WPL2025 MI VS RCB : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जीत से लगातार तीसरी बार दिल्ली कैपिटल्स ने ली फाइनल में एंट्री |

दिल्ली कैपिटल्स को मिली फाइनल में एंट्री : ब्रेबॉर्न स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स का मुक़ाबला , मुंबई के लिए एक अवसर लेकर आया था की मैच जीतकर वो सीधे फाइनल में एंट्री कर सकते है | लेकिन अपनी साख बचने के लड़ाई में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर कामयाब हुए जो की पहले ही लीग से एलिमिनेट हो चुके है लेकिन मैच में 11 रन से जीत हासिल कर, मुंबई इंडियंस के फाइनल में पहुंचने का रोड़ा बन गए और दिल्ली कैपिटल्स लगातार तीसरी बार WPL फाइनल के लिए क्वालीफाई हुए |

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच हाइलाइट्स : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 200 का लक्ष्य रखा | टूर्नामेंट की लीडिंग रन स्कोरर नेटली स्कैवर ब्रंट ने पूरी कोशिश की मुंबई के लिए जीत हासिल करने की | उन्होंने मात्र 35 गेंदों में 69 रन बनाये पर दूसरी छोर से उन्हें बाकी खिलाडियों का साथ नहीं मिला |

सजीवन सजाना ने 12 गेंदों में 23 रन की पारी खेली जिसमे उन्होंने 2 छक्के और 1 चौका लगाया और हरमनप्रीत कौर ने 18 गेंदों में 20 रन स्कोर किये | मुंबई इंडियंस लक्ष्य तक पहुंचने में मात्र 12 रन से चूक गए | RCB ने 11 रन से मैच अपने नाम कर लिया | मुंबई इंडियंस अपनी पारी में 9 विकेट खोकर 188 रन बना सके, जबकि RCB ने 3 विकेट खोकर 199 रन बनाये थे |

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाज़ो ने रेगुलर विकेट्स लेकर मुंबई के किसी भी बल्लेबाज़ को बड़ी पारी खेलने से रोके रखा | स्नेह राणा ने एमेलिया कर्र और हैली मैथियुस को आउट कर मुंबई को शुरू में ही बैक फुट पर डाल दिया, क्युकी मुंबई 38 पर अपना दो विकेट्स खो चुके थे |

69 रन बनाकर खतरनाक दिख रहे नेटली स्कैवर ब्रंट को एलिस पैरी ने कॉट एंड बोल्ड आउट किया | स्नेह राणा ने 3 , किम गार्थ ने 2 और एलिस पैरी ने 2 विकेट्स लिए |

इससे पहले टॉस हारने पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पहले बल्लेबाज़ी का मौका मिला | कप्तान स्मृति मंधाना जो की इस WPL में थोड़ा फॉर्म से संघर्ष करते हुए नज़र आयी, उन्होंने 37 गेंदों में 53 रन की पारी खेली | एलिस पैरी ने नाबाद 49 रन स्कोर किये और ऋचा घोष ने 36 रनो का योगदान दिया |

मुंबई इंडियंस के तऱफ से हैली मैथियुस ने 2 और एमेलिया कर्र ने 1 विकेट लिया | स्नेह राणा 26 रन पर 3 विकेट्स लेकर प्लेयर ऑफ़ द मैच रही |

नेटली स्कैवर ब्रंट 8 मैचों में 416 रन के साथ लीडिंग रन स्कोरर है और ऑरेंज कैप होल्डर भी है, उन्होंने लगभग 70 के एवरेज और 151 के स्ट्राइक रेट से ये रन स्कोर किये है | इन्होने इस WPL सीजन में 4 अर्धशतकीय पारी खेली है |

हैली मैथियुस के नाम 8 मैचों में 14 विकेट्स लेने के लिए पर्पल कैप है |

13 मार्च को एलिमिनेटर में अब मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स के बीच मुक़ाबला होगा और जीत ने वाली टीम 15 मार्च को फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेंगे |

ये भी पढ़ें : लम्बे संघर्ष के बाद अपना पहला ICC ट्रॉफी जीतने पर मोहम्मद शमी ने बयां की अपनी ख़ुशी |

Share This Cricket Story

Leave a Comment

IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स | चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय जीत के 6 टॉप परफॉर्मर्स | शुभमन गिल बनाम रचिन रविंद्र में कौन है बेहतर | ICC CT : पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय जीत के 5 स्टार परफॉर्मर्स | ICC CT : ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के मैच में चैंपियंस ट्रॉफी के कई रिकॉर्ड धराशायी हुए | बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय जीत के 3 सुपरस्टार | CT 2025 : बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की अपेक्षित प्लेइंग 11 | इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत के भारतीय स्टार्स | भारतीय महिला अंडर 19 टीम के टी 20 वर्ल्ड कप जीत के 4 मुख्य नायिका | BCCI द्वारा आयोजित सालाना नमन अवार्ड्स के 6 मुख्य अवार्ड्स IPL में सबसे ज़्यादा विकेट्स को अंजाम देने वाले टॉप 6 विकेट कीपर्स Ind VS Eng : इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी 20 में भारतीय जीत के 5 नायक | टी20 में दो बार 5 विकेट्स लेने वाले तीसरे भारतीय बने वरुन चक्रवर्ती | ऋषभ पंत और संजू सेमसन में कौन बेहतर ODI खिलाडी |
IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स | चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय जीत के 6 टॉप परफॉर्मर्स | शुभमन गिल बनाम रचिन रविंद्र में कौन है बेहतर | ICC CT : पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय जीत के 5 स्टार परफॉर्मर्स | ICC CT : ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के मैच में चैंपियंस ट्रॉफी के कई रिकॉर्ड धराशायी हुए | बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय जीत के 3 सुपरस्टार | CT 2025 : बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की अपेक्षित प्लेइंग 11 | इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत के भारतीय स्टार्स | भारतीय महिला अंडर 19 टीम के टी 20 वर्ल्ड कप जीत के 4 मुख्य नायिका | BCCI द्वारा आयोजित सालाना नमन अवार्ड्स के 6 मुख्य अवार्ड्स IPL में सबसे ज़्यादा विकेट्स को अंजाम देने वाले टॉप 6 विकेट कीपर्स