IML2025 IND VS AUS : सचिन ने 51 के उम्र में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ो के खिलाफ ठोका अर्धशतक लगा दिए 4 छक्के |

सचिन ने 51 के उम्र में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ो के खिलाफ ठोका अर्धशतक लगा दिए 4 छक्के |

सचिन के बल्ले ने बरसाए रन : ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के 270 के टारगेट को चेस करते हुए, भारतीय लेजेंड सचिन तेंदुलकर अपने पुरे आक्रामक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए वड़ोदरा के रिलायंस स्टेडियम में छक्के और चौकों की बरसात कर देते है | भारतीय मास्टर्स के पारी में सचिन तेंदुलकर एक मात्र ऐसे बल्लेबाज़ थे जिन्होंने इतना बड़ा टारगेट चेस करते हुए अर्धशतक स्कोर किया | उन्होंने 33 गेंदों में 64 रन स्कोर किये |

नहीं मिला दूसरे बल्लेबाज़ों का साथ : सचिन को दूसरे छोर से किसी बल्लेबाज़ का साथ नहीं मिला | हालांकि पहले विकेट के लिए 5 ओवर में 58 रन जोड़े गए लेकिन फिर विकेटों के गिरने का सिलसिला शुरू हुआ और भारत ने 90 पे 3 विकेट्स खो दिए |

सचिन ने अपने पारी के दौरान 4 छक्के और 7 चौके लगाए | उनकी इस पारी का अंत ज़ेवियर डोहर्टी के गेंद पर हुआ, जो आगे चलकर मैच में 5 विकेट्स लेते है | सचिन के बाद भारतीय पारी के दूसरे सर्वाधिक स्कोरर रहे युसूफ पठान जिन्होंने 15 गेंदों में 25 रन स्कोर किये | कोई अन्य बल्लेबाज़ ज़्यादा स्कोर नहीं कर सका और भारतीय पारी 20 ओवर में 174 पर ऑल आउट हो गयी |

ज़ेवियर डोहर्टी के फिरकी में फसे भारतीय मास्टर्स : ज़ेवियर डोहर्टी भारतीय मास्टर्स के बल्लेबाज़ों पर हावी रहे और उन्होंने अपने 4 ओवर में मात्र 25 रन देकर 5 विकेट्स लिए | बेन हिल्फेनहाउस, बेन लॉफलिन, ब्राइस मैक गेन, डेनियल क्रिस्चियन और मैथन रयर्डों के नाम एक – एक विकेट रहे |

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों का तूफ़ान : इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई मास्टर्स के पारी में छक्के और चौको का तूफ़ान आया और ऑस्ट्रेलिया ने मात्र एक विकेट खोकर 269 रन बना दिए | इसमें कप्तान शेन वाटसन ने 52 गेंदों में 110 रन की नाबाद पारी खेली जिसमे इन्होने 7 छक्के और 12 चौके लगाए | लेकिन इससे बड़ा तुफान आया बेन डंक के बल्ले से जिन्होंने 53 गेंदों में 132 रन ठोक दिए | इन्होने 10 छक्के और 12 चौके लगाए |

शेन वॉटसन और बेन डंक के नाबाद रिकॉर्ड पार्टनरशिप : बेन डंक (132) और शेन वॉटसन (110) के बीच दूसरे विकेट के लिए 93 गेंदों में रिकॉर्ड 236 रनो की नाबाद पार्टनरशिप हुई |

ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स 97 रन से मैच जीत गए और बेन डंक प्लेयर ऑफ़ द मैच रहे |

इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में, भारतीय लेजेंड्स तो अब भी 4 में से 3 मैच जीत कर 6 पॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर है | ऑस्ट्रेलियाई मास्टर्स की ये पहली जीत थी, अब 3 में से एक मैच में जीत हासिल कर वो अब चौथे नंबर पर आए गए |

इस लीग में प्रत्येक टीम के 5 मैचेस होने है | 8 मार्च को भारतीय मास्टर्स वेस्ट इंडीज के खिलाफ अपना लीग स्टेज का आखरी मैच खेलेंगे |

ये भी पढ़ें : ICC CT2025 Semi Final SA VS NZ : डेविड मिलर का रिकॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी का सबसे तेज़ शतक भी साउथ अफ्रीका को नहीं दिला पाया जीत |

Share This Cricket Story

आपके लिए और भी लेख

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले 5 खिलाडी | IPL के इतिहास में 5 सबसे लोवेस्ट पॉवरप्ले टोटल | IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा वाइड गेंद करने वाले 6 गेंदबाज़ | विग्नेश पुथुर से जुडी 5 बड़ी बातें | KKR और RCB मैच के 5 भारतीय खिलाडी जिनपर होंगी सबकी नज़रें | IML 2025 के 4 दिग्गज जो अब भी अवार्ड्स जीतने में माहिर है | वीमेन प्रीमियर लीग 2025 के टॉप 5 परफॉर्मर्स |