श्रीलंका ने नाम रहा दूसरे दिन का पहला सेशन : गॉल में खेले जा रहे श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज जो की दोनों देशो के लेजेंडरी स्पिनर शेन वॉर्न और मुतायह मुरलीधरन के नाम पर शुरू हुआ है | इसके दूसरे मैच के दूसरे दिन का पहला सेशन श्रीलंका के नाम रहा | क्युकी श्रीलंका अपने पहले पारी के 257 के जवाब में ऑस्ट्रेलिया के 91 रन पे तीन विकेट्स ले चुके थे, और एक समय लग रहा था की श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया को पहले पारी में लीड हासिल करने से पहले ही ऑल आउट कर लेंगे, लेकिन दूसरे और तीसरे सेशन की कहानी पुरे तरीके से ऑस्ट्रेलिया के कंट्रोल में रहा |
स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी की नाबाद पार्टनरशिप : ट्राविस हेड (21), उस्मान ख्वाजा (36) और मार्नास लबुशेन 4 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके थे | ऐसेमे स्टीव स्मिथ का साथ देने आये एलेक्स कैरी और दोनों ने मिलकर 239 रन की नाबाद पार्टनरशिप की जो की तीसरे दिन भी श्रीलंकाई गेंदबाज़ो को परेशान कर सकते है | दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर 330 रन बना लिए और श्रीलंका के पहले पारी के 257 रन से 73 रन की लीड भी हासिल कर लिए |
स्मिथ का 36 वा सेंचुरी : स्टीव स्मिथ नाबाद 120 रन पर बल्लेबाज़ी कर रहे है और एलेक्स कैरी तेज़ बल्लेबाज़ी करते हुए 139 स्कोर करके नाबाद है | स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में अपना छतीसवा सेंचुरी स्कोर किया और इंग्लैंड के जो रुट की बराबरी कर ली | टेस्ट में सबसे ज़्यादा सेंचुरी स्कोर करने के मामले में स्टीव स्मिथ अब दुनिया के पांचवे नंबर के बल्लेबाज़ है | स्मिथ सिर्फ 2 सेंचुरी दूर है, श्रीलंका के लीजेंड कुमार संगकारा के 38 सेंचुरी से, इसके लिए स्मिथ और जो रुट में ज़बरदस्त होड़ लगी है आगे निकलने की |

एलेक्स कैरी का दूसरा टेस्ट शतक : एलेक्स कैरी ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक स्कोर किया और अब 139 नाबाद उनका बेस्ट टेस्ट स्कोर है, जो की तीसरे दिन के खेल में और बढ़ सकता है | इससे पहले एलेक्स कैरी का बेस्ट टेस्ट स्कोर 111 था | जो की ऑस्ट्रेलियाई पारी के 80 ओवर पुरे हुए है तो तीसरे दिन श्रीलंकाई गेंदबाज़ दूसरे नए गेंद से शुरुवात कर सकते है, ऐसेमे नए गेंद से श्रीलंकाई गेंदबाज़ विकेट लेने में कामयाब होते है की नहीं ये देखना दिलचस्प होगा |
श्रीलंका के पहले पारी को 257 पे रोकने में सबसे सफल गेंदबाज़ रहे, मिचेल स्टार्क, मैथउ कुहनेमन और नैथन लायन, तीनो ने मिलकर 3 -3 विकेट्स लिए | ट्राविस हेड के नाम एक विकेट रहा | जबकि श्रीलंकाई गेंदबाज़ो में सिर्फ निशान पेरिस को दो सफलताएं मिली और प्रभात जयसूर्या के नाम एक विकेट रहा |
स्टीव स्मिथ ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया वो तीनो फॉर्मेट मिलाकर 17000 रन स्कोर करने वाले ऑस्ट्रेलिया के छटवे खिलाडी बन गए |
Unbeaten centuries from Steve Smith and Alex Carey handed Australia the advantage over Sri Lanka 🔥#WTC25 | #SLvAUS 📝: https://t.co/PVPw6kEWQP pic.twitter.com/l1kvVHDvmW
— ICC (@ICC) February 7, 2025
ये भी पढ़ें : SA20 : पार्ल रॉयल्स को 8 विकेट से हराकर, सनराइज़र्स ईस्टर्न केप लगातार तीसरी बार खेलेंगे SA20 फाइनल |