WPL2025 GG VS DC : दिल्ली कैपिटल्स की बड़ी जीत, गुजरात जायंट्स के आगे का सफर हुआ कठिन |

दिल्ली ने 6 विकेट और 29 गेंद बाकी रहते जीता मुक़ाबला |

WPL में गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मुक़ाबले में गुजरात जायंट्स के 127 रन के जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने धुआँधार शुरुवात की, कप्तान मेग लैनिंग हालांकि जल्दी ही आउट हो गयी, लेकिन शैफाली वर्मा और जेस जॉनसेन ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए मात्र 37 गेंदों में 74 रन की पार्टनरशिप की | इस पार्टनरशिप के बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट और 29 गेंद बाकी रहते जीत हासिल कर ली और पॉइंट्स टेबल में RCB (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ) को पछाड़ते हुए नंबर एक स्थान पर पहुंच गए |

दूसरे विकेट के पार्टनरशिप के दौरान शैफाली वर्मा ने मात्र 27 गेंदों में तीन छक्कों और पांच चौको के चलते 44 रन स्कोर कर दिए | दूसरी छोर से जेस जॉनसेन ने 32 गेंदों में नाबाद 61 रन स्कोर किये | दिल्ली कैपिटल्स ने इस जीत से बहुत ही महत्वपूर्ण दो पॉइंट्स जमा किये है और अब पांच मैचों में तीन जीत के साथ उनके 6 पॉइंट्स है और RCB , चार मैच में 2 जीत लेकर अब दूसरे स्थान पर आ गए |

इससे पहले गुजरात जायंट्स ने बल्लेबाज़ी करते हुए, भारती फुलमली ने 29 गेंदों में 40 रन स्कोर किये और इनके साथ डिआंड्रा डॉटिन ने 26 और तनूजा कँवर ने 16 रन स्कोर किये और जैसे तैसे नौ विकेट खोकर गुजरात जायंट्स ने 127 रन स्कोर किये |

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज़ो का अच्छा मेल जोल रहा और शिखा पांडे, मैरिज़ेन कैप और अन्नाबेल सदरलैंड के नाम दो दो विकेट्स रहे | टीटस साधु और जेस जॉनसेन को भी एक सफलता मिली | जब की गुजरात जायंट्स के गेंदबाज़ो में काशवी गौतम को दो विकेट्स मिले, एश्ली गार्डनर और तनूजा कँवर के नाम एक एक विकेट्स रहे | जेस जॉनसेन 61 रन स्कोर कर गेंदबाज़ी में भी एक विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच बनी

इस हार के साथ अब गुजरात जायंट्स का आगे का सफर बहुत मुश्किल हो चूका है, क्युकी वो 4 में से 3 मैच हार चुके है | अब उन्हें अपने बाकी बचे हुए सारे मैचेस जीतने ज़रूरी हो जाएंगे टूर्नामेंट में आगे का सफर तय करने के लिए |

ये भी पढ़ें : क्या पाकिस्तान के चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने की वजह उनके पूर्व प्राइम मिनिस्टर है |

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाडी | IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स |