एमेलिया कर्र ने झटके 5 विकेट्स : UP वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस के मैच में एमेलिया कर्र ने 4 ओवर में 38 रन देकर 5 विकेट्स लिए और एक पारी में पांच या उससे ज़्यादा विकेट लेने वाली वो WPL की छटवी गेंदबाज़ बन गयी |
अब पर्पल कैप एमेलिया कर्र के नाम है : इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस की टीम 5 में से 3 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर थी और UP वॉरियर्स बिल्कुल बॉटम पर थे, दोनों ही टीमों के लिए ये मैच जीतना बेहद ज़रूरी था |
टॉस मुंबई इंडियंस के नाम रहा और उन्होंने पहले UP वॉरियर्स को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया | UP वॉरियर्स के सलामी बल्लेबाज़ों ने टीम को अच्छी शुरुवात दी और पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़ दिए | आठवे ओवर की आखरी गेंद पर ग्रेस हैरिस 28 रन स्कोर कर हैली मैथियुस का शिकार हुई |
जॉर्जिया वॉल ने अपना आक्रामक अंदाज़ जारी रखा और अर्धशतक स्कोर कर दिया | वो 33 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हुई, तब UP वॉरियर्स ने 10 .2 ओवर्स में 90 रन स्कोर कर लिए थे |
फिर शुरू हुआ एमेलिया कर्र के विकेट चटकने का सिलसिला, पहले तो उन्होंने किरण नवगिरे को शून्य पर चलता किया, फिर उन्होंने 15 वा ओवर करते हुए पहले तो वृंदा दिनेश को 10 और खतरनाक बल्लेबाज़ शिनेल हेनरी को 6 रन पर आउट किया |
ये भी पढ़ें : भारत और न्यूज़ीलैण्ड के बीच फाइनल में दो युवाओं पर होगी सबकी नज़र, होगी कड़ी टक्कर |
जो UP वॉरियर्स की टीम बिना कोई विकेट खोये 74 रन बना चुके थे, वो 125 पे 7 विकेट खो देते है | एमेलिया कर्र अपने आखरी ओवर में कप्तान दीप्ति शर्मा (27) और सोफी एक्लेस्टन (16) को आउट कर अपना 5 विकेट पूरा करती है | इनके अलावा हैली मैथियुस को 2 विकेट्स मिलते है | नेटली स्कैवर ब्रंट और पारुणिका सिसोदिया के नाम एक -एक विकेट्स आते है |
UP वॉरियर्स की पूरी पारी 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 150 रन बनाए है |
WPL में अपने 5 विकेट हॉल के साथ एमेलिया कर्र, RCB के रेणुका ठाकुर को पीछे छोड़ 10 विकेट्स के साथ लीडिंग विकेट टेकर बन जाती है, हालांकि रेणुका ठाकुर के भी 10 ही विकेट्स है |
WPL में 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज़ |
तारा नोरिस (दिल्ली कैपिटल्स) : 5 मार्च 2023 : RCB के खिलाफ : 29/5 (4 ओवर्स)
किम गार्थ (गुजरात जायंट्स) : 5 मार्च 2023 : UP वॉरियर्स के खिलाफ : 36/5 (4 ओवर्स)
मेरिज़ेन कैप (दिल्ली कैपिटल्स) : 11 मार्च 2023 : गुजरात जायंट्स के खिलाफ : 15/5 (4 ओवर्स)
आशा शोभाना (RCB) : 24 फेब्रुअरी 2024 : UP वॉरियर्स के खिलाफ : 22/5 (4 ओवर्स)
एलिस पैरी (RCB) : 12 मार्च 2023 : मुंबई इंडियंस के खिलाफ : 15/6 (4 ओवर्स)
Putting on a show in the field👌
Sajeevan Sajana holds onto two skiers and #UPW lose two more wickets ☝️☝️
Updates ▶️ https://t.co/JkJlE423GC #TATAWPL | #UPWvMI | @mipaltan pic.twitter.com/ZaN1Taka83
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) March 6, 2025
ये भी पढ़ें : भारत और न्यूज़ीलैण्ड के बीच फाइनल में दो युवाओं पर होगी सबकी नज़र, होगी कड़ी टक्कर |