WPL2025 GG VS DC : दिल्ली कैपिटल्स की बड़ी जीत, गुजरात जायंट्स के आगे का सफर हुआ कठिन |

WPL में गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मुक़ाबले में गुजरात जायंट्स के 127 रन के जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने धुआँधार शुरुवात की, कप्तान मेग लैनिंग हालांकि जल्दी ही आउट हो गयी, लेकिन शैफाली वर्मा और जेस जॉनसेन ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए मात्र 37 गेंदों में 74 रन की पार्टनरशिप की | इस पार्टनरशिप के बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट और 29 गेंद बाकी रहते जीत हासिल कर ली और पॉइंट्स टेबल में RCB (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ) को पछाड़ते हुए नंबर एक स्थान पर पहुंच गए |

दूसरे विकेट के पार्टनरशिप के दौरान शैफाली वर्मा ने मात्र 27 गेंदों में तीन छक्कों और पांच चौको के चलते 44 रन स्कोर कर दिए | दूसरी छोर से जेस जॉनसेन ने 32 गेंदों में नाबाद 61 रन स्कोर किये | दिल्ली कैपिटल्स ने इस जीत से बहुत ही महत्वपूर्ण दो पॉइंट्स जमा किये है और अब पांच मैचों में तीन जीत के साथ उनके 6 पॉइंट्स है और RCB , चार मैच में 2 जीत लेकर अब दूसरे स्थान पर आ गए |

इससे पहले गुजरात जायंट्स ने बल्लेबाज़ी करते हुए, भारती फुलमली ने 29 गेंदों में 40 रन स्कोर किये और इनके साथ डिआंड्रा डॉटिन ने 26 और तनूजा कँवर ने 16 रन स्कोर किये और जैसे तैसे नौ विकेट खोकर गुजरात जायंट्स ने 127 रन स्कोर किये |

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज़ो का अच्छा मेल जोल रहा और शिखा पांडे, मैरिज़ेन कैप और अन्नाबेल सदरलैंड के नाम दो दो विकेट्स रहे | टीटस साधु और जेस जॉनसेन को भी एक सफलता मिली | जब की गुजरात जायंट्स के गेंदबाज़ो में काशवी गौतम को दो विकेट्स मिले, एश्ली गार्डनर और तनूजा कँवर के नाम एक एक विकेट्स रहे | जेस जॉनसेन 61 रन स्कोर कर गेंदबाज़ी में भी एक विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच बनी

इस हार के साथ अब गुजरात जायंट्स का आगे का सफर बहुत मुश्किल हो चूका है, क्युकी वो 4 में से 3 मैच हार चुके है | अब उन्हें अपने बाकी बचे हुए सारे मैचेस जीतने ज़रूरी हो जाएंगे टूर्नामेंट में आगे का सफर तय करने के लिए |

ये भी पढ़ें : क्या पाकिस्तान के चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने की वजह उनके पूर्व प्राइम मिनिस्टर है |

Share This Cricket Story

Leave a Comment

IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स | चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय जीत के 6 टॉप परफॉर्मर्स | शुभमन गिल बनाम रचिन रविंद्र में कौन है बेहतर | ICC CT : पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय जीत के 5 स्टार परफॉर्मर्स | ICC CT : ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के मैच में चैंपियंस ट्रॉफी के कई रिकॉर्ड धराशायी हुए | बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय जीत के 3 सुपरस्टार | CT 2025 : बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की अपेक्षित प्लेइंग 11 | इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत के भारतीय स्टार्स | भारतीय महिला अंडर 19 टीम के टी 20 वर्ल्ड कप जीत के 4 मुख्य नायिका | BCCI द्वारा आयोजित सालाना नमन अवार्ड्स के 6 मुख्य अवार्ड्स IPL में सबसे ज़्यादा विकेट्स को अंजाम देने वाले टॉप 6 विकेट कीपर्स Ind VS Eng : इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी 20 में भारतीय जीत के 5 नायक | टी20 में दो बार 5 विकेट्स लेने वाले तीसरे भारतीय बने वरुन चक्रवर्ती | ऋषभ पंत और संजू सेमसन में कौन बेहतर ODI खिलाडी |
IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स | चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय जीत के 6 टॉप परफॉर्मर्स | शुभमन गिल बनाम रचिन रविंद्र में कौन है बेहतर | ICC CT : पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय जीत के 5 स्टार परफॉर्मर्स | ICC CT : ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के मैच में चैंपियंस ट्रॉफी के कई रिकॉर्ड धराशायी हुए | बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय जीत के 3 सुपरस्टार | CT 2025 : बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की अपेक्षित प्लेइंग 11 | इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत के भारतीय स्टार्स | भारतीय महिला अंडर 19 टीम के टी 20 वर्ल्ड कप जीत के 4 मुख्य नायिका | BCCI द्वारा आयोजित सालाना नमन अवार्ड्स के 6 मुख्य अवार्ड्स IPL में सबसे ज़्यादा विकेट्स को अंजाम देने वाले टॉप 6 विकेट कीपर्स