो मौके को भुनाने की पूरी कोशिश करेंगे |

भारतीय टीम के दो डेब्यूटांट |

ये भी पढ़ें : Marcus Stoinis Retirement : चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा एक और झटका स्टार ऑल राउंडर मार्कस स्टोइनिस ने लिया ODI क्रिकेट से सन्यास |

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाडी | IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स |