Aus VS SL : पारी और 242 रन के अंतर से ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की एशिया में अपनी सबसे बड़ी जीत |

एशिया में ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी जीत : गॉल के मैदान में चौथे दिन के खेल में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के फॉलो ऑन वाले पारी को 247 पर रोक दिया और पारी और 242 रन के अंतर से एशिया में अपनी सबसे बड़ी टेस्ट जीत दर्ज कर ली |

जीत की रखी मजबूत बुनियाद : जीत की बुनियाद रखी उस्मान ख्वाजा (232), स्टीव स्मिथ (141), ट्राविस हेड (57) और जोस इंग्लिस (102) अलेक्स कैरी ने भी नाबाद 46 रन का योगदान दिया और इसके चलते ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट खोकर 654 रन का पहाड़ खड़ा कर दिया और पारी घोषित की | श्रीलंका के जेफ्री वांडरसे और प्रभात जयसूर्या ने 3 – 3 विकेट्स लिए |

ऑस्ट्रेलिया के स्पिन जोड़ी ने किया कमाल : श्रीलंका अपने पहली पारी में बहुत ही बुरे तरीके से पिछड़ गए, सिवाय दिनेश चांदीमल के उनका कोई अन्य बल्लेबाज़ अर्धशतक भी स्कोर नहीं कर पाया सिर्फ दिनेश चांदीमल ने 72 रन की पारी खेली, बाकी बल्लेबाज़ 30 रन के आकड़े को भी नहीं छू पाए | श्रीलंका की टीम पहली पारी में 165 पर सिमट गयी |

ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की एशिया में अपनी सबसे बड़ी जीत |
ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की एशिया में अपनी सबसे बड़ी जीत |                                                           

फॉलो ऑन में फिर लड़खड़ाई श्रीलंका की पारी : फॉलो ऑन करने पर तीसरे दिन मौसम रुकावट बना, लेकिन इतना नहीं की मैच ड्रॉ हो सके | चौथे दिन मैच में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के 15 विकेट्स लिए | श्रीलंका के दूसरी पारी में लोअर ऑर्डर के बल्लेबाज़ जेफ्री वांडरसे ने 53 रन स्कोर किये लेकिन वो बिल्कुल भी कादि नहीं था | श्रीलंका को अपने टॉप आर्डर बल्लेबाज़ों से बड़े स्कोर की ज़रूरत थी, लेकिन एक बार फिर उनके बल्लेबाज़ों ने निराश किया |

दिनेश चांदीमल ने दूसरे पारी में 31 रन का योगदान दिया | एंजेलो मैथूस (41), कमिंडू मेंडिस (32), धनञ्जय डे सिल्वा (39) और कुसल मेंडिस 34 रन बना सके |

ये भी पढ़ें : Ind VS Eng : क्या रहा कन्कशन सबस्टीट्यूट का विवाद, शिवम् दुबे के जगह क्या हर्षित राणा का खेलना उचित |

श्रीलंका अपनी दूसरे पारी में 247 रन पर ऑल आउट हुए | श्रीलंका के लिए काल बनकर आये मैथिउ कुहनेमन जो की अपने टेस्ट करियर का चौथा ही मैच खेल रहे थे | उन्होंने पहली पारी में अपने टेस्ट करियर का दूसरा फाइव विकेट हॉल लिया और दूसरे पारी में 4 विकेट्स लिए | नैथन लायन ने पहले पारी में 3 विकेट्स लिए और दूसरे पारी में 4 विकेट्स अपने नाम किये | टॉड मर्फी के नाम 1 विकेट रहा, जबकि ऑस्ट्रेलिया के प्रीमियम तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क के नाम, दोनों पारियों में मिलकर 3 विकेट्स रहे | मैथिउ कुहनेमन ने दोनों परियों में मिलाकर 9 विकेट्स लिए और नैथन लायन के नाम 7 विकेट्स रहे |

श्रीलंका अपनी दूसरे पारी में 247 रन पर ऑल आउट हुए |
श्रीलंका अपनी दूसरे पारी में 247 रन पर ऑल आउट हुए |                                                         

