जापान से जीत गए, यूएई के खिलाफ होगा करो या मरो वाला मैच |

अंडर 19 एशिया कप में अपना दूसरा मैच खेल रहे भारत ने जापान की टीम को 211 रनो से मात दी | पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में मिले हार के बाद भारत को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए ये मैच जितना बेहद ज़रूरी था |

भारत बनाम जापान : शारजाह में खेले गए इस मैच में टॉस जापान के नाम रहा और उनके कप्तान कोजी अबे ने गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया | भारतीय ओपनर्स ने शानदार शुरुवात करते हुए मात्र 7 ओवर में 65 रन की पार्टनरशिप कर दी और भारत को एक अच्छी शुरुवात दी | 65 रन के टीम स्कोर पे वैभव सूर्यवंशी 23 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन दूसरे तरफ आयुष म्हात्रे ने तेज़ी से बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली, इसमें उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए और फिर 54 के निजी स्कोर पर कैच आउट हो गए |

मोहम्मद अमान की कप्तानी पारी : चौथे नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए कप्तान मोहम्मद अमान ने 118 गेंदों 122 रनो की शतकीय पारी खेली | इसमें उन्होंने 7 चौके लगाए, कार्तिकेय ने भी 57 रन स्कोर किये जिसके चलते टीम का स्कोर 6 विकेट्स खोकर 339 जा पंहुचा |

जापान की तरफ से ह्यूगो केली और कैफेर लेक 2-2 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज़ रहे | चार्ल्स हिंजे और आरव तिवारी ने 1-1 विकेट लिए |

भारत बनाम जापान
भारत बनाम जापान

लक्ष्य का पीछा : 340 रन का लक्ष्य, आसान तो बिल्कुल भी नहीं था, लेकिन जापान के ओपनर ह्यूगो केली ने अपनी पूरी ताकत लगा दी | हालांकि उनका साथ किसी ने नहीं दिया, फिर भी उन्होंने 111 गेंदों में 50 रन की बड़ी धीमी पारी खेली और फिर हार्दिक राज के गेंद पर स्टंप आउट हो गए | ह्यूगो केली के बाद चार्ल्स हिंजे ही जापान के दूसरे सर्वाधिक स्कोरर रहे उन्होंने अपनी पारी में 35 रन बनाये | हालांकि जापान के बल्लेबाज़ों ने पुरे 50 ओवर बल्लेबाज़ी की 8 विकेट खोकर 128 रन स्कोर कर सके और भारत ने 211 रनो से ये मैच अपने नाम कर लिया |

भारत के तरफ से चेतन शर्मा, हार्दिक राज और कार्तिकेय ने 2-2 विकेट्स लिए | कप्तान मोहम्मद अमान अपने नाबाद 118 गेंदों में 122 रन के पारी के चलते प्लेयर ऑफ़ द मैच बने |

एशिया कप पॉइंट्स टेबल
एशिया कप पॉइंट्स टेबल

एशिया कप पॉइंट्स टेबल : भारत ने इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोला और 2 पॉइंट्स अपने नाम किये | लेकिन भारत अभी भी पाकिस्तान और यू ए ई के बाद तीसरे स्थान पर है, भारत और यू ए ई दोनों के 2 पॉइंट्स है, लेकिन यू ए ई का नेट रन रेट भारत से ज़्यादा है | भारत का नेट रन रेट 1.68 है तो यू ए ई का 2.04 है |

4 दिसंबर को भारत और यू ए ई आमने सामने होंगे और दोनों टीमों के लिए ये करो या मरो वाला मैच होगा | क्युकी ये मैच जीतने वाली टीम ग्रुप ए से सेमि फाइनल क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन जायेगी | ग्रुप ए से भारत और यू ए ई के खिलाफ मैच जीतकर पाकिस्तान ने सेमि फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है | ग्रुप बी से श्रीलंका और बांग्लादेश ने सेमि फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है |

दूसरे टेस्ट से पहले क्या रोहित हासिल कर पाएंगे अपना फॉर्म |

Share This Cricket Story

Leave a Comment

भारतीय महिला अंडर 19 टीम के टी 20 वर्ल्ड कप जीत के 4 मुख्य नायिका | BCCI द्वारा आयोजित सालाना नमन अवार्ड्स के 6 मुख्य अवार्ड्स IPL में सबसे ज़्यादा विकेट्स को अंजाम देने वाले टॉप 6 विकेट कीपर्स Ind VS Eng : इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी 20 में भारतीय जीत के 5 नायक | टी20 में दो बार 5 विकेट्स लेने वाले तीसरे भारतीय बने वरुन चक्रवर्ती | ऋषभ पंत और संजू सेमसन में कौन बेहतर ODI खिलाडी | करून नायर की 6 पारियां जिसने विदर्भ को VHT के फाइनल में पहुंचाया | प्रतिका रावल और हरलीन देओल के पिछले 5 ODI के स्टैट्स कम्पेरिज़न मोहम्मद शमी की 4 बातें जो चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को दिलाएगी जीत | ODI में रोहित के 5 ऐसे रिकार्ड्स जो उन्हें बनाते है ‘हिटमैन’ भारतीय टेस्ट टीम की कपतानी के तीन दावेदार | 7 मैचों की 9 पारियों में ढह गयी भारतीय बल्लेबाज़ी की दिवार | जानिये बुमराह ने टेस्ट में किस टीम के खिलाफ लिए कितने विकेट्स तनुष कोटियन के गेंदबाज़ से ऑल राउंडर बनने तक का सफर रेणुका सिंह का करियर बेस्ट 5 विकेट्स परफॉरमेंस
भारतीय महिला अंडर 19 टीम के टी 20 वर्ल्ड कप जीत के 4 मुख्य नायिका | BCCI द्वारा आयोजित सालाना नमन अवार्ड्स के 6 मुख्य अवार्ड्स IPL में सबसे ज़्यादा विकेट्स को अंजाम देने वाले टॉप 6 विकेट कीपर्स Ind VS Eng : इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी 20 में भारतीय जीत के 5 नायक | टी20 में दो बार 5 विकेट्स लेने वाले तीसरे भारतीय बने वरुन चक्रवर्ती | ऋषभ पंत और संजू सेमसन में कौन बेहतर ODI खिलाडी | करून नायर की 6 पारियां जिसने विदर्भ को VHT के फाइनल में पहुंचाया | प्रतिका रावल और हरलीन देओल के पिछले 5 ODI के स्टैट्स कम्पेरिज़न मोहम्मद शमी की 4 बातें जो चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को दिलाएगी जीत | ODI में रोहित के 5 ऐसे रिकार्ड्स जो उन्हें बनाते है ‘हिटमैन’ भारतीय टेस्ट टीम की कपतानी के तीन दावेदार | 7 मैचों की 9 पारियों में ढह गयी भारतीय बल्लेबाज़ी की दिवार |