IML2025 IND VS SA : एक ही मैच में डबल हैटट्रिक के मौके से चुके भारतीय गेंदबाज़, साउथ अफ्रीकन मास्टर्स को 85 पर किया ऑल आउट |

एक पारी में डबल हैटट्रिक से चुके भारतीय गेंदबाज़ : वड़ोदरा के रिलायंस स्टेडियम में खेले गए इंडियन मास्टर्स बनाम साउथ अफ्रीका मास्टर्स के मैच में एक बहुत ही अनोखा रिकॉर्ड बनाने से चूक गए भारतीय गेंदबाज़ | दरअसल टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करते हुए, भारतीय मास्टर्स के गेंदबाज़ साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज़ों पर ऐसे हावी हुए की रन बनाना तो दूर विकेट बचाना भी मुश्किल हो गया |

राहुल शर्मा का हैटट्रिक : साउथ अफ्रीका पारी में पांचवा ओवर करने आये राहुल शर्मा ने IML के पहले ही सीजन में हैटट्रिक लेकर कीर्तिमान स्थापित किया | पहले गेंद पर उन्होंने हासिम अमला को बोल्ड आउट किया, जिसके बाद बल्लेबाज़ी करने आये कप्तान जैक कैलिस जो पहले ही गेंद पर एलबीडबल्यू आउट हो गए | फिर आये जैक रुडोल्फ भी राहुल शर्मा की गेंद पढ़ने में न कामयाब रहे और वो भी एलबीडबल्यू आउट हुए जिसके चलते राहुल शर्मा ने अपना हैट ट्रिक पूरा किया |

युवराज सिंह चुके हैटट्रिक : इसी पारी में 11 वा ओवर करने आये युवराज सिंह ने चौथे गेंद पर वर्नोन फिलैंडर को बोल्ड आउट किया और अगले ही गेंद पर गार्नेट क्रुगेर को एलबीडबल्यू कर पवेलियन भेज दिया | लेकिन हैटट्रिक वाली गेंद पर ठंडी शबाला ने जैसे तैसे अपना विकेट बचा लिया और युवराज इस रिकॉर्ड से चूक गए |

ये भी पढ़ें : Ranji Trophy Vidarbha VS Kerala : करून नायर की नाबाद शतकीय पारी ने केरल के रणजी ट्रॉफी जीतने की उम्मीदों पर फेरा पानी |

भारतीय मास्टर्स का दबदबा : इस मैच में साउथ अफ्रीका मास्टर्स 85 के स्कोर पर ऑल आउट हो गए | इसमें हेनरी डेविड ने 38 और डैन विलास ने 21 रन स्कोर किये, बाकी कोई अन्य बल्लेबाज़ दो अंको में स्कोर नहीं कर पाए |

भारत के तरफ से राहुल शर्मा और युवराज सिंह को 3 -3 विकेट्स मिले | पवन नेगी और स्टुअर्ट बिन्नी के नाम दो दो विकेट्स रहे |

86 रन के टारगेट का पीछा करते हुए, भारतीय मास्टर्स ने दो विकेट गवाएं | कप्तान सचिन तेंदुलकर 6 और इरफ़ान पठान 13 रन स्कोर कर के आउट हुए | अम्बाती रायुडू नाबाद 41 और पवन नेगी नाबाद 21 स्कोर कर भारत को 11 ओवर में लकडी तक पंहुचा दिया | भारतीय मास्टर्स का स्कोर 11 ओवर में 2 विकेट खोकर 89 स्कोर किये और लक्ष्य हाइल कर लिया |

ठंडी शबाला और एड़ी ले को एक एक सफलताएं मिली | राहुल शर्मा 18 रन देकर तीन विकेट्स लेने के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच रहे |

भारतीय मास्टर्स का पॉइंट्स टेबल पर राज : भारतीय मास्टर्स टीम 3 में से 3 मैच जीतकर 6 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है | जबकि श्रीलंका मास्टर्स और वेस्ट इंडीज मास्टर्स दो मैच जीत चुके है | ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स, इंग्लैंड मास्टर्स और साउथ अफ्रीका मास्टर्स अभी एक भी जीत हासिल नहीं कर पाएं | भारतीय मास्टर्स के अभी और दो मैच बचे है और सेमि फाइनल में वो जल्दी ही क्वालीफाई कर जाएंगे |

भारतीय मास्टर्स ने साउथ अफ्रीकन मास्टर्स पे 8 विकेट से दर्ज की आसान और बड़ी जीत |

ये भी पढ़ें : WPL2025 RCB VS DC : दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 9 वीकेट से हराकर प्ले ऑफ्स में बनायीं जगह |

Share This Cricket Story

Leave a Comment

चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय जीत के 6 टॉप परफॉर्मर्स | शुभमन गिल बनाम रचिन रविंद्र में कौन है बेहतर | ICC CT : पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय जीत के 5 स्टार परफॉर्मर्स | ICC CT : ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के मैच में चैंपियंस ट्रॉफी के कई रिकॉर्ड धराशायी हुए | बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय जीत के 3 सुपरस्टार | CT 2025 : बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की अपेक्षित प्लेइंग 11 | इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत के भारतीय स्टार्स | भारतीय महिला अंडर 19 टीम के टी 20 वर्ल्ड कप जीत के 4 मुख्य नायिका | BCCI द्वारा आयोजित सालाना नमन अवार्ड्स के 6 मुख्य अवार्ड्स IPL में सबसे ज़्यादा विकेट्स को अंजाम देने वाले टॉप 6 विकेट कीपर्स Ind VS Eng : इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी 20 में भारतीय जीत के 5 नायक | टी20 में दो बार 5 विकेट्स लेने वाले तीसरे भारतीय बने वरुन चक्रवर्ती | ऋषभ पंत और संजू सेमसन में कौन बेहतर ODI खिलाडी | करून नायर की 6 पारियां जिसने विदर्भ को VHT के फाइनल में पहुंचाया | प्रतिका रावल और हरलीन देओल के पिछले 5 ODI के स्टैट्स कम्पेरिज़न
चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय जीत के 6 टॉप परफॉर्मर्स | शुभमन गिल बनाम रचिन रविंद्र में कौन है बेहतर | ICC CT : पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय जीत के 5 स्टार परफॉर्मर्स | ICC CT : ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के मैच में चैंपियंस ट्रॉफी के कई रिकॉर्ड धराशायी हुए | बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय जीत के 3 सुपरस्टार | CT 2025 : बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की अपेक्षित प्लेइंग 11 | इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत के भारतीय स्टार्स | भारतीय महिला अंडर 19 टीम के टी 20 वर्ल्ड कप जीत के 4 मुख्य नायिका | BCCI द्वारा आयोजित सालाना नमन अवार्ड्स के 6 मुख्य अवार्ड्स IPL में सबसे ज़्यादा विकेट्स को अंजाम देने वाले टॉप 6 विकेट कीपर्स Ind VS Eng : इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी 20 में भारतीय जीत के 5 नायक | टी20 में दो बार 5 विकेट्स लेने वाले तीसरे भारतीय बने वरुन चक्रवर्ती |