Ind VS Eng 3rd ODI : अहमदाबाद मैच में भारत की इंग्लैंड पर रिकॉर्ड जीत के साथ वाइट वॉश |

भारत की बड़ी जीत : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए भारत बनाम इंग्लैंड के बीच के तीसरे ODI मैच में भारत ने इंग्लैंड को रिकॉर्ड 142 रन से हराया है | ये भारत की इंग्लैंड पर ODI क्रिकेट के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी जीत है | इससे पहले, 14 नवंबर 2008 को राजकोट में भारत ने इंग्लैंड को 158 रन से हराया था, और वो अंग्रेज़ो के सामने भारत की सबसे बड़ी जीत है |

शुभमन और विराट की पार्टनरशिप : पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने कप्तान रोहित शर्मा का विकेट जल्दी ही खो दिया मात्र 6 रन के टीम स्कोर पे | लेकिन फिर शुभमन गिल और विराट कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 116 रन की पार्टनरशिप हुई, वो भी मात्र 18 ओवर में | दोनों बल्लेबाज़ों ने पार्टनरशिप के दौरान अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की लेकिन फिर विराट कोहली आदिल रशीद के स्पिन का शिकार हुए और 52 रन स्कोर कर आउट हुए |

शुभमन और श्रेयस की पार्टनरशिप : शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के बीच तीसरे विकेट के लिए 104 रन की पार्टनरशिप हुई और 35 वे ओवर में वो 112 रन करके आदिल रशीद की गेंद पर बोल्ड आउट हुए | शुभमन गिल ने अपने पारी के दौरान सातवा ODI सेंचुरी स्कोर किया और सबसे बड़ा रिकॉर्ड ये रहा की ODI में सबसे तेज़ 2500 रन स्कोर करने वाले बल्लेबाज़ बन गए |

कुलदीप यादव ने टॉम बैंटन का विकेट लिया |
कुलदीप यादव ने टॉम बैंटन का विकेट लिया |

श्रेयस अय्यर ने भी 78 रन स्कोर किये वो भी मात्र 64 गेंदों में | के एल राहुल के बल्ले से 29 गेंदों में 40 रन आये | हार्दिक पंड्या (17), अक्सर पटेल (13), वाशिंगटन सुन्दर (14) और हर्षित राणा 13 रन ने भारत का स्कोर 356 पंहुचा दिया |

इंग्लैंड की तेज़ शुरुवात : 357 के लक्ष्य को चेस करते हुए इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज़ फील सॉल्ट और बेन डकेट ने तेज़ शुरुवात की और मात्र 6 ओवर में 60 रन स्कोर कर दिए | तभी सातवा ओवर करने आये अर्शदीप सिंह ने बेन डकेट को 34 के निजी स्कोर पे आउट किया और अपने अगले ही ओवर में फील सॉल्ट का 23 रन पर विकेट लिया |

कुलदीप और अक्सर ने मिडल ओवर संभाला : मिडल ओवर में कुलदीप यादव और अक्सर पटेल ने 2 विकेट्स ले लिए और टॉम बैंटन (38) और जो रुट (24) को जल्दी ही चलता किया | फिर हर्षित राणा ने जोस बटलर (6) और हैरी ब्रूक (19) को बोल्ड किया और इंग्लैंड ने 161 रन पे अपने 6 विकेट गवा दिए |

नौवे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आये गस एटकिंसन ने 19 गेंदों में 38 रन स्कोर किये और अक्सर पटेल के गेंद पर बोल्ड हो गए | इंग्लैंड की पूरी पारी 214 पर सिमट गयी | भारत ने 142 रन से मैच जीता और इंग्लैंड को सीरीज में 3-0 से वाइट वॉश किया |भारत के तरफ से अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, अक्सर पटेल और हार्दिक पंड्या ने 2-2 विकेट्स लिए |

कुलदीप यादव ने टॉम बैंटन का विकेट लिया |

ये भी पढ़ें : Ind VS Eng 3rd ODI : शुभमन गिल ने रचा इतिहास, वनडे में सबसे तेज़ 2500 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने |

Share This Cricket Story

Leave a Comment

चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय जीत के 6 टॉप परफॉर्मर्स | शुभमन गिल बनाम रचिन रविंद्र में कौन है बेहतर | ICC CT : पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय जीत के 5 स्टार परफॉर्मर्स | ICC CT : ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के मैच में चैंपियंस ट्रॉफी के कई रिकॉर्ड धराशायी हुए | बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय जीत के 3 सुपरस्टार | CT 2025 : बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की अपेक्षित प्लेइंग 11 | इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत के भारतीय स्टार्स | भारतीय महिला अंडर 19 टीम के टी 20 वर्ल्ड कप जीत के 4 मुख्य नायिका | BCCI द्वारा आयोजित सालाना नमन अवार्ड्स के 6 मुख्य अवार्ड्स IPL में सबसे ज़्यादा विकेट्स को अंजाम देने वाले टॉप 6 विकेट कीपर्स Ind VS Eng : इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी 20 में भारतीय जीत के 5 नायक | टी20 में दो बार 5 विकेट्स लेने वाले तीसरे भारतीय बने वरुन चक्रवर्ती | ऋषभ पंत और संजू सेमसन में कौन बेहतर ODI खिलाडी | करून नायर की 6 पारियां जिसने विदर्भ को VHT के फाइनल में पहुंचाया | प्रतिका रावल और हरलीन देओल के पिछले 5 ODI के स्टैट्स कम्पेरिज़न
चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय जीत के 6 टॉप परफॉर्मर्स | शुभमन गिल बनाम रचिन रविंद्र में कौन है बेहतर | ICC CT : पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय जीत के 5 स्टार परफॉर्मर्स | ICC CT : ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के मैच में चैंपियंस ट्रॉफी के कई रिकॉर्ड धराशायी हुए | बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय जीत के 3 सुपरस्टार | CT 2025 : बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम की अपेक्षित प्लेइंग 11 | इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत के भारतीय स्टार्स | भारतीय महिला अंडर 19 टीम के टी 20 वर्ल्ड कप जीत के 4 मुख्य नायिका | BCCI द्वारा आयोजित सालाना नमन अवार्ड्स के 6 मुख्य अवार्ड्स IPL में सबसे ज़्यादा विकेट्स को अंजाम देने वाले टॉप 6 विकेट कीपर्स Ind VS Eng : इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी 20 में भारतीय जीत के 5 नायक | टी20 में दो बार 5 विकेट्स लेने वाले तीसरे भारतीय बने वरुन चक्रवर्ती |