UP के लिए जीत थी ज़रूरी : UP वारियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच में टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले UP वारियर्स को बल्लेबाज़ी करने के लिए आमंत्रित किया | टूर्नामेंट में बने रहने के लिए UP वारियर्स का ये मैच जीतना बेहद ज़रूरी था, क्युकी वो पहले दो में से दोनों ही मैच हार चुके थे |
UP की रही ख़राब शुरुवात : इस मैच में भी UP वारियर्स पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 13.4 ओवर में 89 पे छटवा विकेट खो देते है | इतने में बल्लेबाज़ी करने आयी शिनेल हेनरी और इन्होने ज़ोरदार तरीके से रन बटोरने शुरू किये और कई बड़े शॉर्ट्स लगाए |
शिनेल हेनरी की तूफानी पारी ने UP को संभाला : शिनेल हेनरी ने WPL इतिहास का सबसे तेज़ अर्धशतक स्कोर कर दिया मात्र 18 गेंदों में और गुजरात जायंट्स के सोफिया डंकली की बराबरी कर ली | सोफिया ने 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 18 गेंदों में हाफ सेंचुरी स्कोर की थी, अब शिनेल हेनरी ने इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, वो भी ऐसे मैच में जहाँ उनकी टीम पहले से दो मैच हार चुकी है, और टूर्नामेंट में बने रहने के लिए उनके लिए ये मैच जीतना बेहद ज़रूरी था |
Aaj Kranti h̴o̴g̴i̴ hogayi😎🔥#DCvUPW | #TATAWPL pic.twitter.com/giJ0fTbr09
— UP Warriorz (@UPWarriorz) February 22, 2025
शिनेल हेनरी 23 गेंदों में 62 रन की पारी खेलती है और इसमें वो 8 छक्के और 2 चौके लगाती है | 62 रन स्कोर कर वो जेस जॉनसेन की गेंद पर जेमिमा रोड्रिग्स के हाथो कैच आउट होती है |
शिनेल हेनरी के पारी के चलते UP वारियर्स ने नौ विकेट खोकर 177 रन बना लिए |
दिल्ली की अच्छी गेंदबाज़ी : दिल्ली कैपिटल्स की जेस जॉनसन सबसे सफल गेंदबाज़ रही उन्होंने अपने 4 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट्स लिए | मरीज़ेन कैप और अरुंधति रेड्डी के नाम 2 -2 विकेट्स रहे | शिखा पांडेय के नाम 1 विकेट रहा | अरुंधति रेड्डी काफी ज़्यादा मेहेंगी साबित हुई, उनके 4 ओवर में 52 रन्स स्कोर किये गए |
शिनेल हेनरी के 62 रन के पारी के अलावा कोई और बल्लेबाज़ 30 रन भी नहीं स्कोर कर पाए |
शेफाली वर्मा की धीमी शुरुवात : दिल्ली कैपिटल्स 3 में से दो मैच जीत चुके है और अपने तीसरे जीत का इंतज़ार करते हुए | 178 के लक्ष्य का पीछा शुरू करते है | शैफाली वर्मा अपने स्वाभाविक खेल से विपरीत खेलती है और 30 गेंदों में मात्र 24 रन स्कोर करके आउट होती है |
जेमिमा रोड्रिग्स का अर्धशतक : तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए जेमिमा रोड्रिग्स 35 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के के मदद से 56 रन स्कोर करके, क्रांति गौड़ की गेंद पर कैच आउट होती है | इनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज़ दो अंको में भी स्कोर नहीं कर पाए | पारी के अंत में निकी प्रसाद (18) और शिखा पांडेय (15) कोशिश ज़रूर करते है, लेकिन वो न काफी साबित होता है और दिल्ली कैपिटल्स की पारी 144 पर ऑल आउट हो जाते है 19.3 ओवर में |
ग्रेस हैरिस की हैटट्रिक : UP वारियर्स के तरफ से क्रांति गौड़ और ग्रेस हैरिस 4 -4 विकेट्स लेते है | शिनेल हेनरी और दीप्ति शर्मा के नाम 1 -1 विकेट लगता है | ग्रेस हैरिस के नाम हैटट्रिक लगता है जब वो पारी के अंतिम ओवर के पहली गेंद पर निकी प्रसाद को कैच आउट करवाती है, और फिर दूसरे ही गेंद पर अरुंधति रेड्डी को श्वेता सेहरावत से कवर में कैच आउट कराती है | आखरी विकेट मीनू मनी कॉट एंड बोल्ड आउट हो जाती है और हैरिस अपना हैटट्रिक कम्पलीट करती है |
शिनेल हेनरी प्लेयर ऑफ़ द मैच बनती है, गेंद से एक विकेट और बल्ले से 62 रन स्कोर करने के लिए |
UP वारियर्स 33 रन से अपनी पहली जीत हासिल करते है और पॉइंट्स टेबल में दो अंक लेकर वो गुजरात जायंट्स से ऊपर चौथे स्थान पर आ जाते है |
Niki Prasad’s displaying her batting skills 👏#DC require 38 from 12 deliveries ⌛️
Updates ▶ https://t.co/cldrLRwCaW #TATAWPL | #DCvUPW pic.twitter.com/pzKewEPVvc
— Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) February 22, 2025
ये भी पढ़ें : ICC CT Virat Record : विराट पाकिस्तान के खिलाफ बनाएंगे महा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बन जाएंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज़ |