Youngest Sri Lankan Women Cricketer : शशिनि गिम्हानी 15 साल की उम्र में श्रीलंका के लिए करेंगी डेब्यू

Youngest Sri Lankan Women Cricketer : शशिनि गिम्हानी 15 साल की उम्र में श्रीलंका के लिए करेंगी डेब्यू

दोस्तों भारत में क्रिकेट के खेल को एक धर्म की तरह माना जाता है और हम अपने चहिते क्रिकेटरो पे खूब प्यार लुटाते है। हर गल्ली मोहल्ले में छोटे छोटे बच्चे क्रिकेट खेलते नज़र आते है, इनमे से कई बच्चे निकल पड़ते है क्रिकेटर बनने की चाह में। 


महिला क्रिकेट की बढ़ती लोक प्रियता : हमारे देश में न सिर्फ पुरुष क्रिकेटर बल्कि महिला क्रिकेटरो को भी फैन्स खूब फॉलो करते है। अलग अलग देशो के क्रिकेट बोर्ड और ICC भी महिला क्रिकेट को बड़े स्तर पे आयोजित करते है, जिससे लोगो के मन में महिला क्रिकेट के लिए भी लोकप्रियता बढ़ी है। महिला क्रिकेट की प्राइवेट टी 20 लीग भी दुनिया भर में खेली जाती है, जैसे की बिग बैश लीग हो गयी। अब तो भारत में भी WPL (विमेंस प्रीमियर लीग) का आयोजन हो चूका है जो अब से हर साल खेला जाएगा। 


सबसे कम उम्र की भारतीय महिला क्रिकेटर : महिला क्रिकेट की जब बात की जाती है तो, भारतीय महिला क्रिकेट के एक सुप्रसिद्ध खिलाडी के नाम का भी ज़िक्र होता है, वो है शेफाली वर्मा। 28 जनुअरी 2004 को हरियाणा के रोहतक में जन्मे शेफाली ने क्रिकेट की दुनिया में बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। 2019 में सिर्फ 15 साल में शेफाली इंटरनॅशनल क्रिकेट खेलने वाली सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर बनी। शेफाली अपने बेबाक बल्लेबाज़ी के लिए जानी जाती है। 


श्रीलंका को भी मिल गयी सबसे कम उम्र की जादुई स्पिनर : अब एक और महिला क्रिकेटर 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए तैयार है, हम बात कर रहे है श्रीलंका के क्रिकेटर शशिनि गिम्हानी का। दरअसल बात ऐसी है की, श्रीलंका महिला क्रिकेट को वर्ल्ड कप क्वालीफ़ायर खेलना है, और इसके लिए टीम की घोषणा जब हुई तब, शशिनि के नाम ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। 


Youngest Sri Lankan Women Cricketer : शशिनि गिम्हानी 15 साल की उम्र में श्रीलंका के लिए करेंगी डेब्यू


शशिनि ने अपनी गेंदबाज़ी से खूब ख्याति हासिल की और सेलेक्टर्स का ध्यान आकर्षित किया। इंग्लैंड के खिलाफ हुए टी 20 मैच में इन्होने 12 रन देकर 2 विकेट्स लिए और पिछले हफ्ते ऑस्ट्रेलिया जैसे मज़बूत टीम के खिलाफ खेले गए एक दिवसीय मैच में 48 रन खर्च कर 3 विकेट्स लिए। वैसे ये अपने बॉलिंग एक्शन के वजह से भी चर्चा में रही है। ये कलाई से स्पिन कराती हैं, जिसके लिए और ज़्यादा मेहनत लगती है और ये काफी कठिन होता है। 


16 साल और 149 दिनों की, दाएं हाथ की श्रीलंकाई बल्लेबाज़ विषमी गुणरत्ने ने डेब्यू करके इतिहास कायम किया था। और 15 साल और 124 दिनों की शशिनि अगर डेब्यू करती है तोह वो ये रिकॉर्ड तोड़ सकती है और श्रीलंका के लिए डेब्यू करनेवाली सबसे कम उम्र की खिलाडी बन सकती है।  

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स | चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय जीत के 6 टॉप परफॉर्मर्स |