हैरिस रउफ है फिट : मोहम्मद रिज़वान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवालों का जवाब देते हुए बताया की हैरिस रउफ फिट है उन्होंने 80 % गेंदबाज़ी की तकरीबन 6 से 8 ओवर | हैरिस पुरे रिदम से गेंदबाज़ी कर रहे है और उन्होंने कुछ दर्द की शिकायत नहीं की है वो जिम में भी कड़ी मेहनत कर रहे है अपने आप को फिट रखने की |
न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ 8 फेब्रुअरी को ट्राई सीरीज के पहले मैच में सीने में दर्द के चलते हैरिस रउफ बाहर हो गए थे | उन्हें सीरीज के बाकी के मैचों में भी आराम दिया गया था आने वाले चैंपियंस ट्रॉफी को ध्यान में रखते हुए |
नेट में हैरिस ने खूब की प्रैक्टिस : मोहम्मद रिज़वान के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद भी हैरिस रउफ नेट्स में बोलिंग करते हुए दिखे | न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ पहले मैच में पाकिस्तान अपने पुरे ताकत वाले बोलिंग लाइन अप के साथ मैच में उतरेंगे, जिसमे हैरिस रउफ, नसीम शाह और शाहीन अफरीदी होंगे |
मोहम्मद रिज़वान ने अपने प्रेस कांफ्रेंस में कहा की 10 साल कोई पाकिस्तान में खेलने नहीं आया था तब भी हमने अच्छा परफॉरमेंस दिया चैंपियंस ट्रॉफी भी हम पहले जीते |
न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ ट्रेनिंग एक्सपीरियंस : पाकिस्तान हाला की दो बार न्यूज़ीलैण्ड से हार चुकी है अभी हुए ट्राई सीरीज में | न्यूज़ीलैण्ड ने दोनों ही बार अलग अलग परसिथिति में मैच जीते एक बार लक्ष्य का पीछा करते हुए तो एक बार टोटल को डिफेंड करते हुए |
भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से यही कहा की न्यूज़ीलैण्ड को पाकिस्तान को हराने का तरीका समझ आ चूका है |
मोहम्मद रिज़वान ने कहा की हम अपना वीकनेस देखना चाहत्ते थे जिसके चलते ट्राई सीरीज में हमने पहले बैटिंग की | इस ट्राई सीरीज को हमने एक ट्रेनिंग एक्सपीरियंस के तौर पे लिया है | हमे ये उम्मीद है की हमने अपनी कमज़ोरियों पर काफी ध्यान दिया है |
न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ पाकिस्तान की प्लेइंग 11 कुछ इस प्रकार से होगी |
फखर ज़मान, बाबर आज़म, सऊद शकील, मोहम्मद रिज़वान, सलमान अली आघा, खुशदिल शाह, तय्यब ताहिर, अबरार अहमद, हैरिस रउफ, नसीम शाह और शाहीन अफरीदी |

न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ पाकिस्तानी खिलाडियों के स्टैट्स : न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ बाबर आज़म का 47 का ODI एवरेज है और अब तक उन्होंने 945 रन स्कोर किये है | न्यूज़ीलैण्ड के सामने बाबर आज़म का बल्ला खूब चलता है और इनके सामने 22 परियों में उन्होंने 8 अर्धशतक और 2 शतक स्कोर किये है | अब बाबर सिर्फ 55 रन दूर है न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ 1000 ODI रन पुरे करने से |
फखर ज़मान सबसे खतरनाक बल्लेबाज़ है और न्यूज़ीलेंड के खिलाफ उनका 65 का ODI एवरेज है, जो की पाकिस्तान खिलाडियों में सबसे ज़्यादा है उन्होंने सिर्फ 19 पारियों में 6 अर्धशतक और 4 शतक स्कोर कर चुके है |
मोहम्मद रिज़वान का भी न्यूज़ीलैण्ड के सामने 51 का एवरेज है, तो न्यूज़ीलैण्ड के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज़ी का भार इन तीनो, बाबर आज़म, फखर ज़मान और मोहम्मद रिज़वान के कंधो पर होगा |
गेंदबाज़ी की बात करे तो, शाहीन शाह अफरीदी ने न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ 3 ODI मैचों में 9 विकेट्स लिए है | हैरिस रउफ के 4 मैचों में 9 विकेट्स है और नसीम शाह सिर्फ 2 मैचों में 8 विकेट्स ले चके है न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ ODI में |
हैरिस रउफ न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ प्लेइंग 11 का हिस्सा | नेट में हैरिस ने खूब की प्रैक्टिस |
कराची के नेशनल बैंक स्टेडियम में न्यूज़ीलैण्ड बनाम पाकिस्तान का पहला मैच, दोपहर 2 :30 बजे से खेला जाएगा |
A mouth-watering match-up on the opening day of the #ChampionsTrophy 🔥
Find out how you can watch the big match here 📺 👉 https://t.co/AIBA0YZyiZ pic.twitter.com/r18cySFFT3
— ICC (@ICC) February 19, 2025