BCCI Contract : श्रेयस अय्यर और ईशान किशन के साथ और 7 खिलाडियों की मेहनत रंग लायी ….BCCI ने कॉन्ट्रैक्ट थमाई |

श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने BCCI कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया |

बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा बदलाव — नए चेहरे शामिल, कुछ बाहर, अश्विन ने कहा क्रिकेट को अलविदा

बीसीसीआई ने टीम इंडिया के लिए नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की सूची जारी कर दी है, जिसमें कई नए खिलाड़ियों को जगह दी गई है। इस बार जिन खिलाड़ियों का नाम कॉन्ट्रैक्ट में जोड़ा गया है, उनमें ध्रुव जुरेल, सरफराज़ खान, नितीश रेड्डी, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, श्रेयस अय्यर और आकाशदीप शामिल हैं।

श्रेयस अय्यर ने बढियाँ कमबैक करते हुए ICC चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए 243 रन स्कोर किये और हमेशा भारतीय मिडल ऑर्डर को मजबूती दी | इनके योगदान के चलते भारत ने 12 साल बाद फिर चैंपियंस ट्रॉफी जीती |

श्रेयस अय्यर को अपने बेहतरीन बल्लेबाज़ी के चलते कुछ दिनों पहले ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट कौंसिल ) ने इन्हे प्लेयर ऑफ़ द मंथ से भी नवाजा |

ईशान किशन जो की लम्बे समय से भारतीय टीम से बाहर है और पिछ्ले साल अपने सेंट्रल कॉट्रैक्ट से भी बाहर हो गए थे इस साल उन्होंने अपना कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया और वो C ग्रेड में शामिल हुए है |

वहीं कुछ खिलाड़ियों को इस बार कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया है। जिनका नाम सूची से हटा है, वे हैं — शार्दुल ठाकुर, जितेश शर्मा, केएस भरत, आवेश खान, विजयकुमार वैशाक, उमरान मलिक, यश दयाल और विद्वथ कावेरेप्पा।

इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को उनके प्रदर्शन का इनाम मिला है और उन्हें ग्रेड B से प्रमोट कर के ग्रेड A में शामिल किया गया है।

साथ ही टीम इंडिया के अनुभवी ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर अपने शानदार करियर पर विराम लगा दिया है।

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सूची:

ग्रेड A+ (4 खिलाड़ी):
रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा

ग्रेड A (6 खिलाड़ी):
ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या

ग्रेड B (5 खिलाड़ी):
सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल

ग्रेड C (19 खिलाड़ी):
रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज़ खान, नितीश रेड्डी, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, आकाशदीप, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा

ये भी पढ़ें : IPL2025 : पिच विवाद पर भड़के CAB, हर्षा भोगले और साइमन डूल को ईडन गार्डन्स से बैन!

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाडी | IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स |