WPL2025 GG VS UP Warriorz : बेथ मूनी के शानदार पारी ने गुजरात जायंट्स को दिलाई बड़ी जीत, पॉइंट्स टेबल में लगायी लम्बी छलांग |

बेथ मूनी की शानदार पारी ने गुजरात को दिलाई बड़ी जीत |

बेथ मूनी की शानदार पारी : गुजरात जायंट्स की बेथ मूनी UP वॉरियर्स के खिलाफ मैच में शतक लगाने से मात्र 4 रन से चूक गई | पहले बल्लेबाज़ी करते हुए गुजरात जायंट्स ने 5 विकेट खोकर 186 रन बनाए | इसमें बेथ मूनी ने मात्र 59 गेंदों में 96 रन की पारी खेली, जिसमे उन्होंने 17 चौके लगाए | वो अंत तक नाबाद ही रही, मगर अपने शतक से चूक गयी | इस WPL सीजन में ये किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा हाईएस्ट स्कोर है |

गुजरात जायंट्स के तीसरी जीत : सोमवार 4 मार्च को खेले गए WPL के UP वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स के मुक़ाबले में, गुजरात जायंट्स ने 81 रन से जीत हासिल की और इस जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल में लम्बी छलांग लगाते हुए, बॉटम से सीधे दूसरे नंबर पर पहुंच गए | इस मैच से पहले गुजरात जायंट्स के 5 मैच में 2 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में बिल्कुल नीचे थे, लेकिन अब वो 6 मैच में 3 जीत लेकर 6 पॉइंट्स हासिल कर लिए और जो की इन्होने UP वॉरियर्स को काफी बड़े 81 रन के अंतर से हराया तो इनका रन रेट भी मुंबई इंडियंस से बेहतर हो गया जिससे गुजरात जायंट्स दूसरे नंबर पर पहुंच गए |

मैच में गुजरात जायंट्स द्वारा सेट किये गए 187 का लक्ष्य चेस करते हुए UP वॉरियर्स की टीम मात्र 105 रन पे ऑल आउट हो गए | UP वॉरियर्स की तरफ से शिनेल हेनरी (28) स्कोर कर उनके टीम की सर्वाधिक स्कोरर रही | ग्रेस हैरिस (25), उमा छेत्री 17 और सोफी एक्लेस्टन 14 रन बना सकी |

गुजरात की गेंदबाज़ी ने दिखाया दम : गुजरात जायंट्स अपने गेंदबाज़ी से UP वॉरियर्स पर पूरी तरह से हावी रहे | काशवी गौतम और तनूजा कँवर के नाम 3 -3 विकेट्स रहे | डिआंड्रा डॉटिन ने दो विकेट्स लिए, मेघना सिंह और कप्तान एश्ली गार्डनर के हाथ एक एक सफलताएं मिली | UP वॉरियर्स की टीम मात्र 17.1 ओवर में 105 रन पर ऑल आउट हो गए |

बेथ मूनी के 96 रन की नाबाद पारी के साथ, हरलीन देओल ने भी 32 गेंदों में 45 रन की पारी खेली | डिआंड्रा डॉटिन ने 8 गेंदों में 17 रन बनाये | इसमें UP वॉरियर्स की सोफी एक्लेस्टन सबसे कामयाब गेंदबाज़ रही उन्होंने 2 विकेट्स हासिल किये | क्रांति गौड़, दीप्ति शर्मा और शिनेल हेनरी के नाम एक एक सफलताएं रही |

गुजरात जायंट्स के पास टेबल टॉप पर पहुंचने का मौका है अगर वो अपने बचे हुए 2 मैच जीत जाए और दिल्ली कैपिटल्स एक मैच हार जाए तो | लेकिन मुश्किल अब UP वॉरियर्स को होगा क्युकी वो 6 में से सिर्फ दो मैच जीत पाएं है, हाला की वो अभी बहार नहीं हुए है उनके पास अभी दो मैच खेलने बाकी है और अगर वो दोनों मैच जीत जाते है तो प्ले ऑफ़ के लिए क्वालीफाई कर सकते है |

ये भी पढ़ें : Rohit Sharma Press Conference : दुबई में एक ही स्टेडियम में खेलने पर एडवांटेज के बात को खारिज करते हुए रोहित शर्मा ने कही अपनी बात |

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाडी | IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स |