2025 में होने वाले ICC महिला ODI वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करने के लिए दौड़ में बने रहने के लिए वेस्ट इंडीज को भारत के खिलाफ सीरीज में कम से कम 1 मैच जीतना ज़रूरी था, क्युकी नूज़ीलैण्ड के 21 पॉइंट्स है और वेस्ट इंडीज के 14 और एक 3 मैचों की होम सीरीज उन्हें अभी खेलना है | इस हार के साथ वेस्ट इंडीज महिला टीम वल्र्ड कप की दौड़ से बाहर हो गयी |
दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह रहे जीत के नायक : दीप्ति शर्मा के शानदार ऑलराउंड परफॉरमेंस और रेणुका सिंह की स्विंग गेंदबाज़ी ने भारतीय टीम को वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीसरे ODI में 5 विकेट से जीत दिला दी और साथ ही भारतीय महिला टीम ने वेस्ट इंडीज को तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से वाइट वॉश कर दिया | इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टूर पे भारत को भी वाइट वॉश का सामना करना पड़ा था |
ऋचा घोष ने लगाए दो बड़े छक्के : भारतीय महिला टीम बनाम वेस्ट इंडीज महिला टीम के बीच तीसरा ODI, एक तरफ़ा ही रहा क्युकी भारतीय टीम ने वेस्ट इंडीज द्वारा सेट किये गए 163 रन के लक्ष्य को 5 विकेट खोकर मात्र 29 वे ओवर की दूसरी गेंद पर हासिल कर लिया | सीरीज का अंत खूबसूरत अंदाज़ से करते हुए भारतीय विकेट कीपर बैटर ऋचा घोष ने ऐफी फ्लेचर की दो गेंदों पर दो छक्के लगाकर किया |
शिनेल हेनरी ने अकेले लड़ी बाज़ी : इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए वेस्ट इंडीज की टीम मात्र 162 रन ही स्कोर कर सकी | शिनेल हेनरी ने अपने ODI करियर का सर्वश्रेष्ठ परफॉरमेंस देते हुए 72 गेंदों में 61 रन स्कोर कर दिए, इसमें उन्होंने 5 चौके और तीन छक्के लगाए | वेस्ट इंडीज की तरफ से शिनेल सर्वाधिक स्कोरर रही | शीमेन कैम्पबेल ने 46 रनो का योगदान दिया और आलिया एलिन ने 21 रन बनाये | बाकी कोई भी बल्लेबाज़ दो अंको के आकड़े को छू नहीं सका |
रेणुका सिंह ने फिर एक बार वेस्ट इंडीज बल्लेबाज़ों को अपने स्विंग होती गेंदों से मात दी, उन्होंने 29 रन देकर 4 विकेट्स लिए और दूसरी तरफ दीप्ति शर्मा ने 31 रन देकर 6 विकेट्स हासिल किये | ये उनके ODI करियर का दूसरा सबसे बेहतरीन बोलिंग परफॉरमेंस बन गया |
भारतीय पारी की लड़खड़ाती शुरुवात : 163 के लक्ष्य को चेस करते हुए, भारतीय टीम की शुरुवात अच्छी नहीं रही और 23 रन पर 2 विक्स खो दिए थे | प्रतिका रावल ने 18 रन स्कोर किये और हरमनप्रीत कौर ने 32 रन बनाये | जेमिमा रोड्रिग्स भी 29 रन करके करिश्मा रामहरख के गेंद पर कैच आउट हुई | लेकिन दीप्ति शर्मा के नाबाद 39 और ऋचा घोष के नाबाद 23 रन के पारी ने टेल एन्डर बल्लेबाज़ों तक बात पहुंचने नहीं दी और और 29 ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर ऋचा घोष ने भारत को जीत दिला दी | दीप्ति शर्मा प्लेयर ऑफ़ द मैच बानी तो रेणुका सिंह 10 विकेट्स लेकर प्लेयर ऑफ़ द सीरीज चुनी गयी |
ICC चैंपियनशिप 2023 – 2025 के पॉइंट्स पे भारतीय टीम ने 21 में से 15 मैच जीते है और 31 पॉइंट्स के साथ वो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाद तीसरे नंबर पर है | भारत होस्ट होने के नाते अगले साल होने वाले महिला ODI वर्ल्ड कप के लिए आलरेडी क्वालिफाइड है | ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका भी क्वालीफाई कर चुके है | अब सिर्फ एक स्पॉट बचा है और इस मैच में हार के साथ वेस्ट इंडीज की टीम बाहर हो चुकी है | अब न्यूज़ीलैण्ड और बांग्लादेश में से कोई एक टीम क्वालीफाई कर सकेगी | नूज़ीलैण्ड ने अपने सारे मैचेस खेल लिए है औरउनके 21 पॉइंट्स बने है |
बांग्लादेश के 19 पॉइंट्स है और उन्हें वेस्ट इंडीज के खिलाफ जनुअरी 2025 में और तीन ODI खेलने है | अगर वेस्ट इंडीज के खिलाफ सीरीज बांग्लादेश 2 -1 से जीत जाती है तो वो सीधे सीधे 23 पॉइंट्स के साथ क्वालीफाई कर लेंगे और सीरीज हरने पर बांग्लादेश बाहर और न्यूज़ीलैण्ड क्वालीफाई कर जायेगी |
ये भी पढ़ें : वाशिंगटन सूंदर को क्यों मिली शुभमन गिल की जगह, रोहित शर्मा खुद आउट ऑफ़ फॉर्म |