क्या केरल रचेंगे इतिहास : विदर्भ जहाँ तीसरी बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम करने की कोशिश कर रहे है, वहीँ दूसरी तरफ केरल इतिहास बदलने के लिए बेताब है | केरल की टीम ने एक भी रणजी ट्रॉफी खिताब नहीं जीता है | नागपुर में खेले जा रहे रणजी फाइनल में, विदर्भ के पहली पारी के 379 रन के जवाब में, केरल की टीम 37 रन पीछे रह गए और 342 पे ऑल आउट हो गए |
केरल ने दिखाया दम : केरल को नालकांडे के शुरुवाती दो झटको के बाद आदित्य सरवटे ने संभाला और अहमद इमरान के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 93 रन जोड़े | अहमद इमरान 37 रन बनाकर यश ठाकुर का शिकार हुए और केरल ने 107 रन पे अपना तीसरा विकेट खो दिया |
आदित्य सरवटे को कप्तान सचिन बेबी का साथ मिला उन्होंने अर्धशतक स्कोर किया और जब वो अपने शतक के करीब पहुंच रहे थे की 79 के निजी स्कोर पे हर्ष दुबे की गेंद पर अपना विकेट गवा बैठे |
कप्तान सचिन समझबूझकर पारी आगे बढ़ा रहे थे, उन्हें सलमान नज़र (21) और फिर मोहम्मद अज़हरुद्दीन (34) का अच्छा साथ मिला और वो विदर्भ के टोटल के और करीब ले गए |
विदर्भ का पलटवार : केरल को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब 324 के टीम स्कोर पे कप्तान सचिन बेबी अपने शतक से मात्र 2 रन से चूक गए और 98 के स्कोर पे पार्थ रेखाड़े की गेंद पर कैच आउट हो गए |
विदर्भ के लिए दर्शन नालकांडे, हर्ष दुबे और पार्थ रेखाड़े ने मिलकर 3 -3 विकेट्स ले लिए और एक विकेट यश ठाकुर के नाम रहा | इस दरम्यान हर्ष दुबे ने रणजी के एक सीजन में 69 विकेट्स लेकर रिकॉर्ड बना दिया है | हर्ष रणजी के एक साज़ों में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए, उन्होंने आशुतोष अमन के 68 विकेट्स के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया |
कप्तान सचिन बेबी के आउट होने के बाद बचे हुए तीन विकेट्स सिर्फ 18 रन ही जोड़ सके और केरल 342 बना सके | विदर्भ को एक बहुत ही अच्छा 37 रन का लीड मिल चूका है अब केरल की टीम को दूसरी पारी में विदर्भ को ओवरटेक करना पड़ेगा इतिहास बदलने के लिए |
Vidarbha take the crucial first-innings lead!
Kerala are 342 all out. Vidarbha take a 37-run lead.#RanjiTrophy | @IDFCFIRSTBank | #Final
Scorecard ▶️ https://t.co/up5GVaflpp pic.twitter.com/PzsbAQNyA6
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) February 28, 2025
ये भी पढ़ें : अज़्मतुल्लाह ओमरज़ाई के लिए सचिन का डेढ़ साल पुराना मैसेज क्यों हो रहा फिर वायरल |