प्लेयर ऑफ़ द मैच : उस्मान ख्वाजा प्लेयर ऑफ़ द मैच बने और ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 242 रनो के अंतर से मैच में जीत हासिल कर लिए | एशिया में ये ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी जीत है, इस सीरीज में दो मैच होने है और पहला मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है | ये लेजेंडरी स्पिनर्स शेन वॉर्न और मुतैया मुरलीधरन के नाम पर सीरीज का आरम्भ हुआ है |

ये सीरीज भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का ही हिस्सा हैम लेकिन अब इससे ज्यादा कुछ फरक नहीं पड़ता दोनों ही टीमों को क्युकी ऑस्ट्रेलिया पहले ही, फाइनल के लिए क्वालीफाई हो चुकी है जो ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच जून में लॉर्ड्स के मैदान में खेल जाएगा |

ये भी पढ़ें : Ind VS Eng : कन्कशन सबस्टीट्यूट के बारे में क्या बोले भारत के बोलिंग कोच मोर्ने मोर्केल |

Share This Cricket Story

Leave a Comment

भारतीय महिला अंडर 19 टीम के टी 20 वर्ल्ड कप जीत के 4 मुख्य नायिका | BCCI द्वारा आयोजित सालाना नमन अवार्ड्स के 6 मुख्य अवार्ड्स IPL में सबसे ज़्यादा विकेट्स को अंजाम देने वाले टॉप 6 विकेट कीपर्स Ind VS Eng : इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी 20 में भारतीय जीत के 5 नायक | टी20 में दो बार 5 विकेट्स लेने वाले तीसरे भारतीय बने वरुन चक्रवर्ती | ऋषभ पंत और संजू सेमसन में कौन बेहतर ODI खिलाडी | करून नायर की 6 पारियां जिसने विदर्भ को VHT के फाइनल में पहुंचाया | प्रतिका रावल और हरलीन देओल के पिछले 5 ODI के स्टैट्स कम्पेरिज़न मोहम्मद शमी की 4 बातें जो चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को दिलाएगी जीत | ODI में रोहित के 5 ऐसे रिकार्ड्स जो उन्हें बनाते है ‘हिटमैन’ भारतीय टेस्ट टीम की कपतानी के तीन दावेदार | 7 मैचों की 9 पारियों में ढह गयी भारतीय बल्लेबाज़ी की दिवार | जानिये बुमराह ने टेस्ट में किस टीम के खिलाफ लिए कितने विकेट्स तनुष कोटियन के गेंदबाज़ से ऑल राउंडर बनने तक का सफर रेणुका सिंह का करियर बेस्ट 5 विकेट्स परफॉरमेंस
भारतीय महिला अंडर 19 टीम के टी 20 वर्ल्ड कप जीत के 4 मुख्य नायिका | BCCI द्वारा आयोजित सालाना नमन अवार्ड्स के 6 मुख्य अवार्ड्स IPL में सबसे ज़्यादा विकेट्स को अंजाम देने वाले टॉप 6 विकेट कीपर्स Ind VS Eng : इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी 20 में भारतीय जीत के 5 नायक | टी20 में दो बार 5 विकेट्स लेने वाले तीसरे भारतीय बने वरुन चक्रवर्ती | ऋषभ पंत और संजू सेमसन में कौन बेहतर ODI खिलाडी | करून नायर की 6 पारियां जिसने विदर्भ को VHT के फाइनल में पहुंचाया | प्रतिका रावल और हरलीन देओल के पिछले 5 ODI के स्टैट्स कम्पेरिज़न मोहम्मद शमी की 4 बातें जो चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को दिलाएगी जीत | ODI में रोहित के 5 ऐसे रिकार्ड्स जो उन्हें बनाते है ‘हिटमैन’ भारतीय टेस्ट टीम की कपतानी के तीन दावेदार | 7 मैचों की 9 पारियों में ढह गयी भारतीय बल्लेबाज़ी की दिवार |