WPL2025 DC VS GG : मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा की शानदार सलामी जोड़ी ने दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 177 पंहुचा दिया |

मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने 83 रन जोड़े |

मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा की जोड़ी है कमाल : दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स के मुक़ाबले में, टॉस तो गुजरात के नाम रहा और उन्होंने पहले दिल्ली कैपिटल्स को बल्लेबाज़ी का मौका दिया | दिल्ली कैपिटल्स की सलामी जोड़ी, मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा पुरे आक्रामक अंदाज़ से बल्लेबाज़ी शुरू करते है | दोनों पॉवरप्ले में ही बिना विकेट खोये 51 रन स्कोर कर देते है |

इस सलामी जोड़ी के बल्लेबाज़ी को देख लग रहा था की दिल्ली का स्कोर 200 पार जाएगा, लेकिन 83 के टीम स्कोर पर, शेफाली वर्मा 27 गेंदों पर 40 रन बनाकर मेघना सिंह की गेंद पर आउट होती है | इसमें वो 3 चौका और 3 छक्का लगाती है, लेकिन इनके आउट होते ही टीम का स्कोरिंग रेट कम हो जाता है |

मिडल ऑर्डर ने नहीं दिया मेग लैनिंग का साथ : जेस जॉनसेन (9), जेमिमा रोड्रिग्स (4), अन्नाबेल सदरलैंड (14) और मेरिज़ेन कैप नाबाद (7) बड़ा स्कोर करने में नाकामयाब रहते है | लेकिन पुरे पारी के दौरान कप्तान मेग लैनिंग न सिर्फ एक छोर संभाले रखती है बल्कि अच्छे गति से रन भी स्कोर करती है | वो 57 गेंदों में 15 चौके और एक छक्का लगाकर डिआंड्रा डॉटिन के आखरी ओवर में बोल्ड हो जाती है |

सराह ब्राइस के बल्लेबाज़ी करने पर एक गेंद बाकी रहता है जिसपे वो छक्का लगा देती है | दिल्ली कैपिटल्स 5 विकेट खोकर 177 रन स्कोर करते है |

ये भी पढ़ें : बेन स्टोक्स को मिल सकता है ODI में कप्तानी का मौका, ECB के मैनेजर रॉब की का बयान |

मेघना सिंह और डिआंड्रा डॉटिन को विकेट्स लेने में मिली कामयाबी : गुजरात जाएंट्स के तरफ से मेघना सिंह सबसे सफल गेंदबाज़ रहती है, वो 4 ओवर में 35 रन देकर 3 विकेट्स लेती है | डिआंड्रा डॉटिन 4 ओवर 37 रन खर्च कर 2 विकेट्स हासिल करती है |

शेफाली वर्मा अब 8 मैचों में 300 रन स्कोर कर चुकी है और उन्होंने सबसे ज़्यादा 16 छक्के लगाए है, शेफाली अब सिर्फ नेटली स्कैवर ब्रंट से 9 रन पीछे है, टॉप स्कोरर बनने से | जबकि मेग लैनिंग अब 263 रन बनाकर चौथे नंबर पर आ गयी है |

दिल्ली कैपिटल्स तो ऑल रेडी प्ले ऑफ़ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, लेकिन गुजरात जायंट्स को ये मैच जीतना बेहद ज़रूरी प्ले ऑफ़ में आने की उम्मीद कायम रखने के लिए और उनके जीत से UP वॉरियर्स बाहर हो जायेंगे | गुजरात फिलहाल 6 में 3 मैच जीत चुके है |

ये भी पढ़ें : मैट हेनरी इंज्युरी के चलते चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल से हो सकते है बाहर |

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाडी | IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स |