उमर नज़ीर की तेज़ स्विंग गेंदबाज़ी : जम्मू कश्मीर के उमर नज़ीर के सामने, रोहित , अजिंक्य और शिवम् दुबे मिलकर सिर्फ एक ही रन बना सके और उनकी तेज़ स्विंग होती गेंद पर तीनो अपना विकेट खो बैठे |
कौन है उमर नज़ीर : उमर नज़ीर मीर, जम्मू कश्मीर के राइट आर्म मध्यम पेस गेंदबाज़ है | इनका जन्म 3 नवंबर को 1993 में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुआ | 6 फुट 4 इंच के ये गेंदबाज़, अपनी गति और एक्यूरेसी के लिए जाने जाते है | अपने लाइन और लेंथ में ये काफी सटीक है | इनके लम्बे हाइट के चलते, इन्हे अच्छी उछाल भी प्राप्त होता है |
उमर नज़ीर का सबसे बेहतरीन परफॉरमेंस : पिछले साल सर्विसेज के खिलाफ मुक़ाबले में उमर नज़ीर मीर ने अपने फर्स्ट क्लास करियर का सबसे बेस्ट परफॉरमेंस देते हुए, एक पारी में 53 रन पे 6 विकेट्स ले लिए और एक मैच में टोटल इन्होने 116 रन पर 9 विकेट्स हासिल किये | इनके और साथीदार युद्धवीर सिंह और आकिब खान के शानदार गेंदबाज़ी के चलते जम्मू और कश्मीर ने एक पारी और 25 रन से मैच में आसान जीत हासिल कर ली | इस मैच के दूसरे पारी में गेंदबाज़ी करते हुए, उमर नज़ीर ने 6 विकेट्स लिए थे |
उमर नज़ीर मीर ने 2013 में जम्मू कश्मीर के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया, असम के खिलाफ और पहले मैच में सिर्फ उन्हें एक ही सफलता मिली |
रोहित शर्मा बने उमर का पहला शिकार : रणजी टॉफी के मुंबई बनाम जम्मू कश्मीर के मैच में उमर नज़ीर के सबसे पहले शिकार बने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा जिनका अभी भी टेस्ट में स्ट्रगल करना जारी है | रोहित ने उमर के टोटल 13 गेंदों का सामना किया और इसमें वो बिल्कुल भी सेटल नहीं हो पाएं, वो उमर की गेंद पर एक रन भी स्कोर नहीं कर पाए और फाइनली गुड़ लेंथ की गेंद पर जो की हल्की बाहर की तरफ स्विंग हुई थी उसे ऑन साइड में खेलने के चक्कर में एज लगा बैठे, जिसे कवर के फील्डर कप्तान पारस डोगरा ने आसान कैच कर लिया |
ये भी पढ़ें : Ind VS Eng T20 : अर्शदीप सिंह बन गए भारत के नंबर 1 टी 20 गेंदबाज़, वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब |
उमर का दूसरा शिकार बने मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे : इन्हे इनस्विंग होती हुई गुड़ लेंथ की गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया 12 के इनके निजी स्कोर पे | अजिंक्य ने अपने पारी के दौरान, उमर के 6 गेंदों का सामना किया जिसमे वो सिर्फ 1 रन ही बना सके |
उमर ने अपना चौथा विकेट लिया शिवम् दुबे का, उन्होंने सिर्फ तीन गेंदों का सामना किया और विकेट कीपर कन्हैया वाधवान के हाथो कैच आउट हो गए |
उमर नज़ीर का अब तक का फर्स्ट क्लास करियर : उमर नज़ीर ने अपने फर्स्ट क्लास करियर में अब तक 57 मैचेस खेले है, जिसके 87 पारियों में उन्होंने 138 विकेट्स लिए है और इनका एवरेज 29 का है | इन्होने 4 बार 4 विकेट्स हॉल लिया है, और 6 बार 5 विकेट्स हॉल लिया है |
Rohit Sharma dismissed for 3 in 19 balls. pic.twitter.com/ooEFvMfWjI
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 23, 2025