UP वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस के मुक़ाबले में, UP वॉरियर्स द्वारा सेट किये गए 151 के लक्ष्य को मुंबई ने 6 विकेट और 9 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया | मुंबई इंडियंस के इस जीत में दो मुख्य खिलाड़ी रहे, एमेलिया कर्र और हैली मैथियुस |
हैली मैथियुस का ऑल राउंड शो : टारगेट चेस करते हुए, हैली मैथियुस ने 46 गेंदों में 68 रन बना दिए, इसमें उन्होंने 8 चौके और दो छक्के लगाए | इनके साथ ओपनिंग करते हुए एमेलिया कर्र 10 रन बनाकर आउट हुई, लेकिन फिर हैली मैथियुस (68) और नेटली स्कैवर ब्रंट (37) के बाइक दूसरे विकेट के लिए 58 गेंदों में 92 रन की मैच विनिंग पार्टनरशिप हुई | हरमनप्रीत कौर मात्र 4 सकी, अमनजोत कौर 12 और यास्तिका भाटिया 10 रन बनाकर नाबाद रही |
मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट खोकर 18.3 ओवर में 153 स्कोर कर लक्ष्य हासिल कर लिया और अपनी चौथी जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर आ गए | पहले स्थान दिल्ली कैपिटल्स है जो की 5 मैच जीतकर प्ले ऑफ़ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है |
इस मैच में UP वॉरियर्स के पारी के दौरान गेंदबाज़ी करते हुए, मुंबई इंडियंस की एमेलिया कर्र ने 4 ओवर में 38 रन देकर 5 विकेट्स लिए थे और ऐसा कर वो अब इस WPL सीजन की लीडिंग विकेट टेकर बन गयी 10 विकेट्स के साथ |
UP वॉरियर्स के पारी में जॉर्जिया वॉल ने 55 , ग्रेस हैरिस ने 28 और कप्तान दीप्ति शर्मा ने 27 रन स्कोर किये | हैली मैथियुस ने गेंदबाज़ी में 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट्स लिए और फिर बल्लेबाज़ी में भी 68 रन आकर कर प्लेयर ऑफ़ द मैच बनी |
UP वॉरियर्स का मुश्किल हुआ सफर : इस हार के साथ UP वॉरियर्स का अब प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना बहुत मुश्किल हो गया है, क्युकी अब उन्हें न सिर्फ अपना बचा हुआ एक मैच बड़े अंतर से जीतना है, बल्कि दूसरे टीमों के नतीजे पर भी निर्भर होना है |
आज गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच में अगर गुजरात जायंट्स जीतते है तो UP वॉरियर्स एलिमिनेट हो जाएंगे और अगर दिल्ली कैपिटल्स जीतती है तो UP वॉरियर्स का एक बाहर मौका बन सकता है, लेकिन उसके बाद और भी नतीजे पर निर्भर रहना पड़ेगा |
Strength On Display 👀
Hayley Matthews sent the ball sailing over the ropes with a superb strike! 💥
Updates ▶️ https://t.co/JkJlE423GC#TATAWPL | #UPWvMI | @mipaltan | @MyNameIs_Hayley pic.twitter.com/xuKGdMh0b9
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) March 6, 2025
और पढ़ें : भारतीय टीम के टी 20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा के फिटनेस को लेकर कही बड़ी बात |