IML2025 IND VS ENG : इंडियन मास्टर्स ने इंग्लैंड की टीम पर दर्ज की बड़ी जीत, 70 गेंदों में टारगेट हासिल कर सबको चौकाया |

डी वाय पाटिल स्टेडियम में 25 फेब्रुअरी को सचिन तेंदुलकर के इंडियन मास्टर्स टीम का सामना एविन मॉर्गन के इंग्लैंड के साथ था | इंडियन मास्टर्स श्रीलंका के सामने अपना पहला मैच जीत चुके थे और इंग्लैंड के टीम का ये पहला मैच था | इसमें टॉस तो इंडियन टीम के नाम रहा और इंग्लैंड के टीम को पहले बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया गया |

इंडिया के गेंदबाज़ शुरू से ही इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों पर हावी रहे, इंग्लैंड टीम का कोई भी बल्लेबाज़ 25 से ज़्यादा रन नहीं बना सका | पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर मात्र 132 रन बना सके |

इंडियन मास्टर के धवल कुलकर्णी 21 रन देकर 3 विकेट्स लिए और मैच के लीडिंग विकेट टेकर रहे | अभिमन्यु मिथुन और पवन नेगी के नाम दो दो विकेट्स रहे और विनय कुमार एक विकेट लेने में कामयाब रहे |

133 रन के लक्ष्य को चेस करते हुए इंडियन मास्टर्स को इंग्लैंड के गेंदबाज़ो से बिल्कुल भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा | सचिन तेंदुलकर और गुरकीरत सिंह मान ओपनिंग करते हुए 7 ओवर में 75 रन स्कोर कर दिए, इसमें सचिन तेंदुलकर 34 रन स्कोर करके पहला विकेट आउट हुए | गुरकीरत सिंह मान 63 रन स्कोर कर नाबाद रहे | तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए युवराज सिंह ने 14 गेंदों में 27 रन स्कोर किये |

इस रन चेस में इंडिया मास्टर ने 94 रन्स सिर्फ बॉउंडरिस से स्कोर किये | गुरकीरत सिंह ने 10 चौका और एक छक्का लगाया | सचिन ने पांच चौके और एक छक्का और युवराज सिंह ने चार चौका और एक छक्का लगाया | इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़कर इतने सालो बाद भी सचिन को 51 के उम्र में भी इतने आसानी से चौके छक्के लगाकर देखते हुए फैन्स काफी एन्जॉय कर रहे थे |

भारतीय टीम के मास्टर्स ने मात्र एक विकेट खोकर 12 वे ओवर के चौथे गेंद पर 133 के लक्ष्य को हासिल कर लिया और लीग में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली | पॉइंट्स टेबल में दो मैच जीतकर इंडिया मास्टर्स पहले पोजीशन पे है |

गुरकीरत सिंह मान ने श्रीलंका मास्टर्स के खिलाफ पहले मैच में 44 रन स्कोर किये थे और इस मैच में अब 63 रन स्कोर करके नाबाद रहे | इंडिया मास्टर्स अब अपना अगला मैच 1st मार्च को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वड़ोदरा में खेलेंगे |

ये भी पढ़ें : WPL2025 GG VS DC : दिल्ली कैपिटल्स की बड़ी जीत, गुजरात जायंट्स के आगे का सफर हुआ कठिन |

Share This Cricket Story

Leave a Comment

चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय जीत के 6 टॉप परफॉर्मर्स | शुभमन गिल बनाम रचिन रविंद्र में कौन है बेहतर | ICC CT : पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय जीत के 5 स्टार परफॉर्मर्स | ICC CT : ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के मैच में चैंपियंस ट्रॉफी के कई रिकॉर्ड धराशायी हुए | बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय जीत के 3 सुपरस्टार | CT 2025 : बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की अपेक्षित प्लेइंग 11 | इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत के भारतीय स्टार्स | भारतीय महिला अंडर 19 टीम के टी 20 वर्ल्ड कप जीत के 4 मुख्य नायिका | BCCI द्वारा आयोजित सालाना नमन अवार्ड्स के 6 मुख्य अवार्ड्स IPL में सबसे ज़्यादा विकेट्स को अंजाम देने वाले टॉप 6 विकेट कीपर्स Ind VS Eng : इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी 20 में भारतीय जीत के 5 नायक | टी20 में दो बार 5 विकेट्स लेने वाले तीसरे भारतीय बने वरुन चक्रवर्ती | ऋषभ पंत और संजू सेमसन में कौन बेहतर ODI खिलाडी | करून नायर की 6 पारियां जिसने विदर्भ को VHT के फाइनल में पहुंचाया | प्रतिका रावल और हरलीन देओल के पिछले 5 ODI के स्टैट्स कम्पेरिज़न
चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय जीत के 6 टॉप परफॉर्मर्स | शुभमन गिल बनाम रचिन रविंद्र में कौन है बेहतर | ICC CT : पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय जीत के 5 स्टार परफॉर्मर्स | ICC CT : ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के मैच में चैंपियंस ट्रॉफी के कई रिकॉर्ड धराशायी हुए | बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय जीत के 3 सुपरस्टार | CT 2025 : बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की अपेक्षित प्लेइंग 11 | इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत के भारतीय स्टार्स | भारतीय महिला अंडर 19 टीम के टी 20 वर्ल्ड कप जीत के 4 मुख्य नायिका | BCCI द्वारा आयोजित सालाना नमन अवार्ड्स के 6 मुख्य अवार्ड्स IPL में सबसे ज़्यादा विकेट्स को अंजाम देने वाले टॉप 6 विकेट कीपर्स Ind VS Eng : इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी 20 में भारतीय जीत के 5 नायक | टी20 में दो बार 5 विकेट्स लेने वाले तीसरे भारतीय बने वरुन चक्रवर्ती |