कप्तान रोहित शर्मा और भारतीय टीम के लिए टेस्ट सीजन बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा | इसमें हमे न्यूज़ीलैण्ड और ऑस्ट्रेलिया से शिकस्त झेलनी पड़ी |

भारतीय टीम पहली बार WTC से बाहर हुई और रोहित शर्मा को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा |

लेकिन फेब्रुअरी में भारत और बाकी टीमें चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियां करेंगे, और ODI फॉर्मेट में रोहित शर्मा मौजूदा समय के सबसे खतरनाक बल्लेबाज़ है |

रोहित के फैन्स उनसे एक बड़े कमबैक की उम्मीद रखते है | ODI में रोहित के 5 ऐसे रिकॉर्ड जो उन्हें बनाते है 'हिटमैन'

रिकॉर्ड नंबर 1

ODI के एक पारी में  सबसे ज़्यादा रन 264, जो रोहित ने 2014 को श्रीलंका के खिलाफ, ईडन गार्डन्स में स्कोर किया था |

रिकॉर्ड नंबर 2

किसी भी एक दिवसीय टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा शतक (5),जो रोहित ने इंग्लैंड में हुए 2019 के वर्ल्ड कप में लगाया था |

रिकॉर्ड नंबर 3

ODI में 10000 रन स्कोर करने वाले दूसरे सबसे तेज़ खिलाडी |

रिकॉर्ड नंबर 4

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI में दोहरा शतक लगाने वाले एक मात्र बल्लेबाज़ है रोहित (209)

रिकॉर्ड नंबर 5

सचिन (3077) के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI में दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाडी है रोहित शर्मा (2379) |